Tuesday, 13 July 2021

अमरोहा में धमाके के साथ फटा आक्सीजन प्लाट

अमरोहा न्यूज 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर 

अमरोहा में धमाके के साथ फटा आक्सीजन प्लाट 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद स्थित सरकारी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां भीषण धमाके की आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट की आवाज आते ही कुछ पल के लिए तो लोग बिल्कुल सन्न रह गए और दहशत में आ गए। मामला समझने के लिए लोग उधर की तरफ भागे जिस तरफ से ब्लास्ट की आवाज आई थी। वहां का नजारा देख सभी लोग दंग रह गए।


दरअसल, अमरोहा जनपद के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। जिसका दो दिन बाद शुभारंभ होना था। लेकिन इससे पहले कि, उसका शुभारंभ हो पाता वह ब्लास्ट होकर फट गया। यह ब्लास्ट उस समय हो हुआ जब कर्मचारी उसे चालू करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पूरा ऑक्सीजन प्लांट भीषण ब्लास्ट के साथ बिखर गया।

No comments:

Post a Comment

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत

अहमदाबाद विमान हादसे में बचा एक यात्री, अस्पताल में चल रहा इलाज; 241 की मौत डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को अहमदाबाद में एअर...