Sunday 8 May 2022

मोहम्मदी में भ्रष्टाचार की हद पार गुलाबी नोटों के आगे झुका चिकित्सा विभाग व प्रशासन।

मोहम्मदी में भ्रष्टाचार की हद पार गुलाबी नोटों के आगे झुका चिकित्सा विभाग व प्रशासन।
रामजीत राठौर तहसील ब्यूरो मोहम्मदी

मोहम्मदी क्षेत्र में चंद दिन पूर्व प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित मानक विहीन हॉस्पिटलों को सीज किया गया था स्वास्थ विभाग द्वारा सत्ता की हनक गुलाबी नोटों की चमक महीने में दिए जाने वाली रकम को बड़ा कर तय हुआ।अस्पतालों का पुनः संचालन प्रारंभ लोगों की जच्चा बच्चा की जान से नोटों के दम पर खेल पुनः प्रारंभ जय हो नोट महाराज की।

दहेज की मांग को लेकर फिर एक जान गई आखिर दहेज का लालच कितनों की जान लेगा

दहेज की मांग को लेकर फिर एक जान गई आखिर दहेज का लालच कितनों की जान लेगा

प्रिंस गुप्ता प्रदेश कोडिनेटर उत्तर प्रदेश

रोजा शाहजहांपुर- पसगवां कोतवाली के ग्राम इब्रहीमपुर की लड़की है जिसकी शादी सुतनेहरा जिला शाहजहाँनपुर मे हुई थी ,भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल वालो ने दहेज के लालच मे आकर मेरी बहन की हत्या की ,रोजा थाने मे  मुकदमा दर्ज , अभी अंतिम संस्कार नही किया, घर वालो ने मुल्जिमो की गिरफ्तार की  मांग की जब तक उक्त मुल्जिम गिरफ्तार नहीं किये जाते जब तक हम अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे,

Saturday 7 May 2022

प्रापर्टी विवाद को लेकर हुई हत्या का सुपारी किलर व हत्या की योजना बनाने वाले सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

प्रोपर्टी विवाद को लेकर हुई हत्या का सुपारी किलर व हत्या की योजना बनाने वाले सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार;

मोहित मिश्रा जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE
 आलाकत्ल लोहे की राड व खुखरी तथा हत्या की सुपारी के 50,000 रू0 भी बरामद। पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 07.05.22 को थाना धौरहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 230/2022 धारा 302/201/120बी/34 भादवि में वांछित अभियुक्त राजेश उर्फ रजनीकान्त तिवारी उर्फ पुस्सू पुत्र तीरथराज नि0 चौफेरी थाना खीरी, जनपद खीरी को बीती रात चौधरी वेचेलाल डिग्री कालेज के आगे रसूलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए प्रबोध कुमार गुप्ता की हत्या की योजना मे आशीष गुप्ता उर्फ अंशू के बहनोई दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद नि0 मं. नं. 370 मो0 बहादुर नगर चौकी रोडवेज के पास थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी की संलिप्तता होने की बात प्रकाश मे आयी है। अभियुक्त के कब्जे से 50,000 रू0 बरामद हुए। अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल एक अदद लोहे की रॉड व एक अदद लोहे की खुखरी को भी बरामद किया गया है। इसी क्रम मे आज दिनांक 07.05.2022 को प्रकाश मे आये अभियुक्त दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद नि0 मं. नं. 370 मो0 बहादुर नगर चौकी रोडवेज के पास थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि मुकदमा उपरोक्त की घटना मृतक प्रबोध कुमार गुप्ता व अभियुक्त आशीष गुप्ता उर्फ अंशू के मध्य प्रापर्टी/मकान के विवाद को लेकर अपने साढू अतुल गुप्ता व बहनोई दीपक गुप्ता उर्फ दीपू उपरोक्त के सहयोग से 07 लाख रूपये की सुपारी देकर व आपराधिक षडयन्त्र के तहत सुपारी किलर 1. उमेश मिश्रा व 2. राजेश तिवारी उर्फ रजनीकान्त उर्फ पुस्सू की मदद से अंजाम दी गयी है। अब तक की कार्यवाही मे अभियुक्त उमेश मिश्रा, अतुल गुप्ता, आशीष उर्फ अंशू गुप्ता की गिरफ्तारी पूर्व मे की जा चुकी है एवं हत्या हेतु सुपारी के 5 लाख रूपये भी बरामद हो चुके है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण व बरामदगी का विवरण:-*
1-राजेश उर्फ रजनीकान्त तिवारी उर्फ पुस्सू पुत्र तीरथराज नि0 चौफेरी थाना व जनपद खीरी बरामदगी- आलाकत्ल लोहे की राड व खुखरी तथा हत्या की सुपारी के 50,000 रू0
2-दीपक गुप्ता उर्फ दीपू पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद नि0 मं. नं. 370 मो0 बहादुर नगर चौकी रोडवेज के पास थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी  

