Friday, 10 September 2021

*भाकियू अवध की किसान पंचायत की तैयारी जोरों पर**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*भाकियू अवध की किसान पंचायत की तैयारी जोरों पर*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
*सिधौली* भारतीय किसान यूनियन (अवध) राजू गुप्ता संगठन के द्वारा सिधौली में 13 तारीख को होने वाली किसान पंचायत को लेकर गांव गांव चौपालों का दौर शुरू।
संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला व प्रदेश महामंत्री मयंक सिंह चौहान के नेतृत्व में हो रहीं नुक्कड़ सभाएं।
आज बिकाशखण्ड सिधौली के गांव सहजनपुर,कोडरिया, गोधना में लगी किसानों की चौपाल सैकड़ों किसानों ने ली संगठन की सदस्यता।
आज की चौपालों में प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशीष सिंह पिंटू जिला प्रभारी रिफाकत  अली महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड़िया यादव जिला प्रवक्ता अंकुर सिंह ओमप्रकाश गुप्ता अशरफ रजा वकील हाशमी सोनू भारती दयाराम भार्गव मुन्नालाल राठौर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

*यूपी पुलिस ने 800 माफिया की बनाई लिस्ट, देखे टॉप 25 माफिया, मुख्तार, ब्रजेश सहित बड़े**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*यूपी पुलिस ने 800 माफिया की बनाई लिस्ट, देखे टॉप 25 माफिया, मुख्तार, ब्रजेश सहित बड़े*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

यूपी पुलिस ने प्रदेश भर से अपराधी प्रवृत्ति वाले 800 माफिया को चिन्हित कर उन पर अपराधों के आधार पर आठ हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कुर्की से लेकर संपत्ति जब्त तक की कार्रवाई की है। साथ ही इनमें से 25 माफिया पर एनएसए और 567 के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।

पुलिस विभाग की तरफ से जारी निर्देश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सूक्ष्म स्तर पर अपराधियों की मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। इसीक्रम में कानून व्यवस्था में रोड़ा बन रहे आदतन 233 आपराधिक माफिया पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की है और 11 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा ऐसे 382 आपराधिक माफिया की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है और 274 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह हैं प्रदेश के 25 बड़े माफिया - 

- गाजीपुर जिले के युसूफपुर मोहम्दाबाद निवासी मुख्तार अंसारी
- प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी अतीक अहमद
- वाराणसी जिले के चौबेपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार 
- लखनऊ जिले के हसनगंज निवासी ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव
- बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी मुनीर
- अंबेडकरनगर जिले के हंसवार थानाक्षेत्र निवासी खान मुबारक
- गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी अमित कसाना
- शामली जिले के आदर्श मंडी निवासी आकाश जाट
- मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी उधम सिंह
- मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी योगेश भदौड़ा
- बागपत जिले के बड़ौत निवासी अजीत उर्फ हप्पू
- मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी सुशील उर्फ मूंछ
- मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा
- गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी सुन्दर भाटी उर्फ नेताजी
- गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी अनिल भाटी
- गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर निवासी अनिल दुजाना उर्फ अनिल        
- गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर निवासी सिंघराज भाटी
- गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा निवासी अंकित गुर्जर
- वाराणसी जिले के कोतवाली निवासी सुभाष सिंह ठाकुर
- आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह
- गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद उमेश राय उर्फ गौरा राय
- गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन कुमार
- लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सलीम
- लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सोहराब
- लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. रुस्तम

*क्या मुगलों ने लूट लिया था भारत?**मिनर्वा न्यूज़ की अनोखी पहल - इतिहास के पन्नो से*

*क्या मुगलों ने लूट लिया था भारत?**मिनर्वा न्यूज़ की अनोखी पहल - इतिहास के पन्नो से*


भगत सिंह जब पेशी पर अदालत मे हाज़िर हुए तो भरी कोर्ट मे अंग्रेज़ जज ने उनसे सवाल किया कि, भगत सिंह तुमने हमारे लोगों पर बम मारा जबकि हमें आये हुए सिर्फ़ 150 साल हुए हैं और ये मुसलमान तुम पर 800 साल से हुकूमत कर रहे थे तुमने कभी इन पर बम क्यों नहीं मारा ?”भगत सिंह मुस्कुराये और कहा, “मुसलमानों ने हम पर हुकूमत की, और ऐसी हुकूमत की कि हमारे देश को सोने की चिड़िया बना दिया, और ऐसा सोने की चिड़िया बनाया कि इस चिड़िया की चहचहाहट आप को सात समंदर पार से यहां खींच लायी, और जज साहब आपने 150 साल यहाँ कैसे राज किया।उसको एक लाइन मे कहना चाहूं तो आपने एक स्पंज की तरह राज किया, ये स्पंज गंगा के किनारे से हीरे मोती चूस कर ले जाता और इसे जब थेम्स (लंदन की नदी) के किनारे निचोड़ा जाता तो दौलत बरसने लगती, ये जो दौलत आप यहां से भिगो-भिगो कर ले गये हैं आज (आपके यहां) सारी औधोगिक क्रांति और कारखाने उसी से आये हैं और इन मुग़लों ने हमारे देश पर ऐसा राज किया कि इसे अपना घर बना लिया और इसी की धूल मिट्टी मे अपने आपको मिला दिया। जो पैसा यहां से लिया यहीं पर खर्च कर दिया और इस देश को सोने की चिड़िया बना दिया।जिसको भी भगत सिंह के इस कथन पर संदेह है वह जाकर उस किताब को पढ़ ले -Avaidance In Book (ग्रोवर एंड ग्रोवर पेज 169

