Friday, 26 March 2021

*आज रजबपुर में हाइवे धनोरा तहसील और चंदनपुर चीनी मिल के सामने मार्ग करेंगे जाम* (नितिन शर्मा जिला ब्यूरो)

*आज रजबपुर में हाइवे धनोरा तहसील और चंदनपुर चीनी मिल के सामने मार्ग करेंगे जाम* 
(नितिन शर्मा जिला ब्यूरो) 

अमरोहा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को देशबंदी का जिले के किसानों ने समर्थन दिया है। जिले के किसान संगठन तीन जगहों पर सड़क जाम करेगा। रजबपुर मे हाईवे, मंडी धनौरा तहसील के सामने और चंदनपुर चीनी मिल के सामने किसान सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अमला कानून व्यवस्था के लिए माथापच्ची में जुटा है।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 26 मार्च को बंदी का ऐलान किया गया है। भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। वरना किसान पीछे नहीं हटेंगे।संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के रजबपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया जाएगा। इसके अलावा धनौरा तहसील के सामने, चंदनपुर चीनी मिल के सामने सड़क को किसान जाम करेंगे। माना जा रहा है कि दिन में 11 बजे के बाद से विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ साजिश रच रही है।
किसान अब अपने अधिकार के लिए जाग चुका है। सरकार ने किसानों को बर्बाद करने की योजना तैयार की है। किसानों की जमीन को कॉरपोरेट के हवाले करने की योजना है। इससे किसान अपनी जमीन में मजदूर हो जाएगा। पूंजीपति अपने हिसाब से फसल उगाएंगे और मनमाने कीमत पर बेचेंगे। यह किसानों के लिए सबसे बड़ा नुकसान है।

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *होली के मद्देनजर खाद विभाग की छापेमारी से मची हड़कप,नमकीन फेक्टरी सील*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *होली के मद्देनजर खाद विभाग की छापेमारी से मची हड़कप,नमकीन फेक्टरी सील* 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नौगांवा सादात क्षेत्र अंतर्गत अतीक अहमद की नमकीन फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की । मौके पर नमकीन निर्माण कार्य किया जा रहा था। बिक्री हेतु तैयार निदा नाइस गोल्ड नमकीन तथा नमकीन तैयार करने में प्रयोग हो रही रिफाइंड पाम ऑयल का नमूना जांच हेतु लिया गया।
मौके पर तैयार रखें14 कट्टो में 1 किलो के 420 पैकेट को मौके पर सील कर दिया गया। उसके बाद नसीर स्वीट हाउस पर छापामार कार्रवाई कर मिठाई हेतु प्रयोग लाए जा रहे मावा का नमूना जांच हेतु लिया गया। की गई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानें बंद हो गई । उसके बाद टीम द्वारा अमरोहा का रुख किया गया।नमूना जांच के लिए लिया गया। नफीस अहमद की दुकान से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया। अभियान के दौरान 5 किलो दूषित मिठाई और 6 किलोग्राम मावा मौके पर नष्ट कराया गया। डीओ सुनील कुमार ने बताया छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। वर्क वाली और रंगीन मिठाई खरीदने और बेचने से परहेज करने को कहा गया। खाद्य टीम में पीके जयंत, यदुवीर सिंह, विजय कुमार खाद सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे l

Thursday, 25 March 2021

*जिला ब्यूरो* अंशिका सक्सेना (मिनर्वा न्यूज चैनल24×7)गोला गोकर्णनाथ (खीरी) दिनांक- 25/03/2021 को पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रांगण के दौरान उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ

*जिला ब्यूरो*
    अंशिका सक्सेना 
(मिनर्वा न्यूज चैनल24×7)

गोला गोकर्णनाथ (खीरी) दिनांक- 25/03/2021 को पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रांगण के दौरान उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ
 इस कार्यक्रम में गोला विधायक अरविंद गिरि के अनुज धर्मेंद्र गिरि, विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, अवधेश मिश्रा,विमल वर्मा,राम ग़ुलाम पांडेय,विनोद भार्गव,दिलीप यादव,राहुल भारती,शकील ( पूर्व प्रधान-गोला देहात), राम प्रसाद शुक्ल(पूर्व प्रधान-मगदापुर)देवेंद्र प्रताप सिंह (खंड विकास अधिकारी) कुम्भी गोला, व ब्लॉक के कर्मचारीगण उपस्थित रहे और अपना आशीष वर वधु को प्रदान किया साथ ही तत्पश्चात आयोजन में (101) 20 वर वधु बिजुआ ब्लॉक से तथा 81 कुम्भी ब्लॉक गोला से परिणय सूत्र में बंधे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 35000 रुपये वधु के खाते में और विवाह हेतु 10000 रुपये( अन्य खर्च) हेतु वधु के खाते में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हस्तान्तरित किये जाते गये साथ ही इस कार्यक्रम के अंत मे नव वर वधु (लाभार्थियों) को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह प्रमाणपत्र वितरित किये गए।

*त्रिलोकपुर में आग लगने के बाद पहुंचे विधायक रोमी साहनी तत्पश्चात विधायक ने दी 75000 पचहत्तर हजार रुपये की मदद*

