*अब्दुल्ला आज़म की सभी मामलों में जमानत मंजूर, जल्द आ सकते हैं सीतापुर जेल से बाहर*
*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
*रामपुर:* सपा सांसद आजम ख़ां के बेटे अब्दुल्ला आजम के मामलों में सुनवाई अब अहम मोड़ पर आ गई है, अब जल्दी ही अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा हो सकते हैं, मोहम्मद आज़म ख़ां ओर उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म सीतापुर जेल में हैं।
पासपोर्ट मामले में आज सुनवाई थी आज एमपी एमएलए कोर्ट में शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना के भी बयान पूरे हो गए हैं, इस मामले में कल भी कोर्ट में सुनवाई होगी।
2 जन्म प्रमाण पत्र और पैन कार्ड मामले में शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना पहले ही बयान दर्ज करवा चुके थे। हालांकि, अभी दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बाकी गवाह कोर्ट में पेश होने है। इसके अलावा पासपोर्ट मामले में बयान दर्ज होने की कार्रवाई भी पूरी हो गई है।
आपको बतां दें कि अब्दुल्ला आजम को इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जमानत में यह शर्त थी कि अब्दुल्ला आजम पर दर्ज इन मामलों में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद ही उनको जेल से रिहा किया जाए, बाकी गवाह कोर्ट के सामने पेश होंगे।
जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण सक्सेना ने बताया अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से कंडीशनल बेल मिली थी, इसमें बयान दर्ज हो चुके हैं, अब कंडीशन फुलफिल हो चुकी है, जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्ला की सभी मामलो में जमानत मंजूर हो चुकी है, इसके अलावा कोई और केस हमारी नॉलिज में नहीं है, अब उनके बाहर आने की प्रबल संभावना है।
इस जानकारी से मालूम होता है कि बहुत जल्द ही अब्दुल्ला आज़म सीतापुर जेल से बाहर आ सकते है।
No comments:
Post a Comment