Monday, 24 August 2026

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में तैनात विद्युत उपखंड अधिकारी के सरकारी सीयूजी नंबर पर प्रेस क्लब के महामंत्री आकाश सैनी द्वारा फोन किए जाने के बावजूद फोन न उठाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अब्बास नकवी ने कहा कि मीडिया आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम करती है। किसी भी जनहित के मामले में आवश्यक जानकारी लेने अथवा उपलब्ध जानकारी की पुष्टि के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों से संपर्क किया जाता है। ऐसे में सरकारी सीयूजी नंबर पर फोन किए जाने के बावजूद अधिकारी द्वारा फोन न उठाना चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सरकारी नंबर आमजन और मीडिया से संपर्क के लिए होते हैं। यदि अधिकारी सीयूजी नंबर ही नहीं उठाएंगे तो जनहित से जुड़े मामलों में जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अब्बास नकवी ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में एक ज्ञापन तैयार कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिकारियों द्वारा सरकारी सीयूजी नंबरों पर आने वाली जनहित की कॉल को गंभीरता से लेने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।

No comments:

Post a Comment

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में तैनात विद्युत उपखंड अधिकारी के सरकारी सीयूजी नंबर पर प्...