Thursday 5 May 2022

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या मंहगा।

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें- आज सस्ता हुआ या मंहगा।

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक/संपादक
महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबर आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 6 मई (6 May) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 30वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं। 
इससे पहले तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। दरअसल, 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में शुरू हुई बढ़ोतरी इसकी कीमतों में 14 बार वृद्धि करने के बाद बंद हुई है। पिछली 14 बार की बढ़ोतरी में पेट्रोल-डीजल 10 रुपये महंगे हो चुके हैं।
 आपको बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से 21 मार्च तक दोनों ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94
बेंगलुरु 111.09 94.79
अहमदाबाद 105.08 99.43
चंडीगढ़ 104.74 90.83
भोपाल 118.14 101.16
जयपुर 118.03 100.92
श्रीगंगानगर 122.93 105.34
रांची 108.71 102.02
पटना 116.23 101.06
आगरा 105.03 96.58
लखनऊ 105.25 96.83
पोर्ट ब्लेयर 91.45 85.83

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...