Tuesday, 3 August 2021

कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर हरिनाथ उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष 144 विधानसभा में काफी चर्चे होते हुए*संतोष मिश्रा जिला ब्यूरो खीरी

*कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर हरिनाथ उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष 144 विधानसभा में काफी चर्चे होते हुए*

संतोष मिश्रा जिला ब्यूरो खीरी
144 विधानसभा मोहम्मदी लखीमपुर खीरी से संभावित कांग्रेस पार्टी के जुझारू संघर्षशील प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर हरि नाथ उपाध्याय प्रदेश महासचिव शिक्षक कांग्रेस पार्टी एवं उप प्रधानाचार्य जे पी इंटर कॉलेज मोहम्मदी खीरी नगर वा विधानसभा के हर एक गांव में लगातार जनसंपर्क एवं जनता के आशीर्वाद प्राप्त अभियान में लगे हुए हैं l डॉ हरि नाथ उपाध्याय 2005 में जेपी इंटर कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विषय के प्रवक्ता पद पर प्रदेश टॉपर चयनित होकर नियुक्ति प्राप्त किए ,तब से वे लगातार सामाजिक ,राजनीतिक कार्यक्रमों में भी और जनता की सेवा में भी शिक्षण गतिविधियों के अतिरिक्त लगे हुए हैंl डॉ उपाध्याय जी की छवि एक मृदुभाषी, कुशल वक्ता एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति के रूप में जनता में बनी हुई है इससे बढ़कर छात्रों एवं अभिभावकों में एक अच्छे शिक्षक के रूप में छात्रों में और हर किसी से काफी लोकप्रिय है l क्षेत्र के कॉलेजों में उच्च शिक्षित शिक्षकों में से एक है इनके पास डॉक्टरेट की भी डिग्री है lअपने ज्ञान से क्षेत्र की जनता एवं छात्रों को काफी लाभान्वित कर रहे हैं l मोहम्मदी की जनता इस बार इनको तन मन से अपने जनप्रतिनिधि के रूप में देखना चाहती है और अपना आशीर्वाद भी प्रदान कर रही है जगह जगह नगर में और गांव में काफी चर्चे में है

कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान मे 33 सौ लोगों का हुआ टीकाकरण स्वास्थ्य अधीक्षक*संतोष मिश्रा जिला ब्यूरो खीरी

*कोविड-19 टीकाकरण का  महा अभियान मे 33 सौ लोगों का हुआ टीकाकरण स्वास्थ्य अधीक्षक*

संतोष मिश्रा जिला ब्यूरो खीरी
मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी के अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज कोविड टीकाकरण का महा अभियान शुरू हुआ है, जिसमें पूरे विकासखंड में 29 टीमें कार्य कर रही है, जिसमे 3300 सौ लोगों के टीका लगाया गया,जिसमें प्रमुख रुप से सिसौरा नकूम पुर, बौआ,शाहपुर जागीर, कचनार, मुर्तुजा अलीनगर,वेहटी अफगान गांव सहित 29गाव मे टीकाकरण हुआ.,इस टीकाकरण की मानिटरिंग के लिए हेल्प सुपरवाइजर सतीश शुक्ला, संजय श्रीवास्तव ,प्रेम कुमार डीसीएम,और निधि वर्मा को लगाया गया वही अन्य अधिकारियों के माध्यम से  हर घंटे  मानीटरिंग की गयी,

Monday, 2 August 2021

*सपा नेता क्रांति कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सपा का थामा दामन**इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां*

*सपा नेता क्रांति कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सपा का थामा दामन*

*इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां*

*जंगबहादुरगंज खीरी* ।समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शारुख मंसूरी अज्जू भाई अफजल खान ने पार्टी सदस्यता ग्रहण प्रोग्राम को बरखरिया जाट में रखा जिसमे सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और लोगो को टोपी माला पहनाकर शपथ दिलाई कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है और सन 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
समाजवादी पार्टी यूथ के पूर्व प्रदेश सचिव रहे अली शहबाज सभा का संचालन करते हुए कहा कि जो काम समाजवादी सरकार में शुरू हुए थे भाजपा सरकार केवल  उनका फीता काटने का काम कर रही है और कोई भी नया काम अब तक भाजपा सरकार नहीं करा पाई है। सभा को संबोधित करते हुए नेता कांति कुमार सिंह ने कहा कि आज के दौरान में सच की आवाज को दबाया जा रहा है सच बोलने वालो पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं ईडी सीबीआई के छापे डलवाया जा रहे हैं लेकिन मैं क्रांति कुमार सिंह सच के साथ हूं और आगे भी रहूंगा चाहे सरकार कितने भी फर्जी मुकदमे क्यों ना हम पर लगवा ले सरकार को घेरते हुए क्रांति कुमार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश पूरी तरीके से अराजकता की चपेट में है संविधान और लोकतंत्र को ताक पर रखकर अपराधी माफिया प्रदेश को चला रहे हैं योगी सरकार महिला विरोधी ताकतों बलात्कारियों को संरक्षण प्रदान करने का काम कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को धमकी देने किसान आंदोलन को संचालित करने वाले नेतृत्व कारी साथियों पर फर्जी मुकदमे लाद देने की धमकी देकर लोकतांत्रिक आंदोलनों का मजाक बनाने का काम कर रहे हैं अदानी अंबानी के पक्ष में खड़ी सरकार सरकारी संस्थानों उपक्रमों को पूरी तरह से बेचने पर आमादा है लोकतांत्रिक आंदोलनों का दमन यूएपीए कानून और पुलिस की लाठी गोली के दम पर करने की मंशा रखने वाली योगी सरकार यह भूल गई है कि तानाशाहो का अंत बहुत बुरा होता है श्री सिंह ने कहा आज पूरे उत्तर प्रदेश में जिस तरीके से नौजवान छात्र किसान महिलाएं व्यापारी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं उससे यह बात आईने की तरह साफ हो जाती है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आने जा रही है ।
भाजपा और बसपा को  छोड़कर समाजवादी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रिंस कुमार, कुणाल सिंह, मोहित सिंह, अवनीश गुप्ता, अंकित सिंह, राकेश सोनी, पवन सिंह, खुर्शीद अली, अभय प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, विनोद कुमार वर्मा , रामू सिंह , हेमू सिंह, अखलाक अहमद ,विवेक कुमार सिंह  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से आशुतोष यादव, शाहरुख मंसूरी रियाज अहमद मो. उमर अज्जू भाई अफजल खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पंचायत बरवर में नगर के कई वार्डों में चला सफाई अभियान*रिपोर्टर इंतजार खान ब्लॉक पसगवा

