Thursday, 7 July 2022

भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर प्रधानाध्यापिका ने ली छुट्टी


ज्योति कुशवाहा सदस्य MINERVA NEWS LIVE
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर (खीरी) के पसगवां विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर की प्रधानाध्यापिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर वह बच्चो की देखभाल के नाम पर छुट्टी लेकर घर बैठ गयी है। 
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनलों पर प्रधानाध्यापिका के भ्रष्टाचार को लेकर खबर प्रमुखता से चली थी। खबर चलाने वाले कुछ पत्रकारों पर कई तरह से दबाव डालने का भी प्रयास किया गया।
प्रधानाध्यापिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ ग्रामवासियों द्वारा लगातार मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन हर बार शासन तथा प्रशासन का ख़ौफ़ दिखाकर उन्हें चुप कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार प्रधानाध्यापिका व उनके पति द्वारा सत्तापक्ष के एक मंत्री को खुद का रिश्तेदार बताकर डराने व धमकाने का काम किया जा रहा है। ग्रामवासी पिछले कई महीनों से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़े है और इस पूरे प्रकरण में कई बार सम्बंधित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक उस पर कोई कार्यवाही नही हुई है।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...