Friday, 29 April 2022

*रमजान के चौथे जुमे अलविदा पर मस्जिदों मे उमडे नमाजी, अधिक सेअधिक गरीब मुफलिसों को दे जकात का पैसा*गुफरान खान तहसील रिपोर्टर MINERVA NEWS LIVE

*रमजान के चौथे जुमे अलविदा पर मस्जिदों मे उमडे नमाजी, अधिक सेअधिक गरीब मुफलिसों को दे जकात का पैसा*

गुफरान खान तहसील रिपोर्टर MINERVA NEWS LIVE
मैगलगंज-खीरी रमजान मुबारक के 27 वे रोजे पर चौथा जुमा यानी कि अलविदा  जुमा की नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में पहुंचे और नमाज पढ़ी बाद नमाज अल्लाह ताला से अमन-चैन एव  भाईचारे की दुआएं मांगी उधर मस्जिदो के पेश इमामो ने जहां रोजों की फजीलत बयान की वही गरीब एव मुफलिसो को अधिक से अधिक जकात दिए जाने की बात कही अलविदा जुमा की नमाज शांति पूर्वक ढंग से पढ़ी गयी। मुस्लिम समुदाय मे शुक्रवार यानी जुमा का दिन बड़ा महत्व है यह शुक्रवार जब माह रमजान का होता है तो इसकी महत्वता और बढ़ जाती है इस बार रमजान माह के 28 वे  रोजे पर चौथा शुक्रवार पड़ा शुक्रवार को जुम्मा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों ने सुबह से तैयारी शुरू की और नहा धोकर ही घर से काम पर निकले जुमे के वक्त कि जैसे ही मस्जिदों में अजान पुकारी गई तेज धूप में रोजेदारों ने
 नमाज पढ़ने के लिए पूरे उत्साह के साथ मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा की। स्थित कोतवाली मैगलगंज जामा मस्जिद औरंगाबाद रोड मोहम्मदिया मस्जिद छप्पर वाली चौघड़िया रोड नई बस्ती खखरा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजी से भरी रही बाद नमाज नमाजियों ने अल्लाह ताला से हाथ उठाकर अमन चैन की दुआएं मांगी पूर्व मस्जिदों के  पेश इमामो ने कहा कि रमजान माह बेहद मुकद्दस महीना है इस महीने में रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान होता है इमामो ने कहा दूसरा असरा समाप्त हो रहा है कल आज से आखरी असरा शुरू होगा उन्होंने रोजेदारों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक अल्लाह ताला से दुआएं मांगे और गरीब मोहताज ओं की मदद करें अपने माल की जकात सही व्यक्ति को सही समय पर पहुंचा दें जिससे वह भी इसका इस्तेमाल कर सके वहीं दूसरी तरफ नमाज  समाप्त होने के बाद घर-घर महिलाओं द्वारा रोजा इफ्तार की तैयारियां की जाने लगी  इफ्तार के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए गए घरों मैं रोजेदारों के अलावा मस्जिद में पहुंचने वाले रोजेदार के लिए भी इफतार की तैयारी की गई जिससे रोजा खोलने के पहले ही मस्जिदों में भेजा गया सही समय सभी रोजेदारों ने रोजा खोला।
जमा मस्जिद में ईद की नमाज का वक़्त सुबह 7:30छपपर बाली मस्जिद सुबह 7 बजे  बताया गया
इस मौके पर मैगलगंज की पुलिस बल मौजूद रहा

लखीमपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के कारण गई जानप्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीरी MINERVA NEWS LIVE

लखीमपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के कारण गई जान

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीरी MINERVA NEWS LIVE

जिला अस्पताल में नवनिर्मित डायलिसिस सेंटर में बिना डॉक्टर के स्टाफ ने डायलिसिस कर दी लापरवाही से डायलिसिस करवाने आए शिव कॉलोनी निवासी ओमेंद्र की इमरजेंसी वार्ड में ही जान चली गई इस पर मरीज के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया अस्पताल में पी पी मॉडल पर डायलिसिस का निर्माण किया गया है 11 अप्रैल 2022 को खीरीसांसद व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी जी ने इस डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन किया था उस समय यहां पर उच्च स्तर की सुविधाएं मिलने का दावा किया गया था केंद्र से गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष के अलावा टेक्निकल स्टाफ राजेश्वर भारतीय और ओम शर्मा को अटैच किया गया था दावा है केंद्र खुलने के बाद से अब तक गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष यहां नहीं आये बीते 17 दिनों में यहां पर 45 मरीजों की डायलिसिस हो चुकी है और सबसे बड़ी बात यह है कि सारी की सारी डायलिसिस गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष की अनुपस्थिति में हुई है CMM मदनलाल ने बताया कि गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष के ना आने तक डायलिसिस केंद्र को बंद करने के आदेश दिए गए हैं

लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र मैं भयंकर सड़क हादसा बस ने मारी स्कूली बच्चे को टक्कर मौके पर हुई मौत।। गुफरान खान रिपोर्टर मितौली तहसील MINERVA NEWS LIVE

लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र मैं भयंकर सड़क हादसा बस ने मारी स्कूली बच्चे को टक्कर मौके पर हुई मौत।

गुफरान खान रिपोर्टर मितौली तहसील MINERVA NEWS LIVE 
मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र चपरताल बाबे के स्कूल में पढता था छात्र छुट्टी होने के बाद साइकिल सें अपनें घर के लिए जा रहा था तभी पूरब सें रोडवेज  आ रही थी उसनें जबरदस्त टक्कर मार दी बस की टक्कर लगते ही उस कि मौके पर ही मौत  हो गई रोडवेज बस को  चौकि जहानीखेडा पुलिस ने पकड लिया छात्र का नाम है जगमीत सिहं है जो कक्षा 9 में पढ़ता था बाबे के स्कूल सें साइकिल से घर के लिए जा रहा था सामनें सें रोडवेज ने टक्कर मारी टक्कर मारनें के बाद मौके पर मौत हो  गई कोतवाली मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई रोडवेज बस कों जहानीखेड़ा पुलिस ने पकड़ लिया है।

Monday, 18 April 2022

उत्तराखंड के पहाड़ों पर चारों तरफ जंगल में लगी आग, पर्यटकों को ही रही असुविधा।। उत्कर्ष शुक्ला संपादक/संस्थापक

उत्तराखंड के पहाड़ों पर चारों तरफ जंगल में लगी आग, पर्यटकों को ही रही असुविधा।

उत्कर्ष शुक्ला संपादक/संस्थापक


पहाड़ों में कभी आपदा, कभी जंगलों की आग से पर्यटन व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है. पिछले दो सालों से कोरोना के कारण पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप था. अब तेजी से बढ़ रहा था तो वन विभाग की लापरवाही से पर्यटक डर रहे हैं. अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पहाड़ में चारों तरफ जंगलों की आग लगने से धुंध ही धुंध है, जिससे पहाड़ में आकर पर्यटकों को हिमालय के दर्शन नहीं हो पा रहे है. पिछले 2 साल के कोरोना काल के बाद पर्यटकों का रुख पहाड़ की तरफ बढ़ा है. अगर जल्दी ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो पर्यटकों की संख्या में कमी हो सकती है. गर्मियों में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं, जिससे पर्यटन से जुडें लोगों को रोजगार मिलता है. लेकिन इस बार अप्रैल माह में ही सैकड़ों किलोमीटर जंगल जलकर स्वाहा हो गए हैं. पिछले सप्ताह 4 दिनों की छुट्टी से पहाड़ों में होटल पूरी तरह से पैंक हो गए थे, लेकिन जंगलों की आग होटलों तक पहुंचने का खतरा बढ़ रहा है, जिससे पर्यटक भी चितिंत हैं. होटल व्यवसायी राजेश बिष्ट का कहना है कि जंगलों की आग को बुझाने के लिए वन विभाग को अपने प्रयास तेज करने चाहिए. जंगलों की आग एक आपदा है, इसके लिए राज्य की सरकार और प्रशासन भी मदद करें, जिससे जंगलों को बचाया जा सकता है. पर्यटकों को भी राज्य के जंगलों की आग की सूचना जा रही है, जिससे लोग पहाड़ों पर कम आना चाह रहे हैं. वहीं पर्यटक मीनाक्षी का कहना है कि वह अल्मोड़ा कौसानी से हिमालय के दर्शन के लिए पहाड़ में अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से घूमने आई थी, लेकिन चारों तरफ धुध से हिमालय के दर्शन नहीं हुए, जिससे निराशा हाथ लगी है. उधर वन विभाग के डीएफओ दीप चन्द्र पंत का कहना है कि लगातार आग बुझाने में लगे हैं, इतना ही नहीं जनप्रतिनिधियों के सहयोग की बात ही विभाग के अधिकारी कर रहे हैं. हाड़ों में कभी आपदा, कभी जंगलों की आग से पर्यटन व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है. सरकारों को पर ऐसी नीति बनानी चाहिए कि पहाड़ों में अधिक से अधिक पर्यटक आ सके. पिछले दो सालों से कोरोना के कारण पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप था. अब तेजी से बढ़ रहा था तो वन विभाग की लापरवाही से पर्यटक डर रहे हैं. अब तो बस इंद्र देव के मेहरबान होने की ही उम्मीद है, तभी जंगलों की आग पूरी तरह से बुझ पाएगी.

