Tuesday, 7 September 2021

*कॉलेज जा रहे बाइक सवार छात्र को प्राइवेट बस ने कुचला* *शुभम नागर- मिनर्वा न्यूज़*

*कॉलेज जा रहे बाइक सवार छात्र को प्राइवेट बस ने कुचला* 

 *शुभम नागर- मिनर्वा न्यूज़* 

 *अमरोहा* डिडौली कोतवाली के कपासी गांव में भूदेव सिंह का परिवार रहता है। पेशे से किसान भूदेव सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा जोगेंद्र (20) नेशनल हाईवे एक कॉलेज में बीए का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से कॉलेज जा रहा था। रास्ते में संभल-जोया रोड स्थित कपासी चौकी के पास प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जोया-संभल रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय शंकर और सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...