Thursday, 30 June 2022

आज गुरुवार के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों में सुधरने वाले हैं पुराने विवाद।


MIMERVA NEWS LIVE
आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ.
किन राशि वाले जातकों को आज गुरुवार के दिन पुराने विवाद सुलझाने में मिलेगी मदद, किन राशि के जातकों को छोटे से प्रलोभन के चलते हो सकती है बड़ी हानि कौन से उपाय करने से आप अपने दिन को सफल बना सकते हैं. ये सारी जानकारी आपको दे रहे हैं हमारे ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद त्रिपाठी. तो आइये जानते हैं आज 30 जून का राशिफल.
मेष (Aries): मेष राशि के लोगों पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है. आपकी मृदुल वाणी ही आपका कारोबार बढ़ाने वाली है. कारोबार में अब आपको एक्सटेंशन के बारे में सोचना चाहिए, दूसरे शहरों तक काम फैलाइए. युवाओं को किसी बात पर तनाव हो सकता है किंतु ऐसा ठीक नहीं है. घर की व्यवस्थाएं, सामान को लेकर कोई बदलाव करना चाहते हैं तो अच्छा है लेकिन कुछ करने के पहले बड़े बुजुर्गों की राय जरूर ले लें. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, किसी तरह के इंफेक्शन की संभावना है, खांसी जुकाम से बचाव रखें. पुराने दोस्तों से मिलने का मन हो रहा है तो इंतजार क्यों, मिल जाइए या अपने यहां बुलाएं खुश रहें.

वृषभ (Taurus): वृष राशि के लोग अपने बॉस से जब मुलाकात करें तो उनके सम्मान का बहुत ध्यान रखें. यदि आपने उनकी किसी बात पर बहस की तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कारोबारियों को अपने पार्टनर से अच्छे संबंध रखने चाहिए. पार्टनर के साथ संबंधों में जितनी पारदर्शिता रहेगी उतना ही अच्छा है. आज के दिन युवाओं को अधिक घूमने की जरूरत नहीं है. युवा अपना लक्ष्य पाना चाहते हैं तो उन्हें कड़ी मेहनत भी करनी होगी. परिवार में जो भी बुजुर्ग हैं उनके पास बैठिए, सेवा का मौका मिले. खानपान का ठीक से ध्यान रखने की जरूरत है, डायरिया होने की आशंका है. सामाजिक क्षेत्र में किसी वैवाहिक समारोह में जाना हो तो वहां कुछ अधिक देर रहिए.

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि वालों को दफ्तर की राजनीति से दूर रहना चाहिए, अपना काम ध्यान से करें ताकि उसमें कोई गलती न हो. कारोबार में जरूरत से ज्यादा माल डंप न करें, मांग आपूर्ति का आकलन करने के बाद ही स्टॉक करें तो फायदे में रहेंगे. वाहन धीरे से चलाएं ताकि चोट-चपेट से बचे रहें, खतरा है. परिवार में अपनी मां के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, उनकी दवाएं खत्म हो गईं हों तो लाकर रख दें कुछ देर सेवा करें. आज आपको ज्वाइंट में पेन हो सकता है इसलिए सही तरीके से बैठें. दूसरों के विवाद में आपको उलझने की क्या जरूरत है, आप क्यों कोई मामला अपने ऊपर लेना चाहते हैं.

कर्क (Cancer): कर्क राशि के लोग मेहनत करने के लिए तैयार रहें, यह समय केवल काम पर फोकस करने वाला है, मेहनत के मुकाबले पैसा कम मिलता है इस विषय पर बहुत परेशान नहीं होना चाहिए. कारोबारियों को धन के मामले में अलर्ट रहना चाहिए, युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जहां तक प्रेमी-प्रेमिका का सवाल है आज का दिन उनके लिए अच्छा रहने वाला है. परिवार में सबकी अपनी अहमियत है, रिश्तों के महत्व को समझें सभी को उनकी अपेक्षा के अनुसार सम्मान दें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें इस मौसम में तला-मसालेदार भोजन करने से दूर ही रहें. झगड़े-फसाद से दूर रहें सबसे प्रेम से बात करें.

