Thursday, 5 May 2022

नाबालिग दलित लड़की के साथ किया गया रेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE

नाबालिग दलित लड़की के साथ किया गया रेप पीड़िता ने जहर खाकर दी जान

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE
फतेहपुर, 05 मई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक लड़के ने उसका बलात्कार किया था। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी। घटना जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र की है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 वर्षीय दलित लड़की मंगलवार शाम गांव के पास जंगल में शौच के लिए गई थी, जहां उसका बलात्कार किया गया।

एसपी ने बताया कि देर रात तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता उसे ढूंढने निकल गए। इस दौरान उन्हें वह जंगल में अस्त-व्यस्त अवस्था में मिली। जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया और वहां से वह घर आ गए। एसपी ने बताया कि लड़की ने बुधवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

UP जनपद शाहजहांपुर में शर्मनाक घटना आई सामने मानसिक रूप से कमजोर 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप कर खेत में लहूलुहान हालत में फेंकाप्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE

UP जनपद शाहजहांपुर में शर्मनाक घटना आई सामने मानसिक रूप से कमजोर 70 साल की बुजुर्ग महिला से रेप कर खेत में लहूलुहान हालत में फेंका

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो MINERVA NEWS LIVE


शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 05 मई। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय वृद्धा को उसके घर से उठा ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

बाजपेयी ने कहा कि वृद्धा को उसके गांव का रहने वाला आरोपी रजनीश मंगलवार रात में उसे घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढ़ते रहे। काफी तलाश के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन जब वृद्धा को खेत से उठाकर गांव में ले जा रहे थे, तभी आरोपी रजनीश भी दिख गया जिसके कपड़ों पर खून लगा था। शक के आधार पर ग्रामीणों ने रजनीश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में बता दिया। पुलिस ने आरोपी रजनीश को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित वृद्धा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Wednesday, 4 May 2022

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, बच्चो में दिखा उत्साह**गुफरान खान तहसील संवाददाता मितौली मिनर्वा न्यूज़*

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर, बच्चो में दिखा उत्साह*

*गुफरान खान तहसील संवाददाता मितौली मिनर्वा न्यूज़*

*मैगलगंज (खीरी) उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईद की नमाज के बाद मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। ईद के इस मौके पर बच्चों में खास उत्साह दिखा तथा वह रंग बिरंगे कपड़ो में नजर आए। स्थानीय पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। मो. अजीम उर्फ बबलू व मेराज कुरैशी ने लोगो से बात करते हुए कहा कि ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य लोगो मे भी खुशी का पैगाम लेकर आता है।

ईद का इतिहास दरअसल जब सल्लल्लाहो अलैहिस्सलम हज़रत मुहम्मद मक्का से हिजरत करके मदीना गये तो वहां के कबिलाई लोग साल में दो दिनों कि जश्न मनाते थे और इस दिन वह अपने कबीले के राजा और बुतों की तारीफ किया करते थे।

तब अल्लाह के हुक्म से हमारे नबी ने इसकी जगह दो‌ बार ईद उल फित्र और ईद उल अजहा अल्लाह की इबादत और तारीफ़ के साथ मनाने का ऐलान किया। 

हमारे नबी ने कबीलाई लोगों को एकेश्वरवाद के बारे में समझाया और लोगों को इस बात के लिए राज़ी किया कि सारी तारीफें सिर्फ "अल्लाह" के लिए हैं। ईद उल फित्र और ईद उल अजहा में नमाज़ पढ़ने जाते पढ़ी जाने वाली दुआ इसी तारीफ़ के लिए है। "अल्लाहू अकबर अल्लाहू अकबर लाईलाह इल्लल्लाहू वल्लाहू अकबर अल्लाहू अकबर वा लिल्लाहिल हम्द" अर्थात "अल्लाह सबसे बड़ा है, अल्लाह सबसे बड़ा है।  अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं है और अल्लाह सबसे बड़ा है।  अल्लाह सबसे बड़ा है और सभी प्रशंसाएं अल्लाह के लिए हैं'।

