Thursday, 9 September 2021

*पत्रकार हित सर्वोपरी : अनीस अंसारी*

*पत्रकार हित सर्वोपरी : अनीस अंसारी*
केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी ने लखनऊ काकोरी क्षेत्र में कार्यालय पर जाकर की मुलाकात अभिमन्यु कुमार रावत, अकाश राजपूत, मनोज कुमार मौर्य, मोहम्मद शाकिर, शुभम तिवारी, सभी लोगों ने कहा कि संगठन केन्द्रीय पत्रकार हेल्प एसोसिएशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनीस अंसारी ने कहा कि संगठन पूरे भारत में सबसे तेज आगे बढ़ रहा है और तेजी से पूरे भारत में नाम बढ़ रहा है और पत्रकारों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है पत्रकारों को जो फर्जी फसाकर जेल भेजना पत्रकारों की हत्या करना इस पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाएगी शासन प्रशासन तक अपनी बात रख कर नए कानून को पास कराने की मांग की जाएगी जल्दी इस मुहिम को पूरे भारत में चलाया जाएगा जिससे शासन प्रशासन हमारी मांगों को पूरा कर सके और अपनी बात रख सके हमारे सभी भाई और सभी संगठन एक साथ हैं जो कि पूरे भारत में सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं और पत्रकार उत्पीड़न को जड़ से खत्म किया जाएगा पत्रकारों को इंसाफ जल्द ही मिलेगा पत्रकारों का मान सम्मान भी होगा पूरे भारत में और पत्रकारों का एक्सीडेंटल बीमा 50 लाख की मांग रखी जाएगी पत्रकारों को भी सैलरी दी जाए  पत्रकारों का फ्री इलाज किया जाए पत्रकारों को भी सुविधाएं मुहैया कराई जाए पत्रकारों को भी 1 प्लाट सरकार के द्वारा दिया जाए पत्रकारों की सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होती है शासन प्रशासन यह ना भूले पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है पत्रकार भारत मां की आंख है और पत्रकार भारत की रीड की हड्डी है पत्रकार टूट जाएंगे तो इस देश और भारत का क्या होगा मैं मांग करता हूं पत्रकारों के हित के लिए जल्द से जल्द बड़ा फैसला लिया जाए भारत के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश डीजीपी, इस पर ध्यान दें।

*बाजरे के खेत मे पड़ा हुआ मिला युवती का शव**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*बाजरे के खेत मे पड़ा हुआ मिला युवती का शव*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

थाना अक्करबाद क्षेत्र के गांव नगला रंजीता में 18 वर्षीय युवती संतोषी पुत्री धर्मवीर का शव बाजरे के खेत मे पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि संतोषी बुधवार को शौच को गई थी लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे बहुत तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नही लगा। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बाजरे के खेत मे पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

*हिंदुस्तान में तहजीब बचाने को किया जाएगा मोर्चे का गठन : नाजिम अली**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*हिंदुस्तान में तहजीब बचाने को किया जाएगा मोर्चे का गठन : नाजिम अली*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

एआईएमआईएम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाजिम अली ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने लोगों को लगाकर चुनाव बनाने की तैयारी कर चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने एआईएमआईएम के ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने आप को मुसलमानों का हितैषी बताते हैं। लेकिन वह मुसलमानों के सच्चे हितैषी होते तो मुसलमानों के हक में आवाज बुलंद करते। लेकिन ओवैसी की पार्टी की तरफ से कभी भी किसी मुसलमान पर अत्याचार के खिलाफ कोई धरना या प्रदर्शन नहीं किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के मुस्लमानों ने अपनी जिम्मेदारी का एहसास करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभाया तो मुस्लमानों को भविष्य में अपनी जाने देकर, लापरवाही का नतीजा भुगतना होगा। ओवैसी  का कौम के प्रति जज्बा भाषण तक ही सीमित है। सैय्यद नाज़िम अली ने कहा कि जल्द हिन्दुस्तान की तहजीब को बचाने के लिये मौर्चे का गठन किया जाएगा।

*देहदान कर्तव्य संस्था के पदाधिकारियों ने मेडिकल में डॉक्टर्स से मिले**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*देहदान कर्तव्य संस्था के पदाधिकारियों ने मेडिकल में डॉक्टर्स से मिले*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

