Wednesday, 8 September 2021

*बाइस में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा सरकार :- तृप्ति अवस्थी**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज*

*बाइस में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी सपा सरकार :- तृप्ति अवस्थी*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज*
*बरवर खीरी* डाक्टर साजिया अल्वी के नेतृत्व में  समाजवादी पार्टी की विधानसभा 144 मोहम्मदी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन ग्रीन व्यू मैरिज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी रही। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। महिला सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने पूर्व में सपा की सरकार में महिलाओ, बालिकाओ के लिए किये गए कार्यो की विस्तार से चर्चा की तथा उन्होने कहा कि सपा सरकार ने लैपटांप, कन्या विद्या धन, बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य योजनाए चलाई एवं महिलाओ की सुरक्षा, शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में बहुत से कार्य किए है वर्तमान सरकार द्वारा देश की भोली-भाली जनता को छलने का काम किया जा रहा है। देश और प्रदेश में महिलाओ की आधी आबादी होने के बाद भी महिलाओ को उनके बहुत से हक नहीं मिल पा रहे है। इस बार अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं के मान-सम्मान के साथ-साथ उनको बराबरी का हक दिया जाएगा। महिला सम्मेलन में प्रमुख रूप से मोहम्मदी नगर अध्यक्ष इकरार खां, बरबर नगर अध्यक्ष मुईद खान अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्याति खरे ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री आर0ए0 उस्मानी, क्रान्ति कुमार सिंह, डां0 मोहम्मद जुबैर, आसमा सिद्दीकी, सगीर आलम सिद्दीकी, अली शहवाज, राजेश यादव, इन्द्र बहादुर सिंह,रामसागर यादव, सुरेश गुप्ता, इमरान खान, लक्ष्मण गुप्ता, राजन बाल्मीकि, जिला सचिव लोहिया वाहिनी तौफीक खां रफीक खां महताब आलम सोनू सैफ आलम सिद्दीकी मारुफ खां जमीर अहमदक्षप्रवीण पटेल बिटोला,रननो दीक्षित, बेगम, पूनम यादव, परवीन आरा, तबस्सुम, नीलम, शाजिया अल्वी, लक्ष्मी देवी, वैषणो देवी, नीलम यादव, शमा परवीन सहित सैकड़ो महिलाए मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज

*बरवर नगर के मोहल्ला बलराम नगर में सड़क पर जानवर बांधने का बना एक रिवाज* अमित कुमार रिपोर्टर मिनर्वा न्यूज  *बरवर खीरी। नगर के ...