Thursday, 12 November 2020

स्वदेशी अपनाओरिपोर्टर अमित कुमार

स्वदेशी अपनाओ

रिपोर्टर अमित कुमार 

 दीपावली पर हमें स्वदेशी को बढ़ावा देना चाहिए। चाहे वह पटाखा हो या सजावट के कोई अन्य सामान हमें पूरी तरह से स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करते हुए भारत को  आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना चाहिए।  चीनी पटाखों के साथ-साथ वहां निर्मित किसी भी सामान का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दीपावली के अवसर पर चीनी कंपनियां भारत से अरबों  रुपए कमाती है और उस पैसों का दुरुपयोग वहां की सरकार भारतीय सेना के खिलाफ करती है 
      कोरोना संक्रमण के कारण जिन्होंने परिवार के लोगों को खोया है जिनकी नौकरियां चली गई है उनकी दीपावली कैसे मनेगी इसकी भी चिंता हम लोगों को इस बार करनी चाहिए।  कहा की दीपावली पर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए मिट्टी के   दीयो के साथ-साथ चीनी सामान का बहिष्कार करके मनाएं। जिससे कि कुम्हारों को भी दीपावली अच्छे से मनेगी जो वर्ष भर इस दिन का इंतजार करते हैं।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...