Sunday, 2 June 2024

*ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव चांदनी खान संवादाता* ✍️✍️*प्रेस क्लब की आवश्यक वैठक क्लब के कार्यालय पर कलब के अध्यक्ष मो.अब्बास नकवी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई,जिसमें प्रमुख रूप से नगर के प्रमुख मुद्दे डग्गामार वाहन,अवैध बालू-मिट्टी खनन,हरे भरे पेड़ो का कटान,ओवरस्पीड वाहनों इत्यादि मामलों पर विचार विमर्श कर उच्च अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।साथ ही नए सदस्यों को पत्रकारिता व शैक्षिक योग्यता के आधार पर जोड़ने को लेकर विचार किया गया।*

*ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव चांदनी खान संवादाता* ✍️✍️मोहम्मदी खीरी मोहम्मदी के गुलौली रोड पर ऑल्टो कार ने पीछे से मारी परचून का सामान बेचने वाले ठिलिया में टक्कर ठेली चालक गंभीर रूप से घायल*

Hey!, check out this story https://pasthi.com/u/sanjay/comment/HOeyDxFlq/

👉🏻सड़क पर एक सामान्य व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए भारतीय कानून में विभिन्न प्रावधान मौजूद हैं। यदि कोई पुलिसकर्मी किसी सामान्य व्यक्ति को परेशान करता है, तो उस व्यक्ति के पास निम्नलिखित कानूनी अधिकार और उपाय उपलब्ध हैं:संवैधानिक अधिकार:अनुच्छेद 21: जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार। पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की अनुचित या अवैध हिरासत इस अधिकार का उल्लंघन है।अनुच्छेद 22: गिरफ्तारी और हिरासत के मामलों में सुरक्षा का अधिकार। इस अनुच्छेद के तहत, गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी के कारण की जानकारी देना और वकील से मिलने का अधिकार है।जानकारी प्राप्त करने का अधिकार:किसी भी पुलिस अधिकारी को आपकी पहचान पूछने का अधिकार है, लेकिन आपको गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देना भी अनिवार्य है। यदि पुलिस किसी को गिरफ्तार करती है, तो उन्हें बिना देरी के गिरफ्तारी का कारण बताना चाहिए।वकील से मिलने का अधिकार:किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद के वकील से मिलने और उसकी सलाह लेने का अधिकार है।👉🏻एफआईआर दर्ज कराना:यदि पुलिसकर्मी द्वारा किसी प्रकार की अवैध हरकत होती है, तो आप संबंधित पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। यदि पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने से मना किया जाता है, तो आप पुलिस अधीक्षक या न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं।👉🏻मानवाधिकार आयोग:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) या राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कर सकते हैं यदि पुलिस द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता है।👉🏻न्यायालय में याचिका:अवैध गिरफ्तारी या हिरासत के मामले में, आप उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में हाबेस कॉर्पस याचिका दायर कर सकते हैं।आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ:पुलिस विभाग के आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50, 50A, 54, 56, 57:धारा 50: गिरफ्तारी के समय, पुलिस को गिरफ्तारी का कारण बताना आवश्यक है।धारा 50A: गिरफ्तारी के बाद पुलिस को एक निकट संबंधी को सूचना देना आवश्यक है।धारा 54: गिरफ्तार व्यक्ति को चिकित्सा परीक्षा का अधिकार है।धारा 56 और 57: गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना आवश्यक है।जनता के गवाह:यदि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा रहा है, तो वह आसपास के लोगों को गवाह के रूप में बुला सकता है।यदि आप सड़क पर पुलिस द्वारा परेशान किए जा रहे हैं, तो इन अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं और अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। उषा राठौर संवाददाता मिनर्वा न्यूज़

*ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव चांदनी खान संवादाता* ✍️✍️सड़क हादसे में तीन की मौत,दो गंभीर घायलउचौलिया खीरी। उचौलिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर जलालपुर पेट्रोल पंप के सामने इन्दिरा नगर लखनऊ से रुद्रपुर ब्रेजा गाड़ी नम्बर UP 32 KE 8187 से जा रहा परिवार उस समय हादसे जा शिकार हुआ जब ड्राइवर को नींद लगने की बजह से कार डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी साइड आ गई और फिर सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रेजा चकनाचूर हो गई और हादसे में 3 लोगो की मौत हो गयी व 2 अन्य गम्भीर घायलों को प्राथमिक इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया।सूचना पर पहुची उचौलिया पुलिस सहित अन्य बचाव कार्य मेजुट गए।प्राप्त जानकरी अनुसार मृतकों में ब्रेजा में सवार विमला उपाध्याय पत्नी दिनेश चन्द्र 60 वर्ष, दीपक उपाध्याय पुत्र दिनेश चन्द्र 40 वर्ष, राजीव उपाध्याय पुत्र दिनेश चन्द्र 34 वर्ष की मृत्यु हो गई और दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र धर्मानन्द 65 वर्ष, व विमला उपाध्याय पत्नी बुद्धी वल्लभ 62 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए।सभी को पसगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां से घायलों को हालत देखते हुए शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

*चांदनी खान मिनर्वा न्यूज़ लाइव** लखीमपुर खीरी में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार:* हादसे में मां और 2 बेटों की मौत, पिता समेत 2 गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर https://dainik-b.in/9GPmxox35Jb

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...