Tuesday, 14 September 2021

*मैं मीडिया के लिए एक गिरी हुई, चरित्रहीन और पर्दे पर किस करने वाली औरत थीः मल्लिका शेरावत**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*मैं मीडिया के लिए एक गिरी हुई, चरित्रहीन और पर्दे पर किस करने वाली औरत थीः मल्लिका शेरावत*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

बॉलीबुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने थोड़े समय के लिए देश छोड़ देने को लेकर खुलासा किया है. बॉलीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में मल्लिका ने कहा कि वो ऐसा करने के लिए इसलिए मजबूर हुईं क्योंकि मीडिया के एक हिस्से ने उन्हें चरित्रहीन महिला के तौर पर पेश किया. उनके मुताबिक, उन्हें चरित्रहीन बताने वालों में  ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं. उन्होंने बताया

*“लोग जज करते थे. कहते थे कि उसमें कोई शर्म और नैतिकता नहीं है. वो गिरी हुई औरत है. देखो किस तरह के सीन करती है. बिकनी पहनती है. स्क्रीन पर किस करती है.”*

मल्लिका ने आगे बताया कि जो कुछ उन्होंने सहा वो बस एक अनुभव है और वो इस बात को लेकर बहुत खुश हैं कि अब समाज काफी आगे बढ़ गया है. न्यूड सीन्स को लेकर लोग ज्यादा सहिष्णु हुए हैं. आजकल ऐसे सीन कोई बहुत बड़ी बात नहीं है.

मीडिया एक हिस्से की तरफ से उन्हें परेशान किए जाने के बारे में उन्होंने इस इंटरव्यू में आगे बताया,

*“मीडिया के एक हिस्से ने मेरा उत्पीड़न किया. इस हिस्से में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं. इसलिए मैं बहुत परेशान हुई. पुरुषों को मुझसे कभी भी दिक्कत नहीं रही. उन्होंने हमेशा मेरी तारीफ की. मुझे समझ नहीं आया कि आखिर ये महिलाएं मेरे खिलाफ क्यों हैं. मुझसे इतना बुरा बर्ताव क्यों करती हैं. इस वजह से मुझे थोड़े समय के लिए देश छोड़ना पड़ा. मुझे एक ब्रेक चाहिए था. आज मुझे बहुत प्यार मिल रहा है. इसलिए मुझे अच्छा भी लग रहा है.”*

मीडिया के एक हिस्से ने मल्लिका को उनके काम के लिए प्रताड़ित किया. उन्हें जज किया. वो इतनी परेशान हुईं कि उन्हें देश तक छोड़ना पड़ा. गलती स्वीकारने के लिए कोई सही या गलत वक्त नहीं होता. लेकिन अब जब मल्लिका खुलकर अपने साथ हुए व्यवहार पर बात कर रही हैं, तो माफी मांगे न मांगे, पर ये ज़रूरी है कि मीडिया के उस हिस्से को अपनी गलती का अहसास हो. और मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव हर व्यक्ति किसी भी एक्टर या स्टार को इस आधार पर जज करने से बचे कि उसने कैसा रोल फिल्म में निभाया.

इस इंटरव्यू में मल्लिका ने कुछ और खुलासे भी किए. उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें एक्ट्रेस नहीं बनने देना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने अपने पिता का सरनेम ठुकराकर अपनी मां का नाम अपनाया. मल्लिका का अपने पिता से भी कई बार झगड़ा हुआ. पिता के विरोध करने के बाद भी वो अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई गईं.

इस बारे में मल्लिका ने बॉलीवुड बबल को और विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि पिता की मर्जी के खिलाफ मुंबई जाना, पैट्रियार्की के खिलाफ उनका पहला विद्रोह था. बकौल मल्लिका, उनके पिता कहते थे कि वो फिल्मों में जाकर परिवार का नाम डुबा देंगी. एक बार तो उनके पिता ने यहां तक कह दिया कि वो मल्लिका को अपनी बेटी नहीं मानते. इसके बाद ही मल्लिका ने अपने पिता का सरनेम अपने नाम के पीछे ना लगाने का फैसला किया.

मल्लिका आखिरी बार RK/RKAY नाम की फिल्म में नजर आई थीं. अब वो नकाब नाम के शो के लिए तैयारी कर रही हैं. इस शो में अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी उनके साथ काम करेंगी.

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...