*नगर पंचायत बरवर में नगर के कई वार्डों में चला सफाई अभियान*

रिपोर्टर इंतजार खान ब्लॉक पसगवा

*बरवर खीरी* कोविड 19 के चलते मोहल्ला प्रेम नगर,देवीस्थान बलराम नगर और विजय नगर में सुचारू रूप से सफाई अभियान चलाया गया आपको बताते चले जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत चेयरपर्सन नसरीन बनो की अध्यक्षता में व अधिशासी अधिकारी  सपना भारद्वाज के नेतृत्व  में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशानुसार में कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए नगर पंचायत बरवर हुआ सक्रिय नगर की सफाई पर चेयर पर्सन नसरीन बानो ने बरवर नगर में आज तीसरे दिन भी सफाई नायकों को भेज कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया नालियों की सफाई कर केमिकल पाउडर का छिड़काव भी किया गया बहीं मौलवी गंज में बना सुलभ शौचालय में सफाई कराई गई और इसके साथ ही अन्य कार्य भी कराये गए जैसे कि नगर में विद्युत पोलों पर लगीं रोड लाइटों को भी दुरुस्त किया गया इस मौके पर नगर पंचायत सफाई कर्मचारी नवल किशोर अमर सिंह व समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर दिया बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन।इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां

व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर दिया बैंक शाखा प्रबंधक को ज्ञापन।

इंतजार खान ब्लॉक रिपोर्टर पसगवां
मैगलगंज खीरी।मैगलगंज मंडी समिति के व्यापारियों ने बैंक आफ बड़ौदा महाप्रबंधक के नाम दिया ज्ञापन
कुल 5 बिंदुओं पर गिनाई अपनी समस्याएं।शाखा के द्वारा व्यापारियों का लगातार हो रहा उत्पीड़न,
भुगतान में दिए जाते हैं जबरन कटे फ़टे नोट।व्यापारियों से गलत तरीके से बर्ताव कर किया जाता है बैंक के बाहर,बीते दिनों एक व्यापारी का 112600 रु का बैंक कैशियर के द्वारा किया गया गबन का प्रयास।व्यापारियों ने दिया 1 सप्ताह का समय कहा यदि नही हुआ निदान तो होगा सभी व्यापारियों के खातों का संचालन बन्द।
इस मौके पर रोहित यादव,नीरज गुप्ता,सोनू गुप्ता,संजय गुप्ता,अभिषेक, विनय,मो.नसीम,सुभाष,मनीष गुप्ता आदि व्यापारी लोग मौजूद रहे।

Sunday, 1 August 2021

*गुरुनानक महाविद्यालय में हुआ स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन*गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज

*गुरुनानक महाविद्यालय में हुआ स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन*

गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज
मैगलगंज खीरी।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन व नेहरू युवा केन्द्र लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में आज कस्बा स्थित गुरुनानक महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया।जिसमें कालेज के छात्र छात्राओं के द्वारा कालेज परिसर की साफ सफाई की गई।तथा शपथ दिलाई गई।यह कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र स्वयंसेवक अनूप सक्सेना के दिशा निर्देशन में सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या कमलजीत कौर,प्रबन्धक ऋषिपाल सिंह,मयंक गुप्ता,अनिल रावत,शैलेन्द्र सिंह,सुनहरी मिश्रा, अमरजीत सलूजा,रवि अवस्थी,विदेशपाल यादव,सरोज कुमार मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया निकास*गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज

*ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया निकास*

गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज
*मैगलगंज खीरी*। ग्राम पंचायत मैगलगंज के मोहल्ला नवाबगंज और ग्राम सभा चौखड़िया को जोड़ने वाले मार्ग पर गंदे पानी का उचित जलनिकास नही होता था। जिसको संज्ञान में लेकर एस.डी.पी.आई. कार्यकर्ता नूर अहमद उर्फ बड़े ने जलभराव की समस्या को ग्राम प्रधान के समक्ष उठाया। जिसे ग्राम प्रधान अजीत सिंह सोनू ने जब तक के लिए मार्ग में मिट्टी डलवाई, जिसे नूर अहमद उर्फ बड़े ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मिट्टी को बराबर किया जिससे राहगीरों को निकलने में आसानी हो सके। आवाज उठाने पर जहाँ पहले कुछ लोग नूर अहमद का मजाक उड़ाते थे तो वही आज नूर अहमद की हिम्मत को सलाम किया जा रहा है।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...