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्र०नि० धर्म प्रकाश शुक्ल, थाना धौरहरा जनपद खीरी 
2. उ.नि. श्री इन्साफ अली 
3. उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह
4. का0 मुरली मनोहर 
5. का0 लवी सिन्धू

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का किया उद्घाटन

*भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का किया उद्घाटन*

गुफरान खान जिला ब्यूरो लखीमपुर खीरी
*मैगलगंज क्षेत्र के चपरतला स्थित लाखन चौराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने श्रीपाल इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का रिवन काट कर किया उदघाटन,इस बीच प्रतिष्ठान के मालिक श्रीपाल  सिंह राठौर, अनिल राठौर, पंकज राठौर, सहित भाजपा के मैगलगंज मंडल के पूर्व अध्यक्ष आलोक शुक्ला वेदू, मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, भाजपा कार्यकर्ता बालेश्वर सिंह, प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यापारी शेर सिंह राठौर, प्रफुल्ल दीक्षित, अरविंद राठौर ,मनोज राठौर, डाक्टर अमित राठौर, मो०शमशाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।*

Friday 6 May 2022

पीली साड़ी गले में कृष्ण भगवान की कंठमाला.. आज के समय कलयुग की यशोदा मां के बारे में जानते हैं।

पीली साड़ी गले में कृष्ण भगवान की कंठमाला.. आज के समय कलयुग की यशोदा मां के बारे में जानते हैं।

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक 
 शायद आप लोग इन्हें नहीं जानते लेकिन बहुत शीघ्र ही पूरा भारतवर्ष इन्हे जान जाएगा... धर्म के प्रति इनकी भक्ति वह त्याग के आगे हमारी सभी पूजा अर्चना छोटी रह जाती हैं...
  मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर के बाहर पिछले 30 वर्षों से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करने वाली इन माता का नाम यशोदा है.. मात्र 20 वर्ष की आयु में इनके पति की मृत्यु हो गई थी, आज माताजी 50 साल की हो चुकी हैं इस दौरान माताजी ने श्रद्धालुओं के जूते चप्पलों की रखवाली करके  51  लाख 10 हजार 25 रुपए 50 पैसे इकट्ठा करके 40 लाख  रुपए की रकम से एक गौशाला मंदिर धर्मशाला का निर्माण कर डाला... 
                            धर्म क्या है यह इन यशोदा मां से जानिए.. आप लोगों ने पैसों के पीछे भागने वाली फिल्मी सितारों नेताओं खेल सेलिब्रिटी को शेयर करके बहुत फेमस किया आइए सब मिलकर यशोदा मां को भी प्रसिद्ध  करते हैं और इन्हें इनका सम्मान दिलाते हैं

🙏🙏 *जय श्री राधे*🙏🙏

Thursday 5 May 2022

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या मंहगा।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या मंहगा।

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक/संपादक
महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 6 मई (6 May) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 30वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। 
इससे पहले तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल, 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में शुरू हुई बढ़ोतरी इसकी कीमतों में 14 बार वृद्धि करने के बाद बंद हुई है। पिछली 14 बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये महंगे हो चुके हैं।
 आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94
बेंगलुरु 111.09 94.79
अहमदाबाद 105.08 99.43
चंडीगढ़ 104.74 90.83
भोपाल 118.14 101.16
जयपुर 118.03 100.92
श्रीगंगानगर 122.93 105.34
रांची 108.71 102.02
पटना 116.23 101.06
आगरा 105.03 96.58
लखनऊ 105.25 96.83
पोर्ट ब्लेयर 91.45 85.83

नाबालिग दलित लड़की के साथ किया गया रेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE

नाबालिग दलित लड़की के साथ किया गया रेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE
फतेहपुर, 05 मई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक लड़के ने उसका बलात्कार किया था। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 वर्षीय दलित लड़की मंगलवार शाम गांव के पास जंगल में शौच के लिए गई थी, जहां उसका बलात्कार किया गया।

एसपी ने बताया कि देर रात तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता उसे ढूंढने निकल गए। इस दौरान उन्हें वह जंगल में अस्त-व्यस्त अवस्था में मिली। जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया और वहां से वह घर आ गए। एसपी ने बताया कि लड़की ने बुधवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...