*आपसी सौहार्द की मिसाल बनी भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर निकाली गई शोभायात्रा*प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीरी MINERVA NEWS LIVE

*आपसी सौहार्द की मिसाल बनी भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर निकाली गई शोभायात्रा*

प्रिंस गुप्ता जिला ब्यूरो खीरी MINERVA NEWS LIVE

*इसी को कहते हैं ले तू मेरी गीता पढ़ मैं पढू तेरी कुरान।*
*एक ही थाली में खाना खाएं हमारा हिंदुस्तान।*
*मोहम्मदी खीरी* आपसी सौहार्द की मिसाल बनी भगवान परशुराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा जहां हिंदू समाज ने ईद के चलते शोभा यात्रा का आयोजन 1 दिन बाद किया वही मुस्लिम समाज ने शोभा यात्रा के दौरान शुक्लापुर चौराहे पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल जल और फलों की व्यवस्था कर उनका स्वागत किया दोनों समुदायों द्वारा एक दूसरे के त्योहारों का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे की जो मिसाल मोहम्मदी में कायम की गई है वह अनुकरणीय है

Sunday, 1 May 2022

बच्चन परिवार से आ रही बड़ी खबर ऐश्वर्या राय बच्चन से अलग हो सकते है अभिषेक बच्चन उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक

बच्चन परिवार से आ रही बड़ी खबर ऐश्वर्या राय बच्चन से अलग हो सकते है अभिषेक बच्चन

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक / संपादक 
 मुम्बई : अभिषेक बच्चन बॉलीवुड की एक जानी मानी हस्ती हैं| आज के समय में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो अभिषेक बच्चन को न जानता हो।अभिषेक का बॉलीवुड का करियर काफी बेहतरीन रहा। अभिषेक को लोग बहुत पसंद करते हैं। इन्होंने काफी सारी सुपरहिट फ़िल्में की है। अभिषेक ने साल 2007 में शादी करी थी। और उनकी पत्नी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन है।
अभिषेक की चर्चा हर जगह हो रही हैं ,क्योंकि अभिषेक बच्चन इतनी खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या के पति हैं | 10 साल की बच्ची अराध्या के पिता भी है।अब ऐश्वर्या राय से अलग होने वाले है| हर जगह सिर्फ इनहि के बारे में ही बातें हो रही है।
अभिषेक बच्चन होने वाले हैं ऐश्वर्या से अलग, खबर हुई तेजी से वायरल
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं| ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत हैं और लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं ।ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन है। वर्तमान समय में ऐश्वर्य अभिषेक की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।ऐसा इसलिए है क्योंकि हालही में इस बात की बारे में सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं की अभिषेक बच्चन अब ऐश्वर्या को छोड़ना चाहते हैं या फिर हम कह सकते हैं की अभिषेक ऐश्वर्या से अलग होना चाहते हैं। जिसके वजह से दोनो मीडिया में बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Saturday, 30 April 2022

*निजी बसें लगा रही राजस्व को भारी चूना जान जोखिम में डाल लोग बस की छतों पर कर रहे है सफर*गुफरान खान तहसील रिपोर्टर मितौली MINERVA NEWS LIVE

*निजी बसें लगा रही राजस्व को भारी चूना जान जोखिम में डाल लोग बस की छतों पर कर रहे है सफर*

गुफरान खान तहसील रिपोर्टर मितौली MINERVA NEWS LIVE
मैगलगंज औरंगाबाद ग्रामीण इलाकों से होकर दिल्ली और पंजाब तक जाने वाले डग्गामार वाहनों की भरमार है। प्राइवेट बसों की बेखौफ डग्गेमारी परिवहन सेवाओं पर भारी पड़ रही है। सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ये वाहन गांव से लेकर देश के अलग-अलग प्रांतो तक फर्राटा भर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। इन वाहनों का बेड़ा भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिम्मेदार आला अधिकारी भी मूकदर्शक बनें हुए हैं।

