Thursday, 2 September 2021

*विकास खंड पसगवां में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, आवासों में जमकर हो रहीं मनमानी**आर.जे. सिद्दीकी - मिनर्वा न्यूज़*

*विकास खंड पसगवां में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, आवासों में जमकर हो रहीं मनमानी*

*आर.जे. सिद्दीकी - मिनर्वा न्यूज़*
*मैगलगंज खीरी* ग्राम पंचायत खमरिया प्रधान व पंचायत अधिकारी का नया कारनामा।
खुलेआम ग्राम प्रधान कर रहे भ्रष्टाचार। खुलेआम ग्राम पंचायत अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार। औरंगाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से भ्रष्टाचार अपने चरम पर। देखा जाए तो ग्राम प्रधान अपने चहेतों को वितरित कर रहे आवास। वही दूसरी तरफ प्रधान व पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से अपात्रों को दिए जा रहे आवास। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक परिसर में ही बैठ कर आवास सूची कर दी जाती है तैयार। एक तरफ योगी सरकार का नारा था न गुंडाराज न भ्रष्टाचार लेकिन पंचायत अधिकारी व प्रधान सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अगर ऐसे भ्रष्ट पंचायत अधिकारी व प्रधान की हो जांच तो हो सकते हैं बड़े खुलासे। अखिर ऐसे भ्रष्ट पंचायत अधिकारी व प्रधान पर क्यों मेहरबान है खंड विकास अधिकारी पसगवां ।अखिर ऐसे भ्रष्ट पंचायत अधिकारी पर क्यों नहीं हो रहीं कार्यवाही अब देखना यह होगा कि जिले पर बैठे मुख्य विकास अधिकारी क्या कर पाएंगे कार्यवाही या कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति ही होगी।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...