Wednesday 11 May 2022

कब बदलेगी रसगुल्लों के शहर मैगलगंज की तस्वीर क्या कभी नैया पार होगी मैगलगंज की

कब बदलेगी रसगुल्लों के शहर मैगलगंज की तस्वीर क्या कभी नैया पार होगी मैगलगंज की

प्रिंस गुप्ता प्रदेश कोडिनेटर उत्तर प्रदेश
मैगलगंज खीरी।विधानसभा चुनाव बीत चुके हैं।एक बार फिर से सूबे की जनता ने एकमत होकर प्रदेश में विकासपुरुष योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को चुना है।मंत्रिमंडल के सभी मंत्रीगण जोरदार तरीकों से अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।उनके दौरों को देखते हुए आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2024 के चुनाव की तैयारियों के साथ साथ प्रदेश की तस्वीर भी बदलने वाली है।लेकिन  चार जिलों के केंद्र में बसा मैगलगंज कस्बा जोकि अपने रसगुल्लों के स्वाद के लिए पूरे देश भर में मशहूर है की तस्वीर कब बदलेगी मैगलगंज के बाशिंदों के मन में यह लगातार प्रश्न उठ रहा है।जैसा कि सभी जानते हैं मैगलगंज क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या जल निकास की रही है।चुनाव के समय में भी इस समस्या को जोर शोर से उठाया गया था।औरंगाबाद रोड पर नाला निर्माण न होना इस समस्या की मेन जड़ है। और इस समस्या के समाधान हेतु आश्वासन भी मिला था। लेकिन अब जबकि बरसात का मौसम सिर पर है फिर भी इस संबंध में अब तक कोई भी पहल ना होना ग्रामीणों के लिए अत्यंत कष्टदायी सिद्ध हो रहा है। इसके अतिरिक्त मैगलगंज कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की भी बात उठाई गई थी। लेकिन चुनाव बीत जाने के बाद इस पर भी अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।वैसे तो मैगलगंज कस्बे की अनेक छोटी बड़ी समस्याएं हैं। लेकिन इनमें यात्री प्रतीक्षालय,मेन चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था ना होना,यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था ना होना, स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेज आदि प्रमुख समस्याएं हैं।अब मैगलगंज की तस्वीर बदलने के प्रयास कब से शुरू होते हैं यह आने वाला समय ही बताएगा।

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...