सिंह (Leo): इस राशि के लोगों को छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं देना चाहिए. जहां तक ऑफिस का सवाल है, वहां भी अपने काम से काम रखें बेमतलब की बातों से दूर रहें. कारोबार सचेत होकर करें हर किसी पर विश्वास न करें. युवा नए मित्रों को परखने के बाद ही अपना बनाएं नशेबाजों से दूर रहे. अपने पिता जी के पास बैठकर घर परिवार रिश्तेदारों के बारे में चर्चा करें. स्वास्थ्य ठीक रखना है तो जंक फूड नॉनवेज से परहेज रखें. अपने मित्रों सामाजिक लोगों से बातचीत करें जरूरत पर सहयोग करें जो रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करेगा.

कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोगों की नौकरी पर संकट मंडरा सकता है, ऐसे में आपको मेहनत से काम करते हुए अपनी खामियों को दूर करने के बारे में सोचना चाहिए. कारोबार में नए पार्टनर को जोड़ने की बात चल सकती है, जिसे भी जोड़ना चाहते हैं पहले उसके बारे में ठीक से आगा पीछा पर विचार कर लें. परिवार में किसी के कहने के पहले ही आपको उसकी मदद के लिए आगे बढ़ना चाहिए. आज भी आप इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं इसलिए पहले से ही सचेत रहें. दूसरों के पास बैठकर यूं ही टाइम पास न करें बल्कि अपने को समय दें अपने बारे में विचार करें.

तुला (Libra): छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, याद किया गया पाठ भूलने की समस्या है तो लिख-लिख कर याद करें. आज कोई इंपॉर्टेंट मीटिंग हो सकती है जिसकी तैयारी कर लें ताकि बढ़िया प्रजेंटेशन दे सकें, संस्थान के प्रति समर्पित होकर काम करें. इस राशि वालों की व्यापार में फायदा नुकसान तो चलता ही रहता है किंतु नुकसान होने पर अनावश्यक रूप से क्रोध करेंगे तो काम भी बिगड़ सकता है. मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. नशीली वस्तुओं का सेवन करने वालों से दूर रहना चाहिए. सभी लोगों से एक साथ मिलना संभव नहीं है तो कुछ लोगों से फोन पर तो हालचाल ले ही सकते हैं.
वृश्चिक (Scorpio): युवाओं के पास खर्चों के लंबी फेहरिस्त है लेकिन उतना ही खर्च करें जितना जरूरी हो. नई नौकरी करने वाले समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान रखें. समय से ऑफिस पहुंचें. कारोबारियों को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए, कोई शक सुबह नहीं रखना चाहिए विवाद से दूर रहें. युवा अपने दोस्तों के साथ यादगार समय व्यतीत करेंगे. परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से घर के वातावरण को अच्छा बनाने का प्रयास करें. पेट दर्द की आशंका है, खान-पान का खास ध्यान रखें ताकि कोई परेशानी न हो. अपने विनम्र स्वभाव से आप अपने लोगों से रिश्तों को भी मजबूत करेंगे.

धनु (Sagittarius): धनु राशि वाले जिन लोगों को नौकरी को लेकर दिक्कतें चल रही हैं उन्हें अपने नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए. कारोबार में उन्नति का योग है, साथ ही विस्तार भी हो सकता है. इस बारे में सोचें. युवाओं को अच्छे प्लेसमेंट के लिए कोशिश करनी होगी. परिवार के जो विवाद काफी समय से चल रहे हैं, उन्हें सुलझाने में आज आप सक्षम होंगे, कोशिश कीजिए. मन तन को ठीक रखने के लिए आपको ध्यान योग करना चाहिए, इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए. समाज के सभी आयामों में पूरी ईमानदारी के साथ काम करें, यह समय की मांग भी है आपके लिए उपयोगी भी रहेगा.

मकर (Capricorn): मकर राशि के लोगों को अपने कामों की लिस्ट बनाकर प्लान कर लेना चाहिए. कामों में टेक्नोलॉजी की मदद से अच्छा परिणाम देंगे. जो भी कारोबार करते हैं या करना चाहते हैं पहले ठीक से प्लान बना लें तब करें, बिना प्लान के कोई काम नहीं करना है. युवाओं को अपना मूड बदलने के लिए पुस्तकें पढ़नी चाहिए इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होगी जो आगे काम आएगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी लेकिन कोई घबड़ाने वाली बात नहीं है, ध्यान रखना होगा. स्वास्थ्य के मामले में सिर के पीछे, पीठ कमर में दर्द होने की आशंका है, कोई भारी सामान झुक कर न उठाएं.