यात्रियों की सुविधा और परिवहन सेवा को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को ग्रामीण लोहिया बस सेवा का तोहफा दिया। अधिकांश मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हुआ। सरकारी बसों का बेड़ा बढ़ाए जाने के साथ राजस्व वृद्धि के लिए परिवहन विभाग समय-समय पर अपने मातहतों को सचेत कर डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाए जाने के निर्देश जारी करता है। डग्गेमारी पर अंकुश को सरकार का फरमान महसी क्षेत्र में फलीभूत होता नजर नहीं आ रहा। बावजूद इसके इन सड़कों पर डग्गेमार वाहनों का बेड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इन दिनों तहसील मितौली क्षेत्र के  कस्ता से होकर मितौली, फत्तेपुर, औरंगाबाद, मैगलगंज, बरवर, होते हुए दिल्ली तक जाने वाली प्राइवेट बसों की भरमार है। एक दो नहीं करीब एक दर्जन बसें इस मार्ग पर फर्राटा भरती देखी जा सकती हैं। इन सड़कों पर वाहन स्वामियों ने पहले दिल्ली के लिए प्राइवेट बसों का संचालन शुरू किया। कुछ दिन बाद पंजाब पानीपत के लिए भी डग्गेमारी शुरू हो गई। डग्गेमारी कर रही यह प्राइवेट बसें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से सवारियों को बैठाकर दिल्ली व पंजाब हरियाणा तक फर्राटा भरती हैं। बसों के संचालन से प्रतिदिन परिवहन विभाग को हजारों का चूना लग रहा है। मार्गों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे यह वाहन सरकारी खजाने पर डाका डाल रहे हैं। इन बसों पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। जिम्मेदारों आला अधिकारियों को इन डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाए जाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए जिससे सरकारी बसों से आने वाले राजस्व में वृद्धि होगी। फिलहाल डग्गामार वाहनों के संचालन पर अंकुश कब लगेगा कहना मुश्किल है।

योगी सरकार का बड़ा फैसला अब अधिकारियों को गांव में बतानी पड़ेगी रातें उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक /संपादक

योगी सरकार का बड़ा फैसला अब अधिकारियों को गांव में बतानी पड़ेगी रातें

उत्कर्ष शुक्ला संस्थापक /संपादक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं आगरा मण्डल के प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि अब तहसील स्तर के अधिकारी रात में तहसील क्षेत्र में ही प्रवास करेंगे। 
मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिला स्तर के अधिकारी अब तहसील और ब्लाक में जाकर निरीक्षण और जांच कर जरूरी कदम उठायेंगे। नगर निगम क्षेत्र एवं गांवों में पीने के पानी की समस्या का निराकरण पाइपलाइन से जलापूर्ति कर कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब वह समय चला गया जबकि बुंदेलखण्ड में पानी की समस्या के बारे मे पूरे देश में चर्चा होती थी। अब बुंदेलखण्ड, विंध्य क्षेत्र पानी की समस्या का निराकरण सुनिश्चित किया गया है तथा मथुरा वृन्दावन के निवासियों को तो गंगाजल पीने को मिल रहा है। अब प्रधानमंत्री की हर नल से जल के संकल्प को कार्य में परिणित किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था के प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योगी के शासनकाल में कानून व्यवस्था में न केवल सुधार हुआ है, बल्कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई इस प्रकार करें कि जनता अपने आपको सुरक्षित समझे और बदमाश थर- थर कांपें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से किसान हितकारी योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है वह इस बात का सबूत है कि डबल इंजन की सरकार किसानों की समस्याओं के निराकरण में कोई कोताही नही बरत रही है। उन्होंने बताया कि आज अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक में उन्होंने न केवल यहां की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली बल्कि अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश भी दिए और यह भी कहा कि एक पखवारे के बाद वह देखेंगे कि उन पर अमल किस प्रकार किया गया है।

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...