*जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ राजेंद्र गिरी स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का हुआ आगमन*
*हामिद अंसारी मिनर्वा न्यूज*
आपको बताते चलें गोला गोकर्ण नाथ के राजेंद्र गिरी स्टेडियम पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जनता को संबोधित करते हुये भाजपा सरकार के साढ़े 4 वर्षों में किये गये कार्यों को बताया और कहा भाजपा सरकार में न हीं गुंडागर्दी न ही महिलाओं व युवतियों के साथ अत्याचार होने दिया साथ ही साथ विरोधियों पार्टीयो पर जमकर बरसते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार अपनी पुश्तैनी पार्टी बनाकर पूरा परिवार जनता को लूटने का कार्य कर रही और उनका परिवार सिर्फ और सिर्फ अपने पुत्र को शासन जलवाना और प्रदेश में गुंडागर्दी करने के लिये जनता को हमेशा गुमराह करने का कार्य किया तथा साथ ही साथ कांग्रेश राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के विषय में बताया कि इनके पूर्वज भारत देश में काफी समय से राज कर रहे थे देश को उन्नति के स्थान पर देश को खोखला करने का कार्य किया परंतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गरीबों असहाय मजदूरों और किसानों तथा देश की उन्नति के लिये कार्य किया आज हमारे देश के नौजवान किसी भी देश में कार्य करने जाते तो उन्हें कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी के देश से आये हैं विदेश में भी हमारे नौजवानों को सम्मान दिया जाता है।
No comments:
Post a Comment