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के लोगों की सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की आशंका है. यदि आप सरकारी नौकरी में हैं तो बहुत ध्यान से काम करें. छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लोन लेने से पहले उसे चुकाने की अपनी क्षमता को भी परख लें. युवा ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करें, इसके लिए नेट के सर्च इंजन में जाकर जॉब अपॉर्चुनिटी की साइट देखें. परिवार में प्रेम अपनी मीठी वाणी से आप सभी लोगों को प्रसन्न रखें. खाने-पीने में ठंडी चीजों से परहेज करें. गला खराब हो सकता है, जुकाम भी हो सकता है, गर्मी का जुकाम कष्ट देता है. सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है.

मीन (Pisces): इस राशि के लोगों को काम को बढ़ाने के लिए टीम की मदद मिल सकती है, टीम की मदद से काम पूरा करें. कारोबार पूरी सजगता के साथ करें. जल्दबाजी में किसी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर बिल्कुल न करें. विद्यार्थी वर्ग समय की कीमत को समझें, इसे बर्बाद नहीं करना चाहिए बल्कि एक-एक पल का सदुपयोग करें. घर की रसोई से संबंधित सामान उतना ही खरीदें जितना घर के लिए आवश्यक है, फिजूल खरीदारी न करें. काम के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, सेहत ठीक रहेगी तो ही काम भी कर सकेंगे. वृक्षारोपण का अवसर प्राप्त हो तो उसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए बल्कि आगे बढ़कर शामिल होना चाहिए.

यूपी सरकार का बड़ा ऐलान अब प्राइमरी और जूनियर स्कूल में होगी तिमाही परीक्षा।

ज्योति कश्यप सदस्य MINERVA NEWS LIVE
यूपी में योगी सरकार ने शिक्षा लेकर एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने सरकारी प्राइमरी (Primary) और जूनियर स्कूलों (Junior School) में तिमाही परीक्षाएं कराने की बात कही है. यूपी में योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर बड़े स्तर पर काम कर रही है. जब से यूपी में दूसरी बार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कार्यभार संभाला है, शिक्षा व्यवस्था में कई बदलाव और कामों पर काफी फोकस रहा है. अब एक बार फिर से सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. सरकार ने सरकारी प्राइमरी (Primary) और जूनियर स्कूलों (Junior School) में तिमाही परीक्षाएं कराने की बात कही है. ये परीक्षाएं इसी साल से शुरू हो जाएंगी.

चार बार होगी परीक्षा
यूपी में अब सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में तिमाही परीक्षाएं कराई जाएंगी. राज्य में पहली बार सरकारी स्कूलों में तिमाही परीक्षा होगी. पहली बार परीक्षा का आयोजन इसी साल जुलाई के अंत तक होगा. सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जुलाई में पहली परीक्षा के बाद अक्टूबर में दूसरी, जनवरी में तीसरी और मार्च में चौथी परीक्षा होगी.पहले भी जारी किया था निर्देश
सरकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा होने के एक हफ्ते के अंदर रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे. बता जा रहा है कि सरकार ने दो बार साल में छात्रों के एसेसमेंट की व्यवस्था की थी. ये एसेसमेंट खास तौर पर प्राइमरी, मीडिल स्कूल और हाई स्कूलों में होना था, क्योंकि सरकार का मानना था कि यहां पढ़ाई का स्तर काफी नीचे है. हालांकि कोरोना के कारण बीते दो सालों से एसेसमेंट वाली व्यवस्था लागू नहीं हो सकी.

लेकिन अब कोरोना काल खत्म होने के बाद ये नया फैसला किया गया है, जिसमें बताया गया कि साल में अब चार बार परीक्षा होगी. अब नई व्यवस्था के अनुसार बच्चों का हर तीन महीने में एसेसमेंट होता रहेगा. माना जा रहा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए ये फैसला किया गया है.

