Friday, 17 September 2021

*यूपी में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, अलग-अलग हादसों में 45 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश**आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

*यूपी में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, अलग-अलग हादसों में 45 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश*

*आर.जे. सिद्दीकी मिनर्वा न्यूज़*

यूपी में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 45 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थानों पर पेड़-पोल और मकान धराशायी हो गए हैं। इसे देखते हुए यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से इस बाबत सूचना जारी की गई है। 
मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार प्रदेश के मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश व आसपास केन्द्रित कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से आया है। बीते 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से तमाम इलाकों में पेड़, खंभे और मकानों की दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। राज्य में बदली बारिश का यह सिलसिला अलग-अलग इलाकों में 19 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं। 

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...