बाँकेगंज खीरी। थाना मैलानी जनपद खीरी मे रुपए के लेन-देन को लेकर दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या खीरी पुलिस ने चारों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार इनोवा गाड़ी बरामद।वादी मुनींद्र प्रताप पुत्र स्व0 श्री छोटेलाल नि0 मोहल्ला राजगढ़ थाना कोतवाली सदर खीरी ने दि0 12.10.20 को थाना मैलानी पर सूचना दी कि उनके बड़े भाई देवेन्द्र प्रताप ( श्रीमती सत्यवती, वर्तमान चैयरमैन, नगर पंचायत परिषद मैलानी के पति ) पुत्र स्व0 श्री छोटेलाल नि0 मोहल्ला दामोदरपुर वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना मैलानी खीरी दिनांक 11.10.20 की शाम 07.19 पर कुछ कार्य से बाजार के लिए निकले थे जो अब तक घर वापस नहीं आए हैं।उक्त सूचना पर थाना मैलानी पर दिनांक 12.10.20 को समय 04.09 बजे गुमशुदगी पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोला के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई थी । जिसमें SOG एवं DOG SQUAD भी शामिल थी । शिकायत में कहा गया कि गुमशुदा देवेन्द्र प्रताप 11 अक्टूबर की शाम धीरेन्द्र उर्फ धीरू के साथ बाजार गये और घर नही लौटे । धीरेन्द्र उर्फ धीरू कई वर्षो से देवेन्द्र के सहयोगी एवं विश्वासपात्र थे । धीरू से पूछ-ताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उसने अपने 3 अन्य साथियों रणजीत उम्र 27 वर्ष, अभिषेक उम्र 22 वर्ष, व तीसरे साथी प्रताप के साथ गुमशुदा देवेन्द्र को साथ लिया एवं इनोवा कार में धीरू एवं अभिषेक ने देवेन्द्र प्रताप की गाड़ी के भीतर ही रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी । तीसरा साथी सुमित मोटरसाइकिल से उनके पीछे चल रहा था । हत्या के बाद शव को नहर मे फेक दिया गया जिसकी तलाश की जा रही है । चारों अभियुक्त मय इनोवा गाड़ी के गिरफ्तार कर लिये गये है । हत्या का मुख्य उदेश्य अभियुक्त व मृतक के बीच 6,00000 (छः लाख रूपये) के लेन-देन को लेकर था ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल
मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...
-
मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...
-
पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...
-
पीलीभीत में सच्ची घटना पर बनी पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म शेरदिल : द पीलीभीत सागा आइये जानते हैं क्या है खास इस मूवी में। प्रीति तिवारी सह संप...
No comments:
Post a Comment