Tuesday, 13 July 2021

आम लादकर जा रहा डीसीएम ट्रक अनिंयत्रित होकर पलट गया। इससे हड़कम्प मच गया। ड्राइवर खलासी बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं।

*आम लदा डीसीएम पलटा ड्राइवर खलासी बचे
 नितिन शर्मा जिला ब्यूरो अमरोहा

आम लादकर जा रहा डीसीएम ट्रक अनिंयत्रित होकर पलट गया। इससे हड़कम्प मच गया। ड्राइवर खलासी बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आईं।
अमरोहा के चक्कड़ दया गांव निवासी अर्स मोहम्मद (30) ड्राइवर है। वह डीसीएम पर अमरोहा से आम लादकर जमशेदपुर जा रहा था। सोमवार शाम मानिकपुर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर गांव के सामने से गुजरा तो अचानक डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। धमाके की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ड्राइवर और खलासी नासिर अली (25) को बाहर निकाला। दोनों बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई। लोगों ने निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...