Wednesday, 29 June 2022

निघासन में बाघ ने महिला सहित युवक को बनाया अपना निवाला। लखीमपुर खीरी में वन विभाग बना लाचार।

निघासन में बाघ ने महिला सहित युवक को बनाया अपना निवाला। लखीमपुर खीरी में वन विभाग बना लाचार

ज्योति गुप्ता सदस्य MINERVA NEWS LIVE

निघासन-खीरी। निघासन इलाके में बाघों के हमलों का आतंक कम होने का नाम ही नही ले रहा है, रविवार की रात निघासन कोतवाली क्षेत्र के पढ़ुआ चौकी क्षेत्र के निवासी रामसिंह के लगभग 40 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सिंह को बाघ ने अपना निवाला बना लिया, यह हमला उस समय हुआ जब युवक अपने गन्ने के खेत मे अपनी बीवी के साथ घास काटने गया था। जिसका पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया ही जा रहा था, कि तभी तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र के खैरटिया के मजरा खैरागौढ़ी निवासी मिंदो कौर पत्नी बंता सिंह को अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार दिया, यह हमला उस वक्त हुआ जब मिंदो अपने फार्म हाउस के पास बने खेत पर देख रेख कर रही थी।

खैरटिया जंगल के पास बाघ ने एक महिला को उतारा मौत के घाट 20 महीने में बाघ के हमले से 21 लोगों की हुई मौत, लगातार बाघ के हमले से हो रही लोगों की मौत के मामले में ग्रामीणों में गुस्से के साथ खौफ देखने को मिल रहा है। वही वन विभाग की टीम के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है।

अभी तक बाघ से मारे जाने वालों का विवरण

1-इंद्रजीत पुत्र मुरली निवासी चौधरी पुरवा मंझरापूरब
2-मंगत सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी सोलापुरवा मजरा मंझरापूरब
3-राममूर्ति पुत्र बिरजू निवासी दुमेड़ा मंझरापूरब
4-ओमप्रकाश पुत्र रामजीवन निवासी मंझरापूरब
5-शाहिद पुत्र जमील निवासी अदलाबाद 6-शिव कुमार पुत्र पुत्तु निवासी दुमेड़ा मंझरापूरब
7-ओमप्रकाश पुत्र ढोंढ़े निवासी मंझरापूरब 8-प्रीतम लाल पुत्र प्रभु निवासी दलराजपुर
9-अवधेश पुत्र बदलू निवासी मझरापूरब
10-ज्ञान सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी दलराजपुर
11-प्यारे लाल पुत्र इतवारी निवासी मंझरापूरब
12-भंवरी लाल पुत्र सरजू निवासी दुमेड़ा मंझरापूरब
13-सुरजीत सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी दलराजपुर
14-राहुल पुत्र बालकिशन निवासी सिंधौना
15-मुंशी पुत्र रामस्वरूप निवासी बरसोला
16-महेश पुत्र दुजई निवासी दुमेड़ा मंझरापूरब
17-कमलेश पुत्र बांकेलाल निवासी शायपुर पढुआ
18- मूलचंद उर्फ मोहनदास बाबा निवासी भंगहा
19- देबू पुत्र सूरज निवासी नया पिंड खैरटिया
20- नरेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह निवासी पढ़ुआ
21- मिंदो कौर पत्नी बंता सिंह निवासी खैरागौढ़ई

Monday, 27 June 2022

बारूद के ढेर पर था मेरठ का समर गार्डन तीन मकान हुए धरा शाही दो की मौके पर मौत।

राम ज्योति अलीनगर सदस्य MINERVA NEWS LIVE
मेरठ के लिसाड़ीगेट में सोमवार दोपहर को एक मकान में गैस सिलिंडर फटने से हुए एक दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए।
बताया गया कि समर गार्डन के 60 फुटा रोड पर एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि तीन मकान गिर गए और घर में मौजूद सदस्य मलबे में दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस जेसीबी की सहायता से मलबा हटवाकर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करा रही है।

