Sunday, 1 August 2021

*ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया निकास*गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज

*ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया निकास*

गुफरान खान रिपोर्टर मैंगलगंज
*मैगलगंज खीरी*। ग्राम पंचायत मैगलगंज के मोहल्ला नवाबगंज और ग्राम सभा चौखड़िया को जोड़ने वाले मार्ग पर गंदे पानी का उचित जलनिकास नही होता था। जिसको संज्ञान में लेकर एस.डी.पी.आई. कार्यकर्ता नूर अहमद उर्फ बड़े ने जलभराव की समस्या को ग्राम प्रधान के समक्ष उठाया। जिसे ग्राम प्रधान अजीत सिंह सोनू ने जब तक के लिए मार्ग में मिट्टी डलवाई, जिसे नूर अहमद उर्फ बड़े ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मिट्टी को बराबर किया जिससे राहगीरों को निकलने में आसानी हो सके। आवाज उठाने पर जहाँ पहले कुछ लोग नूर अहमद का मजाक उड़ाते थे तो वही आज नूर अहमद की हिम्मत को सलाम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...