*जिला ब्यूरो*
   अंशिका सक्सेना 
(मिनर्वा न्यूज चैनल 24×7)
*त्रिलोकपुर में आग लगने के बाद पहुंचे विधायक रोमी साहनी तत्पश्चात विधायक ने दी 75000 पचहत्तर हजार रुपये की मदद*
पलिया क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में लगी भयानक आग में दिल्ली से सीधे पहुंचे विधायक रोमी साहनी ग्राम त्रिलोकपुर और अग्निपीड़ितों को दिए 75000 पचहत्तर हजार रूपये ग्राम त्रिलोकपुर में अचानक आग लगने से कई घर जल कर रख हो गए विधायक के पहुंचे पर अग्निपीड़ितों  साहबदीनपुत्र बोधे,लवकुश पुत्र साहबदीन, सुकई पुत्र कल्लू, मेलाराम पुत्र कल्लू,रोहित पुत्र सुकई, अर्जुन पुत्र मुसाफिर व प्रदीप पुत्र अर्जुन व अयोध्या पुत्र शारदा लोगो को विधायक रोमी साहनी ने दी 75000 पचहत्तर हजार रुपये की आर्थिक मदद से अग्निपीड़ितों को धन राशि देते हुये सभी चेहरो पर मुस्कराहट खिल उठी और विधायक आभार जताया।

Wednesday, 24 March 2021

*जिला ब्यूरो* अंशिका सक्सेना (मिनर्वा न्यूज चैनल24×7)उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल प्रवासी मजदूर की संगोष्ठी की गई

*जिला ब्यूरो*
      अंशिका सक्सेना 
  (मिनर्वा न्यूज चैनल24×7)
उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल प्रवासी मजदूर की संगोष्ठी और रोजगार मेले का आयोजन पलिया के ब्लॉक सभागार में किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पलिया विधायक रोमी साहनी उपस्थित रहे कार्यक्रम संयोजक मे उदय वीर सिंह  उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  के बी गुप्ता जी , रिंटू शर्मा, सुनील गुप्ता सीएचसी अधीक्षक  हरेंद्र वरुण, विकास खंड अधिकारी डॉ  विनय मिश्रा ,उत्तम राजपूत ,अभिनव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक प्रवासी मजदूर व रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी उपस्थित रहे.....

नगर अध्यक्ष भाजपा 
पलिया कलाँ खीरी

*जिला ब्यूरो* अंशिका सक्सेना(मिनर्वा न्यूज चैनल 24×7)“ #योगी_सरकार के #4_साल_बेमिसाल “

*जिला ब्यूरो*
  अंशिका सक्सेना
(मिनर्वा न्यूज चैनल 24×7)

“ #योगी_सरकार के #4_साल_बेमिसाल “

#BJYM_युवा_सम्मेलन_बेहजम_तृतीय #वार्ड  
में #प्रदेश_सरकार के #4_वर्ष_पूर्ण होने पर बेहजम मंडल के कस्बा नीमगांव में कल किसान इंटर कॉलेज में #भाजपा_युवा_मोर्चा_द्वारा आयोजित किये गये युवा_सम्मेलन में मुख्य_वक्ता के रुप में धर्मेंद्र राठौर उपस्थित रहे साथ ही इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा युवा मोर्चा से जिला मंत्री दिनेश सिंह देवा भाजपा युवा मोर्चा से राम पांडे जी, टप्पू , मंडल महामंत्री जसकरण लाल चौहान, भाजपा कार्यकर्ता हरिशंकर वर्मा, कार्यक्रम संयोजक शोभित शुक्ला , ग्राम प्रधान सविता दिन वर्मा , अनुपम चौहान , संदीप गौतम इसमे समस्त आए हुए सभी सम्मानित जनता जनार्दन को संबोधित किया गया...!!

गोला(खीरी)22/03/2021प्रतिदिन की भांति अपने फार्म हाउस पर जन समस्याओं का निराकरण करने के उपरांत ग्राम अहमदनगर में सुखदेव गिरि जी के शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया जिनका गंभीर बीमारी के चलते आज निधन हो गया था।

गोला(खीरी)22/03/2021
प्रतिदिन की भांति अपने फार्म हाउस पर जन समस्याओं का निराकरण करने के उपरांत ग्राम अहमदनगर में सुखदेव गिरि जी के शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया जिनका गंभीर बीमारी के चलते आज निधन हो गया था।
तत्पश्चात गोला तहसील परिसर में पहुंचकर महिला शशक्तिकरण कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा कन्या सुमंगला योजना के प्रमाणपत्र वितरित किये तकता सभा मे उपस्तिथ आशा कार्यकत्री व महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर समाज का निर्माण करने में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथा है महिलाओं को स्वालंबी बनाने व सुरक्षा प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ तथा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने बहुत सी योजनाओं को प्रारंभ किया ताकि हमारे  समाज की महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार हो वे शिक्षित हो तथा हर तरह से अपने जीवन को मज़बूती से एक नई दिशा दे सके।
उन्होंने सरकार की योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि कन्या सुमंगला जैसी योजनाए इस बात का प्रतीक है कि जन्म के समय से ही हमारी बच्चियों को ऐसी आर्थिक सहायता मिले ताकि उन्हें शिक्षा से  वंचित न होना पड़े।
अपने वक्तव्य में माननीय ने विश्व जल दिवस के अवसर पर सभा मे सभी को संबोधित करते हुए जल संरक्षण पर बल देने को कहा इन्होंने बताया कि सरकार ने 25 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है ताकि प्रकार्तिक वातावरण और  स्वच्छ हो सके

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...