देहदान कर्तव्य संस्था के पदाधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित आई बैंक की कार्यप्रणाली से संबंधित चर्चा करने के लिए मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग के डायरेक्टर डॉ योगेश गुप्ता एवं नेत्र बैंक के कोऑर्डिनेटर डॉ जिया से मिले। प्रतिनिधिमंडल में देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ एस के गौड़, सचिव डॉ जयंत शर्मा एवम कोषाध्यक्ष हितेश छाबड़ा के अतिरिक्त आई डोनेशन वॉलंटियर सीए अनिल वार्ष्णेय शामिल थे। संस्था ने हाल ही में हुए नेत्रदानों में आई बैंक द्वारा दिखाई गई तत्परता की प्रशंसा करते हुए अनुरोध किया कि अलीगढ़ में आई बैंक द्वारा भारत सरकार एवम आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित नेत्र दान एवम नेत्र प्रत्यारोपण से संबंधित नियमों का पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। जिन लोगों को नेत्र प्रत्यारोपण किया जाता है उनसे कन्फर्मेशन प्राप्त कर आई बैंक के रिकॉर्ड्स में रखा जाए। नेत्र बैंक के निदेशक ने आश्वासन दिया कि यद्यपि आई बैंक के नियमों के अनुसार कुछ गोपनीयता आवश्यक हो सकती है लेकिन समाज का वांछित सहयोग एवम विश्वास प्राप्त करने के लिए नेत्र प्रत्यारोपण वाले व्यक्ति का सूक्ष्म विवरण कम से कम त्रैमासिक आधार पर आई बैंक के कार्यालय पर प्रदर्शित किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ एस के गौड़ , अनिल वार्ष्णेय सी ए ,  डॉ योगेश गुप्ता , डॉ जयंत शर्मा , हितेश छावड़ा , डॉ जिया सिद्दीकी , भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक आदि उपस्थित रहे।

*शीला गौतम की स्मृति बने द्वार का हुआ लोकार्पण**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*शीला गौतम की स्मृति बने द्वार का हुआ लोकार्पण*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

अलीगढ़ के जीटी रोड निकट सुरक्षा विहार कालोनी पर  पूर्व सांसद स्व.शीला गौतम की स्मृति में महर्षि गौतम ब्राह्मण महासभा (पंजी) के सौजन्य से द्वार बनवाया गया है। द्वार का लोकार्पण संजीव राजा शहर विधायक अलीगढ़ व अनिल पाराशर विधायक कोल व एमएलसी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाज  सैकड़ों बुद्धिजीवियों ने स्व. शीला गुतं को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित  किया।

*किसानों की समस्या को लेकर भाकियू स्वराज का 11 वें दिन भी जारी रहा धरना**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*किसानों की समस्या को लेकर भाकियू स्वराज का 11 वें दिन भी जारी रहा धरना*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) पिछले 10 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को 11 वें दिन भी उनका धरना जारी रहा। किसानों ने बताया कि 14 सितंबर को जनपद में प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। इस संदर्भ में जिला अधिकारी से किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए समय देने की मांग की है। जिससे भाकियू स्वराज अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रधानमंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत करा सकें। धरना स्थल पर भाकियू स्वराज के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं किसान मौजूद रहे।

*अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी और मुरसान में हो रहा राजा महेंद्र प्रताप का अपमान : शाकिर मलिक**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी और  मुरसान में हो रहा राजा महेंद्र प्रताप का अपमान : शाकिर मलिक*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

पार्षद व महानगर उपाध्यक्ष सपा शाकिर मलिक ने कहा कि भाजपा सिर्फ वोटों की राजनीति करती है। भाजपा नेताओं को किसी के सम्मान या अपमान से कोई फर्क नही पड़ता है। जिस महान हस्ती राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से लोधा में यूनिवर्सिटी बन रही है। जिसका 14 सितंबर को देश के प्रधान मंत्री मोदी शिलान्यास करने आ रहे है उन्ही महान हस्ती की प्रतिमा  हाथरस के मुरसान कस्बे में कूडे के ढेर में खड़ी है। जिसकी कोई साफ सफाई तक नही होती। एक तरफ उनका सम्मान एक तरफ उनका अपमान किया जा रहा है, जो कि बहुत निंदनीय है। हम ऐसी राजनीति की निंदा करते है। शाकिर मालिक ने लोधा कार्यक्रम से पहले मुरसान हाथरस में कूड़े के ढेर में खड़ी प्रतिमा का पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की। अन्यथा वह 14 सितम्बर को टीम के साथ प्रतिमा की साफ सफाई का कार्य करेंगें। जिस समय प्रधान मंत्री शिलान्यास करेंगे उसी समय हम साफ सफाई करके राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी का सम्मान करेंगे।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...