Wednesday, 3 March 2021

*आज से आलाहज़रत एक्सप्रेस का किराया होगा कम,कोरोना स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा
 *आज से आलाहज़रत एक्सप्रेस का किराया होगा कम,कोरोना स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म* 

रेल प्रशासन ने बुधवार से आला हजरत एक्सप्रेस का किराया कम कर द‍िया है। अब जितनी दूरी तय करेंगे उतना ही किराया देना पड़ेगा। इससे रेल यात्र‍ियों को सहूल‍ियत म‍िलेगी।
कोरोना के बाद चलने वाली अधिकांश ट्रेनें स्पेशल एक्सप्रेस के नाम से चलाई जा रहीं हैं। रेलवे के नियम के अनुसार स्पेशल ट्रेन का एक्सप्रेस ट्रेन से 30 प्रतिशत अधिक किराया हो जाता है। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, एसी कोच में टिकट लेने वालों को तीस फीसद अधिक किराए के साथ न्यूनतम पांच सौ किलो मीटर तक का किराया लिया जाता है। उदाहरण के लिए मुरादाबाद से अमरोहा तक जनरल क्लास का टिकट का किराया 30 रुपये के स्थान पर 75 रुपये लिया जाता है।रेलवे प्रशासन ने बुधवार से बरेली से भुुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का स्पेशल ट्रेन का दर्जा खत्म कर दिया है। इस ट्रेन में एक्सप्रेस यानी कोरोना के पहले का किराया लिया जाएगा। मुरादाबाद से अमरोहा जाने पर अब तीस रुपये किराया लिया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि आला हजरत एक्सप्रेस बुधवार से स्पेशल ट्रेन का दर्जा का खत्म कर द‍िया गया।
उसके बाद तीस फीसद किराया कम हो गया। अब जितना सफर करेंगे उतरना ही किराया देना पड़ेगा। आला हजरत एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट वाले यात्रियो को सफर करने की अनुमत‍ि दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...