Sunday, 17 April 2022

पति की मौत के बाद प्यार चढ़ा परवान, 6 मासूमों को छोड़कर प्रेमी संग भागी माँ, अनाथ हुए 6 मासूम बच्चे।। उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक

पति की मौत के बाद प्यार चढ़ा परवान, 6 मासूमों को छोड़कर प्रेमी संग भागी माँ, अनाथ हुए 6 मासूम बच्चे।

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक


मध्यप्रदेश के एक जिले में मासूमों को अनाथ करके भाग गई है माँ कहते हैं कि प्यार…कभी भी, किसी से भी हो सकता है और जब प्यार परवान चढ़ता है तो लोगों को अंधा कर देता है, प्यार में खोये हुए व्यक्ति को आगे- पीछे कुछ दिखाई नहीं देता,सब भूलकर उसे बस अपने प्यार के अलावा सब भूल जाता है, चाहे माँ के सबसे प्यारे अपने मासूम ही क्यों ना हो, ऐसा ही एक मामला एमपी के विदिशा जिले के शमशाबाद इलाके के बाढ़ेर गाँव से सामने आया है, जहाँ गाँव की निवासी रानी अहिरवार 30 वर्षीय विधवा निर्दयी महिला अपने 6 मासूम बच्चों को रोता-बिलखता एवं बीमार घर में छोड़कर गैर मर्द के साथ भागकर अपने प्यार को अपना लिया है और मासूमों को अनाथ करके भाग गई है, जिससे उन मासूमों का अब कोई और सहारा नहीं है,

अब मासूमों द्वारा शमशाबाद पुलिस थाना पहुँचकर महिला की गुम होने की रिपोर्ट लिखवाकर पुलिस से माँ को खोजने की मांग की है साथ ही महिला की ननद ने पुलिस से महिला के खाते में होल्ड लगवाने की मांग की है, महिला की ननद का कहना है कि मेरे भाई की पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई थी,उसका अब 15 लाख रुपये मुआवजा मिलने वाला है तो हमारी भाभी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अपने 6 मासूम बच्चों को छोड़कर भाग गई है अब उसे मुआवजा मिलने वाला है ,हम उसके खाते पर होल्ड लगवाना चाहते हैं ताकि इन बच्चों को पैसा मिल सके जो इनके काम आ सके।

Friday, 15 April 2022

*अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद खुले आम धधक रही अवैध शराब भट्ठियां*प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीर MINERVA NEWS LIVE

*अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद खुले आम धधक रही अवैध शराब भट्ठियां*

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीर MINERVA NEWS LIVE

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के तमाम गांवो में अवैध शराब कारोबारियो का गोरख धंधा बड़ी तेजी से फल फूल रहा है। बताते चले जिसमें भोगियापुर,बौधनिया,पाल चक,झाराखेमपुर आदि में सूर्य अस्त शराबी मस्त नजर आते हैं शासन प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद भी यह गोरख धंधा बड़ी तेजी से युवाओं की जिंदगी में जहर घोल रहा है। जिससे कई अपराध जन्म ले रहे हैं।और क्षेत्र मे बड़ रहा जुआ सट्टा आदि का कारोबार सैकड़ो परिवार तबहा महिलाओं के साथ हो रहा भ्रष्टचार गली मोहल्लों से सरिफो का निकलन हुआ दुसवार आखिर कब तक होगा सुधार।जिम्मेदार जानकर बने अनजान

Tuesday, 12 April 2022

WTO अनुमति दे तो भारत अपने भंडार से दुनिया को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने को तैयार: PM मोदी।। उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक

WTO अनुमति दे तो भारत अपने भंडार से दुनिया को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने को तैयार: PM मोदी। 

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक
   यदि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) अनुमति देता है तो भारत अपने भंडार से खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति दुनिया को कर सकता है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बात हुई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के समकक्ष ये प्रस्ताव रखा।
अपने संबोधन में मोदी ने कहा..
गुजरात के अडलाज में अन्नपूर्णाधाम न्यास के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन और जनसहायक ट्रस्ट के हीरामणि आरोग्यधाम का भूमिपूजन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि (रूस-यूक्रेन) युद्ध के चलते दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा, ''दुनिया आज अनिश्चय की स्थिति का सामना कर रही है क्योंकि जिसे जो चाहिए वह मिल नहीं रहा है। पेट्रोल, तेल, खाद की खरीदी में कठिनाई आ रही है क्योंकि सभी दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। इस (रूस-यूक्रेन) युद्ध के बाद हर कोई अपने भंडार को सुरक्षित रखना चाहता है।''
भारत के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न हैं लेकिन....
उन्होंने कहा, ''दुनिया अब एक नये संकट का सामना कर रही है... दुनिया का खाद्य भंडार खाली होता जा रहा है... मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर रहा था... उन्होंने भी यह मुद्दा उठाया। मैंने सुझाव दिया कि यदि डब्ल्यूटीओ अनुमति देता है तो भारत कल से ही दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति शुरु करने को तैयार है।''मोदी ने कहा कि भारत के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न हैं लेकिन लगता है कि देश के किसानों ने दुनिया को खिलाने की भी व्यवस्था कर ली है।
उन्होंने कहा, ''हालांकि हमें दुनिया के कानूनों के अनुरूप काम करना होगा। मुझे नहीं पता कि डब्ल्यूटीओ कब अनुमति देगा और हम दुनिया को खाद्य आपूर्ति कर सकेंगे।''

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...