Friday, 7 June 2024

*शनिवार, 08 जून 2024 के मुख्य समाचार*🔸एलन मस्क ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी, कहा- भारत में टेस्ला काम करने के लिए उत्साहित हैं 🔸राजस्थान में तेज आंधी से उखड़े पेड़, गिरा टावर, एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत🔸'EVM को दोष नहीं दिया लेकिन इसमें सुधार हो', लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद बोले पी चिदंबरम 🔸रूस में सेंट पीटर्सबर्ग के पास 4 भारतीय मेडिकल छात्र डूबे, दो लड़के और दो लड़कियों  की मौत🔸संसद परिसर में जाली आधार कार्ड से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले 3 लोग गिरफ्तार🔸नरेंद्र मोदी चुने गए NDA संसदीय दल के नेता, चंद्रबाबू -नीतीश की मौजूदगी में राजनाथ सिंह ने रखा प्रस्ताव🔸नीतीश ने फिर मोदी के पांव छूए, एनडीए मीटिंग में PM-CM का भावुक मिलन🔸कुलविंदर अब माफी मांग रही, जहां थप्पड़ मारा वहां ड्यूटी नहीं थी: CISF🔸छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया:8 लाख का इनामी कमांडर भी ढेर; 1200 से ज्यादा जवानों ने चलाया ऑपरेशन🔸केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज, कोर्ट ने कहा- स्वाति मालीवाल को धमकियां मिल रहीं🔸'रूस की संप्रभुता पर खतरा दिखा तो परमाणु हमले से परहेज नहीं करेगा रूस', पुतिन की पश्चिमी देशों को धमकी🔸खुफिया एजेंसियां अलर्ट: हरियाणा में फिर किसान आंदोलन की सुगबुगाहट, कंगना थप्पड़ कांड के बाद फिर से मिला बल🔸Land for Job: सीबीआइ की अंतिम चार्जशीट में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 78 नाम, छह जुलाई को होगी सुनवाई🔸सेंसेक्स 1618 अंक उछलकर 76693 पर हुआ बंद, निफ्टी में भी 468 अंक की बढ़त🔹T20 World Cup 2024: अगर भारत से हारा तो टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!* जय हो 🙏

*मेदांता लखनऊ का कारनामा देखिए -*गैस की दिक्कत से परेशान मरीज को हार्ट में छल्ला डालने की सलाह दे डाली।कहा - आधे घंटे में इलाज नहीं हुआ तो मरीज मर जाएगा।दूसरे अस्पताल में 125 रुपए की दवाई और तीन इंजेक्शन में ठीक हुआ मरीज।अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है !! ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव स्मृति शुक्ला संवाददाता

*खुशखबरी: ओबीसी समाज की गरीब बेटी की शादी में अनुदान के लिए आवेदक की आय सीमा बढी*लखीमपुर खीरी 07 जून। शासन ने ओबीसी समाज के गरीब की बेटी की शादी में अनुदान लेने के लिए आवेदक की आय सीमा बढाकर एक लाख रुपए कर दी है। प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2, उप्र शासन, लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना के अन्तर्गत आवेदक की आय सीमा में वृद्धि करते हुए शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में रूपये 1,00,000/- (रू० एक लाख मात्र) प्रतिवर्ष निर्धारित की गयी है। इससे पूर्व यह सीमा शहरी क्षेत्र में रू.56,460/- प्रतिवर्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र में रू. 46,080/ - प्रतिवर्ष निश्चित थी। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने दी।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना में आयसीमा में वृद्धि होने के फलस्वरूप ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अन्तर्गत आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड, पुत्री का आधार कार्ड एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर तथा जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते की पासबुक एवं शादी का कार्ड आदि अभिलेख होना आवश्यक है। आवेदक (माता-पिता/अभिभावक ) शादी अनुदान पोर्टल http://shadianudan.upsdc.gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन हेतु अपना आधार नंबर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया शुरू करेगा। शादी अनुदान पोर्टल पर आवेदक तथा पुत्री दोनों का आधार आधारित ई- केवाईसी सुनिश्चित किया जायेगा। आधार का अभिप्रमाणन पूर्ण होने के उपरान्त प्राप्त रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं मोबाइल पर प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। अन्य पिछड़े वर्गों के इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियो के पुत्री की शादी 90 दिवस की अवधि में हुयी है अथवा आगामी 90 दिवस में होनी सुनिश्चित है, वह उपरोक्त बेवसाईट पर योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वार न्यूज़ लाइव उषा राठौर संवाददाता