वहीं चर्चा है कि हादसा की वजह गैस सिलिंडर का फटना नहीं है बल्कि मौके पर पटाखे भी बिखरे मिले हैं ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। पटाखों में विस्फोट होने के कारण यह भीषण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। हादसे के बाद जहां मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मेरठ पुलिस को सूचना मिली थी कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में सोमवार शाम को इंतजार के मकान में गैस सिलिंडर फटने से तीन मकान एक साथ जमींदोज हो गए। हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हुई है, जबकि 10 लोग मलबे में दबकर घायल हुए हैं। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।पुलिस के अनुसार धमाके के बाद इंतजार, सरफराज और आदिल के मकान सहित तीन मकान गिरे हैं। जिनमें 15 लोग दबकर घायल हुए हैं। इनमें से दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आसपास के थाने से पुलिस व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य कराया है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी 10 लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखों में विस्फोट होने से मकान गिरे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।

Sunday, 26 June 2022

1 दिन में 17000 से ऊपर कोरोना केसों के साथ 45 परसेंट का उछाल।


ज्योति गुप्ता सदस्य MINERVA NEWS LIVE
दिल्ली: देश को एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर का डर सताने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के दैनिक कोविड मामले सोमवार को फिर से बढ़ गए।
पिछले 24 घंटों में 17,073 नए मामले सामने आने के बाद ही कुल मामले बढ़कर 4,34,07,046 हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 21 और मरीजों की मौत हुई और 15,208 वायरस से ठीक हुए। इसके साथ, मौतों और ठीक होने की कुल संख्या 5,25,020 और 4,27,87,606 है। देश में सक्रिय मामले 94,420 हो गए हैं और कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत हैं।

सोमवार के मामलों में रविवार से 45% की वृद्धि देखी गई, जब रविवार को 11,739 लोगों ने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। वहीं, इस दिन 25 मौतें और 10,917 ठीक होने की सूचना मिली थी।

इससे पहले, देश की दैनिक टैली ने 24 जून को 17,336 के साथ 17,000 का आंकड़ा पार कर गया था, जो 20 फरवरी के बाद से सबसे अधिक एकल-दिवसीय स्पाइक है।

यहां महामारी पर नवीनतम अपडेट दिए गए हैं:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कुल ठीक होने की दर 98.57 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3,03,604 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिससे कुल संख्या 86.10 करोड़ से अधिक हो गई।

Friday, 24 June 2022

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।

ज्योति गुप्ता सदस्य MINERVA NEWS LIVE
इंसेफेलाइटिस, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और कालाजार जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ प्रदेश के सभी 75 जिलों में हल्ला बोल सरीखा अभियान चलेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सारे विभागों के अधिकारियों को इस बाबत एक आदेश जारी किया है कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाएं ताकि प्रदेश के ऊपर बीमारू राज्य का टैग जो विपक्षी दल लगाते हैं वो ना लगे. साथ ही लोगों को भी इन बीमारियों से निजात मिले.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे जिले गोरखपुर से आते हैं जहां जापानी इंसेफेलाइटिस से सैकड़ों बच्चों की मौत हो जाया करती थी. मगर पिछले कुछ सालों से मौतों की संख्या में काफी गिरावट देखने को मिली है. संचारी रोगों की रोकथाम के लिए चलने वाला ये अभियान पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों तक ही सीमित था मगर मुख्यमंत्री के आदेश पर अब पूरे प्रदेश में स्वास्थय विभाग अन्य विभागों के सहयोग से इसको चलाएगा. बस्ती गोरखपुर मंडल सहित 38 जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस का ज्यादा प्रभाव रहा है, इनमें से 18 जिलें हाई रिस्क वाले हैं.

बरसात के मौसम में फैलती हैं बीमारियां

आपको बता दें बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही इस तरह की बीमारियां बहुत तेजी से फैलती हैं. गंदगी, जागरूकता का अभाव, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और प्रशासन का सुस्त रवैया इन बीमारियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

इंसेफेलाइटिस के लिहाज से कुशीनगर से सहारनपुर तक, डेंगू के लिहाज से मथुरा,फिरोजाबाद,आगरा, कानपुर,लखनऊ. मलेरिया के लिहाज से बरेली और आसपास के जिले. कालाजार के लिहाज से वाराणसी और निकटवर्ती जिले और चिकनगुनिया के मामले में बुंदेलखंड का पूरा क्षेत्र काफी संवेदनशील है. योगी आदित्यनाथ ने अपने अफसरों को ताकीद किया है कि अनदेखी और लापरवाही से ही इस तरह के मामले बढ़ते हैं, इसीलिए इस बार पूरे प्रदेश में 1 जुलाई से हर जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय, नगर निगम में इस अभियान की शुरुआत की जाए, साथ ही हर चिकित्सालय आदि पर सूचना विभाग और स्वास्थ्य विभाग बड़े बड़े होर्डिंग लगाए जिससे लोगों को इन बीमारियों की रोकथाम और क्या सावधानी बरतनी है इसकी पर्याप्त जानकारी मिल पाए.

