Friday, 10 September 2021

*मिशन शक्ति की पोल खोलती मैगलगंज पुलिस**गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*

*मिशन शक्ति की पोल खोलती मैगलगंज पुलिस*

*गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*
*मैगलगंज खीरी* एक तरफ योगी सरकार महिला शक्ति महिला हेल्प डेस्क तरह तरह की योजना बना रही है लेकिन मैगलगंज की पुलिस सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।।मैगलगंज थाना की औरंगाबाद क्षेत्र के ओदरहा निवासी सन्तोष सिंह की पुत्री दिनांक 31-8-21 को खेत पर जा रही थी बबलू/सुदर्शन अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी   तभी मेरी लड़की विभा देवी व मधुवाला  जा रही थी तो अपशब्द बोला मेरी लड़की घर आकर बताया तो उलहना दिया जाके तो उसको भी गाली देना लगा और मारने को दौड़ाया।
 आज लगभग दस दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित को न्याय न मिल सका एक तरफ जिले के पुलिस अधीक्षक महिला को लेके शक्त है दूसरी तरफ मैगलगंज थाना प्रभारी निरक्षक चिरंजीव पुलिस अधीक्षक की बातों का कोई मतलब नही ? पीड़ित परिवार का मुकदमा पंजिकृत होता है या पीड़ित परिवार दर दर भटकने को तैयार।
अव देखना यह की पीड़ित परिवार को न्याय दिला पाएंगे मैगलगंज प्रभारी निरक्षक चिरंजीव मोहन ?

*ग्राम प्रधान ने शुरू किया सड़क निर्माण का कार्य**गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*

*ग्राम प्रधान ने शुरू किया सड़क निर्माण का कार्य*

*गुफरान खान मिनर्वा न्यूज़*
*मितौली खीरी*। विश्वनाथ तिवारी के निवास स्थान से भल्लू मिश्रा के निवास स्थान तक हुआ सड़क निर्माण पूर्ण।
पानी की टंकी के सामने लगे कूड़ा कचरा की सफाई के बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण कार्य।
मौके पर मौजूद पूर्व प्रधान  बसपा नेता दिनेश कुमार मास्टर तथा पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रसाद मिश्र।
कस्बा के कई मार्गो का निर्माण संपन्नता की ओर ।
मितौली ग्राम वासियों को ने की ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना

Thursday, 9 September 2021

*रोट्रैक्ट क्लब गोला काशी ने बांटे मास्क व सैनेट्ररी नैपकिन**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*रोट्रैक्ट क्लब गोला काशी ने बांटे मास्क व सैनेट्ररी नैपकिन*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
*लखीमपुर खीरी* इंटरनेशनल चैरिटी सप्ताह 05सितम्बर से 11 सितम्बर 2021 के अन्तर्गत 106अन्य रोटरैक्ट क्लब्स के  साथ कोलेब्रेशन करते हुए , चैरिटी ऑफ गुड़नेस 3.0
  प्रोजेक्ट  के तहत गोला नगर के पास स्थित काशी राम आवास कॉलोनी में जा कर  वहां रहने वाली महिलाओं को स्वयं की साफ सफाई की जानकारी देते हुए मास्क व सैनेट्ररी नेपकिन का वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष रचना मिश्रा जी ने बताया की यह हम महिलाएं अपने मासिक धर्म के दौरान इसे  प्रयोग करतीं हैं,हमे अपने मासिक स्राव ,साफ सफाई,अच्छी क्षमता को ध्यान में रखते हुए इनका चयन करना चाहिए। यह हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है कि हम उचित सीनेट्री पैड का उपयोग करें,और भी कई प्रकार की जानकारियों को बताया, संस्था को पैड व मास्क उपलब्ध कराने में नगर के मोहल्ला  तिरथ पर स्थित शिव कॉस्मेटिक का योगदान रहा जिन्होंने खरीद दाम  पर  ही संस्था को डोनेशन करने के लिए पैड व मास्क उपलब्ध कराए।
इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रचना मिश्रा, पुनीत मिश्रा, दीपक मिश्रा, देषदीप सक्सेना जी मौजूद रहे,,

*पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की**प्रीती तिवारी मिनर्वा न्यूज़*

*पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की*

*प्रीती तिवारी मिनर्वा न्यूज़*
*पीलीभीत* आज दिनांक 09-09-2021 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री दिनेश कुमार पी० महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उक्त गोष्ठी में महोदय द्वारा आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी व चेहल्लुम के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई। गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा पैंडिंग विवेचनाओ की समीक्षा कर विवेचनाओ के निस्तारण व 15 वर्षीय अपराधियों के डोजियर फार्म भरकर उनके भौतिक सत्यापन कराने हेतु निर्देश दिये । सभी थाना प्रभारियों को लॉकडाउन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान अभियोजन अधिकारी व एडीसी क्राइम सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी अपराध गोष्ठी में मौजूद रहे ।

*भाजपा मनाएगी काला दिवस**प्रीती तिवारी मिनर्वा न्यूज़*

*भाजपा मनाएगी काला दिवस*

*प्रीती तिवारी मिनर्वा न्यूज़*

भाजपा के बुधवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। प्रदेश कार्यालय समेत राज्य भर में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया। 

