Friday, 28 June 2024
*ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव चांदनी खान संवाददाता* ✍️✍️मोहम्मदी खीरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी खीरी के दिशा निर्देशन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी अधीक्षक मयंक मिश्रा मय चिकित्सा टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया गया।जिसमें मानक ना पूरे होने के कारण कुशल हॉस्पिटल अशोक चौराहा को सीज कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आख्या प्रेसित की गई।न्यू संजीवनी हॉस्पिटल मोहम्मदी में निरीक्षण के दौरान सभी मानक पूरे पाए गए संचालक ने बताया नवीनीकरण प्रक्रिया हेतु नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।तो वहीं विद्यावती हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर नीतिश त्रिवेदी ने बताया आयुष चिकित्सक होने के कारण उनके चिकित्सालय के पंजीकरण की प्रक्रिया क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी खीरी द्वारा पूर्ण की जा रही है।वही आरुष मेडिकल सेंटर के संचालक दानिश कुरेशी द्वारा अधीक्षक को अवगत कराया गया कि उनके केंद्र में फिजियोथेरेपी का कार्य किया जाता है,क्योंकि वह स्वयं फिजियोथैरेपिस्ट है।अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ने बताया निर्धारित मानकों का सत्यापन चिकित्सा टीम द्वारा विभिन्न चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान किया जाएगा तथा मानक विहीन अस्पताल पाए जाने पर अस्पताल को सीज कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता रहेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां
बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...
-
मोहम्मदी खीरी मोहम्मदी खीरी नगर के शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत एक घायल जि...
-
सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाली लूबीना जिआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया शाहजहांपुर।व्यापारी लूबीना जिआ ने सोशल मीडिया ...
-
मोहम्मदी-खीरी लगातार भ्रष्टाचार में डूबी नगर पालिका मोहम्मदी का एक और कारनामा पहले बनी रोड पर खुदाई फिर मिट्टी का डलवा कर छोड़ ...
No comments:
Post a Comment