Saturday, 4 September 2021

*व्हाट्सएप पर भेजी गई* *शिकायतों का अधिकारी**तत्काल संज्ञान लें* *एस.के. खान - मिनर्वा न्यूज़*

*व्हाट्सएप पर भेजी गई* *शिकायतों का अधिकारी*
*तत्काल संज्ञान लें*

    *एस.के. खान - मिनर्वा न्यूज़*            

*सहारनपुर* मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विभिन्न स्तरों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए उनके सी0यू0जी0 नम्बर 9454417507 से समस्याएं और प्रार्थना पत्र प्रेषित किये जाते है। साथ ही शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के व्हाट्सएप पर अग्रसारित कर आवश्यक निर्देश दिये जाते है। उन्होंने कहा कि कतिपया अधिकारियों द्वारा इन संदेषों का संज्ञान न लेकर आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि सी0यू0जी0 नम्बर 9454417507 से भेजी गयी समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
श्री लोकेश एम0 ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि विशेष रुप से जनशिकायतो का समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथामिकताओं वाले बिन्दुओ में सम्मिलित है। आमजन की समस्याओ के निस्तारण के प्रति उदासीनता एवं संवेदनहीनता शासन एवं उच्चाधिकारियों के आदेशो/निर्देशो का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होने अपेक्षा की है कि उनके द्वारा प्र्रेषित व्हाट्सएप संदर्भो का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्व निस्तारण कराते हुए प्रकरण में कृत कार्यवाही की आख्या अनिवार्य रुप से ससमय उनको उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  उन्होने कहा कि यदि किन्ही प्रकरणो में कतिपय कारणों से विलम्ब होना सम्भावित है तो उसका उल्लेख करते हुए अन्तरिम  आख्या प्रेषित कर दी जाये।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...