लाठी चार्ज में घायल प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार लाठी के दम पर तुष्टिकरण की नीति लागू करना चाह रही है। इतिहास में शायद ही कोई सरकार होगी, जिसके खिलाफ मात्र दो साल में इतना जनाक्रोश होगा। राज्य सरकार यह याद रखे कि अगर वह तुष्टिकरण की नीति को जारी रखेगी तो उन्हें हम चैन से सोने नहीं देंगे। पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने जितनी भी लाठियां भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाई हैं, उतनी ही जल्दी सरकार की कुर्सी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के वेश में झामुमो के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाई। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता इससे डरने वाले या पीछे हटने वाले नहीं हैं, बल्कि तुष्टिकरण के खिलाफ आंदोलन और तेज होगा। 

उन्होंने घेराव को सफल बताते हुए इसके लिए पार्टी के प्रदेशभर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड के सवा तीन करोड़ लोगों की आवाज बनकर भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। नारी शक्ति पर प्रहार और अत्याचार झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भी सभी जिलों से विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आये हजारों कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पक्षधर है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में भारतीय संस्कृति को चोट पहुचाने की हर संभव कोशिश की है। परंतु भारतीय जनता पार्टी इस कोशिश को कभी भी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने घायल कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।
काला दिवस पर प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, बालमुकुंद सहाय, प्रशिक्षण सह प्रमुख पंकज सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, राहुल अवस्थी, रंजीत चन्द्रवंशी आदि मौजूद थे।

*तालिबान राज में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगान टीम का ऐलान, राशिद खान ने दिया कप्तानी से इस्तीफा**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*तालिबान राज में टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगान टीम का ऐलान, राशिद खान ने दिया कप्तानी से इस्तीफा*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
इसका असर वहां के क्रिकेट पर भी पड़ा है. गुरूवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया है. कप्तानी से इस्तीफा देते हुए राशिद खान ने कहा कि आगामी टी 20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम को अंतिम रूप देने से पहले उनकी राय नहीं मांगी गई थी।
राशिद खान के कप्तानी से इस्तीफे के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान क्रिकेट बॉर्ड के सामने एक परेशानी खड़ी हो गई. उनकी जगह आनन-फानन में मोहम्मद नबी को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को भी शामिल किया गया है. शहजाद पिछले तीन साल से आपसी विवाद के चलते टीम से बाहर चल रहे थे।.इसके अलावा इस टीम में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को ही चुना गया है, जो पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा रहे हैं।
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘कप्तान और देश के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में मैं टीम के चयन का हिस्सा बनने का अधिकार रखता हूं. चयन समिति और एसीबी ने उस टीम के लिए मेरी सहमति नहीं ली है, जिसकी घोषणा एसीबी मीडिया ने की है. मैं अफगानिस्तान टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं. अफगानिस्तान के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रही है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम: राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, हजरातुल्लाह जजई, उस्मान गनी, अजगर अफगान, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, हस्मातुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदिन नैब, नवीन उल हक, हामिद हसन, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, शापूर जादरान, दौलत जादरान।

*सना खान का खुलासा, निकाह के समय नफरती लोगों ने कहा था- "6 महीने भी नहीं टिकेगी शादी"**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*सना खान का खुलासा, निकाह के समय नफरती लोगों ने कहा था- "6 महीने भी नहीं टिकेगी शादी"*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*
टीवी की दुनिया में नाम कमाकर सना खान ने कुछ समय पहले इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और आध्यात्मिक रास्ता अपना लिया था।
उनका कहना था कि वे खुशी से इंडस्ट्री छोड़ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने सूरत के व्यापारी अनस सईद के साथ नवंबर 2020 में निकाह कर लिया था. इस शादी के बाद सना को कई तरह से ट्रोल किया गया. फैन्स ने अलग-अलग कमेंट्स दिए. किसी को सना का कपल नहीं समझ आया तो किसी को लगा कि यह जोड़ी ठीक नहीं है।
हेटर्स के कमेंट्स पर ध्यान न देते हुए इस अभिनेत्री ने अपनी नई जिंदगी में कदम रखा और कुछ ही समय में उनके निकाह के एक साल पूरे हो जाएंगे।
निकाह के समय को याद करते हुए सना कहती हैं कि वे कभी नहीं भूल सकती कि उन्हें लोगों ने ऐसे ऐसे कमेंट दिए थे, जिनसे उनका दिल बहुत दुखा था. कुछ ट्रोलर्स ने तो यहां तक कह दिया था कि उनकी और अनस सईद की शादी 6 महीने भी नहीं चलेगी और सना उन्हें छोड़कर इंडस्ट्री में वापस आ जाएंगी।
अक्टूबर 2020 में सना ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर यह कहा था कि वे शोबीज छोड़कर धार्मिक राह पर चल पड़ी हैं और यह उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है. इसके बाद ही नवंबर 2020 में सना ने अनस सईद से निकाह कर लिया था. बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे विभिन्न शोज से सना ने काफी प्रसिद्धि पाई थी. अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...