Saturday, 11 September 2021

*बिहार SDPI के लोग भी उतरे सड़को पर, साबिया हत्याकाण्ड के दोषियों को फाँसी की मांग**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*बिहार SDPI के  लोग भी उतरे सड़को पर, साबिया हत्याकाण्ड के दोषियों को फाँसी की मांग*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
आज बिहार की राजधानी पटना साबिया सैफी को इंसाफ दो के नारों से गूंज उठा
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज बाद नमाज जुमा पटना साइंस कॉलेज से कारगिल चौक गांधी मैदान तक रैली निकाल कर दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली सरकार से साबिया हत्या कांड जांच की मांग की इस पैदल मार्च में SDPI की उपाध्यक्ष बहन महफूजा खातून समेत पटना की और भी महिलाएं मौजूद थी
जिला अध्यक्ष महबूब रहमान जिला महासचिव अतहर परवेज जिला सचिव सगीर खान समेत बहुत सारे इंसाफपसंद लोगो ने भी हिस्सा लिया,
प्रोग्राम के दौरान हमे प्रशासन द्वारा रोकने की कोशिश की गई हमसे अनुमति पत्र मंगा गया हमने कहा क्या बलात्कारी हत्यारे अनुमति लेकर बलात्कार और निर्मम हत्या करते हैं ?
जब वो आज्ञा नही लेते तो हमें हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने के लिए क्यूं आज्ञा लेना हमने पटना SDO को इनफार्मेशन (सूचना) मेल के द्वारा दे दिया है जिसकी कॉपी हमारे पास है हमें संविधान ने अपने अधिकार के लिये सड़कों पर उतरने का अधिकार दिया है और आप भी उसके अधीन है
आप हमसे हमारा संवैधानिक अधिकार नही छीन सकते थाना प्रभारी ने कहा आप SDO से बात कर लीजये हमने कहा ये आपका काम है आप करें हम अपना काम करते हैं काफी जद्दो जहद के बाद जुलूस निकाला गया,
सवाल ये है कि क्या दिल्ली पुलिस को बचाने में बिहार पुलिस भी लगी है SDPI दिल्ली लाजपत नगर जिला अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग करता है और दिल्ली उच्चन्यायालय तथा दिल्ली सरकार से SIT जांच की मांग करता है !

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...