*भाजपा में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी*⬆️लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में बहुत बड़े बदलाव की तैयारी।⬆️शिवराज सिंह चौहान बन सकते हैं नए भाजपा अध्यक्ष।यूपी में भी स्वतंत्र देव सिंह या श्रीकांत शर्मा को बनाया जा सकता है प्रदेश अध्यक्ष।⬆️यूपी मंत्रिमंडल में भी हो सकता है बहुत बड़ा फेरबदल।⬆️जिन विधायकों की सीट पर भाजपा हारी है और वह सरकार में मंत्री हैं,उनकी हो सकती है छुट्टी।जिन विधायकों की सीट पर भाजपा जीती है,सांसद भले ही हार गए हों उन विधायकों को मिल सकती है लालबत्ती।इससे अन्य विधायकों को भी एक संदेश जाएगा जिनकी विधानसभा में भाजपा हारी है।⬆️इस लिहाज से खीरी में पलिया विधायक और धौरहरा लोकसभा में महोली विधायक को मिल सकती है लालबत्ती।खीरी के निघासन में भी भाजपा जीती है लेकिन यह भाजपा प्रत्याशी की अपनी ही कर्मभूमि थी,इस वजह से निघासन विधायक फिलहाल लालबत्ती की दौड़ से बाहर।⬆️निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को केंद्र के भाजपा संगठन में या फिर राज्यसभा में मिल सकती है जगह।⬆️लम्बे समय से हाशिये पर और उपेक्षित चल रहे शाहनवाज हुसैन,मुख्तार अब्बास नकवी और राजीव प्रताप रूड़ी को भी मिल सकती है केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली इस CISF की जवान को जेल होनी चाहिए।

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली इस CISF की जवान को जेल होनी चाहिए।
माना कि कंगना रनौत ने किसान विरोधी टिप्पणियाँ की थीं और उन्होंने भाजपा के समर्थन में कई विवादास्पद बातें कही हैं। उनकी बयानबाजी और टिप्पणियाँ कई बार अश्लील और उत्तेजक हो सकती हैं, और यह भी सच है कि उनकी टिप्पणियों से कई लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं। लेकिन हमारे देश का संविधान हमें अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है। अगर कंगना ने कोई गलत बात कही है, तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, न कि हिंसा का सहारा लिया जाना चाहिए।

अगर आप कंगना के विचारों से असहमत हैं, तो आप उन्हें कानूनी तरीके से चुनौती दे सकते हैं। आप उन्हें समन भेज सकते हैं, नोटिस दे सकते हैं, या उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। कानून और न्याय की व्यवस्था का पालन करना ही सभ्य समाज की पहचान है। यह कतई सही नहीं है कि आप अपनी नाराजगी या असहमति को व्यक्त करने के लिए हिंसा का सहारा लें।

संविधान का अनुच्छेद 21 हर व्यक्ति को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इसका अर्थ है कि किसी भी व्यक्ति को उसके जीवन और स्वतंत्रता से बिना उचित प्रक्रिया के वंचित नहीं किया जा सकता। यह अनुच्छेद हमारी सुरक्षा की गारंटी देता है और सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति कानूनी प्रक्रिया के बिना अपने अधिकारों से वंचित न हो। अनुच्छेद 21 के अंतर्गत, किसी भी नागरिक के साथ अमानवीय या अपमानजनक व्यवहार नहीं किया जा सकता।

क्या हमें यह आजादी नहीं दी गई है कि हम अपने विचार व्यक्त कर सकें? अनुच्छेद 21 केवल हमारे जीवन और स्वतंत्रता की रक्षा नहीं करता, बल्कि यह हमें अपनी बात कहने की आजादी भी देता है, भले ही वह बात किसी के खिलाफ ही क्यों न हो। इसके अलावा, अनुच्छेद 21 यह भी सुनिश्चित करता है कि हर व्यक्ति को सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार हो।

कंगना के विचारों से असहमति होने पर भी, हमें उनके प्रति हिंसात्मक व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमें कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए और अपने संविधान का पालन करना चाहिए। अगर हम हिंसा को ही समाधान मान लेंगे, तो यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था और सभ्यता पर एक बड़ा धब्बा होगा। इसलिए, ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और दोषी को जेल होनी चाहिए ताकि यह संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और हर व्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा की जाएगी। 

इस तरह से ही हम एक सशक्त और सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहाँ हर व्यक्ति के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान हो और न्याय की प्रक्रिया का पालन हो।

~ Furkan S Khan

*ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा मिनर्वा न्यूज़ लाइव चांदनी खान संवादाता* ✍️गैस की दिक्कत से परेशान मरीज को हार्ट में छल्ला डालने की सलाह दे डाली... और 8 लाख रुपये मांगेकहा - आधे घंटे में इलाज नहीं हुआ तो मरीज मर जाएगा...दूसरे अस्पताल में सिर्फ 125 रुपए की दवाई और मात्र तीन इंजेक्शन में ही ठीक हो गया मरीज...अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है !!

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...