Wednesday, 17 September 2025

पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लगी प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ
लखीमपुर खीरी 17 सिंतबर। कलेक्ट्रेट परिसर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की झलक से सराबोर रहा। प्रधानमंत्री के जीवन, संघर्षों, नीतियों और उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा और सीडीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्व अवधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की यात्रा को तस्वीरों और दस्तावेजों के जरिये जीवंत किया गया है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियां, निर्णय और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले पैनल लोगों का विशेष आकर्षण बने।

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पीएम के कृतियों से हमें प्रेरणा मिलती है, उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है और देश समृद्ध शक्तिशाली के रूप में उभर कर आया है। पीएम का जीवन संघर्षों से भरा रहा है, सभी को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए, नेतृत्व में नए नए आयाम को प्राप्त कर रहे है।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि प्रदर्शनी से आम जनमानस केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के साथ ही महत्वपूर्ण ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त कर सकते है और प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े कृतित्व और व्यक्तित्व से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

सीडीओ अभिषेक कुमार ने पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने पीएम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताइ। इस अवसर पर कुलभूषण सिंह, रामजी मौर्य आशू मिश्रा, विनोद लोधी, देवदत्त चड्ढा, अरविंद गुप्ता, संतोष कुमारी, रश्मि गुप्ता उमा राज, उमेश शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Saturday, 13 September 2025

सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाली लूबीना जिआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाली लूबीना जिआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया
शाहजहांपुर।व्यापारी लूबीना जिआ ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के इष्ट देवों को गंदी-गंदी गालियां देकर अभद्रता वाली पोस्ट किए जाने पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस ने कुछ ही घंटों में रूबीन जिआ को गिरफ्तार कर जेल‌ भेज दिया गया है ,, पुलिस का सराहनीय कार्य

Friday, 1 August 2025

नगर पालिका मोहम्मदी की भ्रष्ट नीति के चलते रोड बनी दलदल


मोहम्मदी-खीरी लगातार भ्रष्टाचार में डूबी नगर पालिका मोहम्मदी का एक और कारनामा पहले बनी रोड पर खुदाई फिर मिट्टी का डलवा कर छोड़ दी अब रोड पर निकलना भी दूभर आपको बता दें इसी रोड पर कई इंटर कॉलेज और प्राइमरी विद्यालय भी हैं लेकिन कई दिन बीतने का बाद भी रोड नहीं बनाई गई की टूटी सड़कों पर स्कूल के भविष्य की ठोकरें.. 
जब सपनों की राह कीचड़ से भरी हो, तो कसूर किसका है?"ये तस्वीरें कोई फ़िल्म या किसी गांव का दृश्य नहीं हैं ये हमारे अपने मोहम्मदी कस्बे की सच्चाई हैं। इलाहाबाद बाद बैंक से लेकर डॉक्टर मेहराज के अस्पताल तक रोड की ऐसी हालत है की निकला मुश्किल है। हर रोज़ हमारे नन्हें बच्चे, हमारी बेटियाँ, स्कूल जाने के लिए इसी गंदगी, कीचड़ और टूटे रास्तों से होकर गुज़रती हैं। बारिश में यह रास्ता सड़क नहीं, बल्कि दलदल बन जाता है।
नंगे पाँव कीचड़ में चलते छात्र,साइकिलों को हाथों से खींचते युवा, कीचड़ में फिसलती बच्चियाँ -
क्या यही है हमारा विकास ? क्या इसी रास्ते पर चलकर बनेगा "नया भारत" ?
जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से सवालः
क्या आपके अपने बच्चे भी ऐसे रास्तों से स्कूल जाते हैं?
क्या चुनाव के समय ही आपको यह इलाका याद आता है? यह आवाज़ है एक बेहतर भविष्य की पूछता है

Thursday, 12 June 2025

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश (Ahmedabad plane crash) हुआ है। इस हादसे में विमान में सवार सभी 241 लोगों की मौत हो गई है। जबकि चमत्कारिक रूप से एक यात्री के बचने की खबर है। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम रमेश विश्वस कुमार बताया जा रहा है। वे 11A सीट पर सफर कर रहे थे। यह जंकारी अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने दी है।  
डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था
स्वास्थ्य प्रमुख सचिव धनंजय द्विवेदी के अनुसार अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मृतकों के परिजनों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में डीएनए सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
मृतक के करीबी रिश्तेदार (माता-पिता या बच्चे) डीएनए सैंपल दे सकेंगे। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के कसोटी भवन में यह डीएनए सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। यह कसोटी भवन बी.जे. मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है।
अस्पताल का आपातकालीन नंबर
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में मरीज-उन्मुख उपचार से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए दो फोन नंबरों की घोषणा की है।

Tuesday, 27 May 2025

मोहम्मदी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन।

मोहम्मदी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ उद्घाटन।
मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन, उद्घाटन में जिला लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर जिले के जनऔषधि के प्रोपराइटर संदीप कुमार गुप्ता "गुप्ता मेडिकल स्टोर", चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर सुशील शुक्ला ने गुलदस्ता देकर अतिथ का स्वागत किया ,इस औषधि केंद्र पर बाजार से कम दामों पर दवाइयां उपलब्ध रहेगी इस मौके पर नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता,भूरे चौहान, अतुल रस्तोगी,आशीष गुप्ता,दीपक पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

Sunday, 18 May 2025

मोहम्मदी जिओ पम्प के पास हुआ हादसा

मोहम्मदी खीरी 
मोहम्मदी खीरी नगर के शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत एक घायल जिनको 108 एम्बुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी लाया गया जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया वही एक लोग घायल। बाइक सवार गोला के निवासी बताए जा रहे है। मौके पर पुलिस मौजूद।

Saturday, 8 March 2025

लेखन की खोज में प्रयागराज से सामने आई गीता शुक्ला

मेरा नाम गीता शुक्ला है मैं प्रयागराज की रहने वाली हूं मेरे पिताजी का नाम कमलाकर प्रसाद शुक्ला है जो कि सीआरपीएफ में( SI) के पद पर तैनाद है , और मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य के परास्नातक की छात्रा हूं

गीता शुक्ला प्रयागराज

वजूद

सूखे पत्ते ने क्या खूब कहा है,

जब तक हर थे तब तक भरे थे।

 आज टूट गए हैं, तो बिखर गए हैं, 

उस डाल का सूनापन तो देखो, 

जिससे हम गिर रहे हैं।

सदा दूसरों के हित के लिए अडिग रहे।

आज हम अपनों की वजह से जल रहे हैं।

कभी कहानी हमारी भी लिखी गई थी।

आज हालत हमारी देखो सूखे पत्तों में गिन रहे हैं।

इस धरा पर कोई भी वस्तु सदा सर्वदा के लिए नहीं होती।

कीमत और मूल्य दोनों वक्त का होता है।

इस वसुधा पर पशु पक्षी प्राणी सबका विनिष्ट होना है।

आज हमारे साथ हो रहा है,

कल आपके साथ होना है।

यही जीवन का सत्य है।

Geeta shukla 

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...