इंसेफेलाइटिस से हर साल मरते हैं 2000 बच्चे

आपको बता दें कि इंसेफेलाइटिस से पूरे प्रदेश में हर साल करीब 2000 बच्चों की मौत होती थी. चार दशकों से यही स्थिति बनी हुई थी, लेकिन पिछले पांच सालों से योगी सरकार वेक्टर सर्विलांस पर काम कर रही है. जिसके बाद इसके मामलों में तेजी से कमी आई है. प्रदेश में इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, मिनी पीकू सेंटर बनाए गए हैं. हर घर शौचालय और स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार सफाई पर खास जोर दे रही है. अभी केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी काम चल रहा है. इस सारी योजनाओं के पीछे उद्देश्य बस इतना सा है कि संक्रामक रोगों से जनता को छुटकारा मिले.

‘ज्यादातर संक्रामक बीमारियों के पीछे वजह दूषित जल’

वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर संतराम का कहना है कि ज्यादातर संक्रामक बीमारियों के पीछे वजह दूषित जल होता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हैवी वाटर है, रात में हैंडपंप का पानी बर्तन में रखिए तो सुबह तक पानी के नीचे गंदगी की एक पूरी लेयर दिखाई पड़ेगी. हर जगह आरओ और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा पाना तो मुमकिन नहीं है, ऐसे में लोगों को पानी को उबाल कर फिर छान कर पीना चाहिए. ऐसी जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम के जरिए ही लोगों से अपील की जा सकती है.

संचारी रोगों की रोकथाम का किया जाएगा प्रचार प्रसार

मुख्यमंत्री के आदेश पर स्कूल चलो अभियान, दस्तक अभियान के जरिए भी संचारी रोगों की रोकथाम का प्रचार प्रसार किया जाएगा. साथ ही नालों की सफाई, फॉगिंग, वेक्टर सर्विलांस के लिए नगर विकास के अधिकारियों को तुरंत काम पर लगने को बोला है. स्वास्थ्य विभाग के अफसर आंगनबाड़ी के साथ साथ ग्राम प्रधानों को भी संचारी रोगों की रोकथाम कैसे की जाए इसका प्रशिक्षण देंगे ताकि वो अपने इलाकों में लोगों को जागरूक कर सकें. मुख्यमंत्री के आदेश पर 1 जुलाई को सभी जिलों के प्रभारी मंत्री अपने जिलों में मौजूद रहेंगे और इस अभियान की शुरुआत करेंगे साथ ही आम जनमानस को जागरूक करने का काम करेंगे.

Thursday, 23 June 2022

कानूनगों वर्मा जी और लेखपाल का नारा धन लूट लो गरीबों का सारा।


ज्योति गुप्ता सदस्य MINERVA NEWS LIVE
*लखीमपुर खीरी ।* प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की जांच बनी लेखपालों की धन उगाही का केंद्र जिम्मेदार मौन हैं आपको बताते चलें कि एक लाभार्थी से लेखपाल राजेश शुक्ला ने एक नहीं दो नहीं पूरे पांच हजार रुपये की डिमांड की गरीब होने की वजह से लाभार्थी ने पांच हजार की डीमांड पूरी नहीं की इस लिए लेखपाल राजेश शुक्ला ने गरीब लाभार्थी को अपात्र कर दिया लाभार्थी के पिता ने बताया कि लेखपाल राजेश शुक्ला ने मेरे बेटे से पांच हजार रुपए की डिमांड की लेकिन मै गरीब होने के चलते उनको रुपये नहीं दे पाया तो उन महोदय ने अपात्र कर दिया अगर कराई जाए जांच तो खुद पता चल जाएगा की कौन पात्र है और कौन अपात्र ।

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...