Saturday, 11 September 2021

*शराब के काले कारोबार में लिप्त लोगों को किया जागरूक, बताएं इसके दुष्प्रभाव**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*डीईओ ने तहसील मितौली व मोहम्मदी में स्वयं कच्ची शराब के ठिकानों पर दी दबिश*

*शराब के काले कारोबार में लिप्त लोगों को किया जागरूक, बताएं इसके दुष्प्रभाव*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

लखीमपुर खीरी 11 सितंबर 2021 : आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल के दिशानिर्देश पर डीईओ कुलदीप दिनकर ने नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन-पुलिस-आबकारी की संयुक्त टीमो ने प्रवर्तन अभियान चलाया। वही डीईओ कुलदीप दिनकर ने शराब के काले कारोबार में लिप्त लोगों को कच्ची व अवैध शराब के निर्माण में बिक्री न किए जाने हेतु ना केवल जागरूक किया बल्कि इससे होने वाली जनहानि के विषय में बताया।

शनिवार को जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने अपने अधीनस्थ स्टाफ जिसमे आबकारी निरीक्षक  अवधेश कुमार क्षेत्र : 1 सदर आबकारी निरीक्षक रूद्र कान्त मिश्र क्षेत्र : 2 मोहम्मदी  व पुलिस लाइन टीम के उपनिरीक्षक परमात्मा यादव मय स्टाफ स्टाफ द्वारा ग्राम सरैय्या विलियम थाना मोहम्मदी, दिलावरनगर थाना पसगवां, किसनापुर व हैरमखेड़ा थाना मैगलगंज में ताबड़तोड़ दबिश दी। दबिश के बाद ग्रामवासियों को कच्ची शराब व अवैध शराब के निर्माण/बिक्री न किए जाने के लिए जागरूक किया एवं इसको पीने से होने वाली जनहानि के बारे में भी समझाया।

इसके साथ ही साथ आबकारी निरीक्षक  केपी सिंह क्षेत्र  : 4 पलिया में मय स्टाफ ग्राम पंजाब घाट चौराहा थाना संपूर्णा नगर में दबिश दी, आबकारी निरीक्षक  प्रेम सिंह क्षेत्र : 5 गोला मय स्टाफ ग्राम सरकारपुर थाना मैलानी, उदयपुर व गजियापुर थाना हैदराबाद में दबिश दी। इस प्रकार जनपद में कुल 06 अभियोग पकड़े। कुल 124 ली अवैध कच्ची शराब व 1080 किग्रा लहन बरामद किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों को आबकारी दुकानों का और रात्रि  में रोड चेकिंग जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...