Wednesday 1 December 2021

नया रसोई गैस कंपोजिट सिलेंडर बाजार में आया अब अचानक खत्म नहीं होगी गैस, जाने क्या है कंपोजिट सिलेंडर के रेट।प्रिया ठाकुर प्रेदश संपादक उत्तर प्रदेश

नया रसोई गैस कंपोजिट सिलेंडर बाजार में आया अब अचानक खत्म नहीं होगी गैस, जाने क्या है कंपोजिट सिलेंडर के रेट।

प्रिया ठाकुर प्रेदश संपादक उत्तर प्रदेश
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई ने कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का किया ऐलान अब लखनऊ में भी मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज इंडियन ऑयल के पारदर्शी कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर का शुभारम्भ किया। सीएम योगी ने कहाकि, जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। इस सिलेंडर के पारदर्शी होने सक आसानी से गैस के लेवल को पता चल सकेगा।
अपने सरकारी आवास पर इंडियन ऑयल को बधाई देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, लखनऊ की जनता के लिए ये सिलेंडर उपलब्ध हो चुका है। इसके अलावा गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी की जनता को यह पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेंडर मिलने लगा है।

50 प्रतिशत हल्का है सिलेंडर :- इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक डॉ उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किलो का कंपोजिट गैस सिलेंडर सीएम योगी आदित्यनाथ को भेंट किया। डॉ उत्तीय भट्टाचार्य ने सीएम को कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर के फायदों के बारे में बताया कि, फाइबर से बना होने के कारण ये करीब 50 प्रतिशत हल्का, सुविधाजनक एवं जंगरोधक है। पारदर्शी होने की वजह से अचानक से एलपीजी खत्म होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
5 और 10 किलोग्राम में मौजूद :- कंपोजिट सिलेंडर ग्राहकों को 5 और 10 किलोग्राम वैरिएण्ट में उपलब्ध होगा। कंपोजिट सिलेंडर के 5 और 10 किलोग्राम के वेरिएंट क्रमश- 2150 और 3350 रुपये की सिक्योरिटी देकर प्राप्त किए जा सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...