Friday, 17 September 2021

*किसान मेला का शुभारंभ पसगवां ब्लाक पर लेकिन जानकारी से किसान अनजान**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*किसान मेला का शुभारंभ पसगवां ब्लाक पर लेकिन जानकारी से किसान अनजान*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
*जंगबहादुरगंज खीरी* । यहां आज सुबह पसगवां ब्लाक पर किसान निवेश मेले का आयोजन किया गया मेले का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राधेश्याम ने किया । यहां किसान निवेश मेले की किसानों की संख्या देखने को नही मिली केबल शपथ ग्रहण समारोह में आये दर्जनों बीडीसी व प्रधान आदि पसगवां के ग्रामीण नजर आए । लोगो की माने तो किसान गोष्टी की सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की जा रही है । किसानों को किसी प्रकार की जानकारी ब्लाक कर्मचारियों के द्वारा नही दी जाती है । किसान नेता क्रांति कुमार सिंह, अंग्रेज चन्द्र अत्रि, ठा0 दिलीप सिंह, मनोज सिंह, आदि लोगो ने बताया कि जब क्षेत्रीय किसान नेताओ को किसान गोष्टी की सूचना नही ब्लाक से दी जाती हैं तो आम किसानो को क्या खाक जानकारी दी जाती होती । किसान गोष्टी में कृषक के तमाम स्टालों पर सिर्फ सन्नाटा नजर दिखा । किसान नेता क्रांति सिंह का आरोप हैं ब्लाक पर जिम्मेदार सिर्फ प्रधानों व बीजेपी के नेताओ को ही सर्वे सर्वा समझते है और उन्ही लोगो के साथ किसान हित के बड़े बड़े आयोजन कर सरकार से पैसा लेते है । योजनाओं के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है यहां जो किसान हित में नही है । अंग्रेज चन्द्र अत्रि ने कहा कि हर गांव के किसानो को किसान मेले या गोस्टी की जानकारी होनी चाहिए अगर ऐसा नही है तो ब्लाक के जिम्मेदारो पर सरकार एक्सन ले ।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...