Wednesday 7 April 2021

नामांकन के पहले दिन उमड़ा चुनावी दावेदारों का जनसैलाव।

नामांकन के पहले दिन उमड़ा चुनावी दावेदारों का जनसैलाव।               

                                         ▪कोविड 19 के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्था।                                      ▪एसडीएम एसडीएम अखिलेश यादव ने कोबिड हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण          
                              ▪दोपहर बाद नामांकन दाखिल करने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़                                                                                          बांकेगंज खीरी- पंचायत चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं, अबतक दावेदारी करने वाले प्रत्याशिता की दौड़ में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को सभी पंद्रह ब्लॉक मुख्यालय में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन दावेदारों की भीड़ दोपहर बाद पर्चा दाखिल करने के लिए पहुंचना शुरू हुई। ब्लॉक मुख्यालय में महिला दावेदार भी कतार में खड़ी दिखाई दीं। हालांकि कुछ दावेदार सुबह ही सन्नाटे में नामांकन पत्र जमा करके चले गए। फिलहाल आठ अप्रैल की शाम तक नामांकन लिये जाएंगे और इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लाक बाँकेगंज मुख्यालय पर भी चुनावी दावेदारों की नामांकन प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हो गयी थी।दावेदारों का काफी जनसैलाव भी उमड़ रहा था।ब्लाक परिसर मे दावेदारों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई दिखी साथ ही ब्लाक के अन्दर सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियाँ भी जमकर उड़ायी गयी।ब्लाक मुख्यालय के बाहर कुकुरा-गोला सम्पर्क मार्ग पर 200 मीटर दुरी पर बैरिगेटिंग की गयी ।उत्तरी बैरिगेटिग की कमान बाँकेगंज चौकी इचार्ज के नेतृत्व मे मय पुलिस टीम ने सम्भाली और दक्षिणी बैरिगेटिग जो कि मुख्य प्रवेश द्वार था उसकी कमान संसारपुर चौकी इचार्ज मय स्टाफ ने सम्भाला। प्रवेश द्वार पर सिर्फ दो लोग एक प्रत्यासी और दूसरा प्रस्तावक को जाने की इजाजत देते थे और वाकी लोगो का प्रवेश निषेद्य था।जिसका जायजा खुद एसएचओ मैलानी विद्याशँकर शुक्ला व एसडीएम अखिलेश यादव सहित मजिस्ट्रेट ने खुद किया।दक्षिणी प्रवेश द्वार के पश्चिम मे पार्किग की व्यवस्था भी की गयी जिससे जनता को वाहन खड़े करने मे कोई परेशानी न उत्पन्न हो।

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...