*पसगवां ब्लाक से कब खत्म होगा भ्रष्टाचार* *गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*

*पसगवां ब्लाक से कब खत्म होगा भ्रष्टाचार* 

*गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*
*मैगलगंज* ग्राम पंचायत कुकुरगोती में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर।
ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से चरम पर है भ्रष्टाचार।
आपत्रों को दिए जा रहे आवास पात्र लगातार लगा रहे ब्लॉक के चक्कर।
जब शोशल मीडिया पर खबर चलाई गई तो जाँच करने पहुँचे खंड विकास अधिकारी पसगवां व सहायक खंड विकास अधिकारी पसगवां ने की ग्राम पंचायत की जांच ।
ग्रामीणों का कहना है की अगर ग्राम पंचायत की सही से होती जांच तो भ्रष्टाचार का होता बड़ा खुलासा।
जबकि एक वीडियो भी शोशल मीडिया पर ग्राम पंचायत सचिव का पैसे का लेन देन का वीडियो हो चुका है वायरल उसके बाद भी कोई जांच नही हुई पंचायत सचिव की।
इसी वीडियो से प्रतीत होता है आखिर क्यो नही होगा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार लेकिन फिर भी भ्रस्ट पंचायत सचिव व भ्रस्ट प्रधान पर क्यो नही हुई कार्यवाही।
अब देखना यह होगा कि जिला पर बैठे जिला मुख्य विकास अधिकार कर पाएंगे भ्रष्ट प्रधान व भ्रस्ट पंचायत सचिव पर कार्यवाही या कार्यवाही के नाम पर सिर्फ होगी खानापूर्ति।

*वो लोग कहा है जिन्होंने मुसलमानों के वोट लिए**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*वो लोग कहा है जिन्होंने मुसलमानों के वोट लिए*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*बनारस* मुझे समझ नहीं आ रहा है साबिया सैफी उर्फ राबिया के इंसाफ के लिये जगह जगह
SDPI पोर्टेस कर रही है

लेकिन वो लोग कहाँ है जिन्होंने मुसलमानो का वोट लिया है
जो खुद को मुसलमानो का मसीहा बताते है 
और हमारे मुसलमान भाई उनसे ये तक नहीं पूछते की आप हमारे लिए क्या किये ..

'अखिलेस यादव'
'राहुल गांधी'
'मायावती'
 कहाँ हैं ये लोग  ? 
मैं उन मुसलमानो से पूछता हूँ जिन्होंने इन लोगो को अपना मसीहा माना है इनके लिए अपने मुसलमान भाई से लड़ जाते है।।

*समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला ने किया जन सम्पर्क**सोनू गौतम मिनर्वा न्यूज़*

*समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव लाला ने किया जन सम्पर्क*

*सोनू गौतम मिनर्वा न्यूज़*
*औरंगाबाद खीरी* । क्षेत्र के गाँव खरेहना पहुँच कर लोगो से की मुलाकात।
किसानों तथा नौजवानों ने पूर्व विधायक के सामने रखी अपनी समस्या।
नौजवानों ने कहा हमें चाहिए रोजगार।
सुनील कुमार भार्गव ने समाजवादी पार्टी के लिए माँगे वोट।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला सदस्य मंजूराज यादव,उमाशंकर वर्मा,प्रकाश वर्मा,इंद्रपाल राठौर,यवजन सभा विधानसभा अध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्ता,उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह,आकाश यादव,शिवेन्द्र सिंह,सन्दीप सिंह,लकी सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

*नगर निगम उपयंत्री (डी के सिंह) नगर निगम उपयंत्री ने चालक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*नगर निगम उपयंत्री (डी के सिंह) नगर निगम उपयंत्री ने चालक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
*सिंगरौली* । नगर निगम में पदस्थ एसडीओ डीके सिंह पर संविदा चालक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। चालक मुकेश कुमार विश्वकर्मा पिता बैजनाथ विश्वकर्मा के तहरीर पर वैढ़न कोतवाली पुलिस ने भादंसं की धारा 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पीड़ित संविदा चालक ने आरोप लगाया है कि मैं उपयंत्री श्री सिंह के यहां चालक के रूप में नगर निगम की ओर से पदस्थ था। लगभग 10 दिन पहले श्री सिंह द्वारा कहा गया कि मेरी पत्नी को गाड़ी चलाना सिखाओ। इसके बाद मैं उन्हें गाड़ी चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी ने आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों व अन्य को टक्कर मार दी। 


उनसे हमने अनुरोध किया था कि चूंकि वाहन चालक . मैं हूँ इसलिए इस वाहन से यदि दुर्घटना होती है तो दोषी मुझे माना जाएगा। इसलिए वाहन चलाना मैं नहीं सिखा पाउंगा। दूसरे दिन नगर निगम कार्यालय पहुंचा तो गेट पर ही उपयंत्री श्री सिंह खड़े मिले। इसके बाद उपयंत्री ने फिर पत्नी को वाहन चलाना सिखलाने के लिए दबाव बनाने लगे। हमने जैसे ही इंकार किया कि तो उन्होंने गाली देते हुए तीन-चार थप्पड़ जड़ दिए। उनके अचानक हमला करने से मैं घबरा गया था। इसके बाद वहां से भागकर जान बचाई। मुझे आशंका है कि आगे भी श्री सिंह हमारे ऊपर हमला करवा सकते हैं, इसलिए मेरे छोटे छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए।ने चालक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...