Saturday 3 April 2021

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *हाईवे पर उड़ती धूल से व्यापारी परेशान, पुल निर्माण का कार्य रुकवाया*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *हाईवे पर उड़ती धूल से व्यापारी परेशान, पुल निर्माण का कार्य रुकवाया* 

जोया में रोड पर पुल निर्माण करा रही कंपनी के अव्यवस्थित तरीका अपनाने के कारण वहां की स्थिति बिगड़ गयी। धूल रोकने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने वहां पर चल रहे काम को रुकवा दिया। वहां पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। मामला बहुत ही बिगड़ जाता लेकिन, व्यापारियों ने संयम का परिचय देते हुए काम होने नहीं दिया। कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक पुल निर्माण और मिट्टी खुदाई का काम नहीं करने देंगे। व्यापारियों ने कहा, कंपनी के अधिकारी न समझे तो फिर वे इसके खिलाफ जिलाधिकारी उमेश मिश्र से मिल कर इसकी शिकायत करेंगे।
जोया में हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।जिस कारण दोनों तरफ मिट्टी का भराव चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी अपना काम तो कर रही है लेकिन तीन दिन से चल रही हवा ने व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। चारों तरफ धूल ही धूल उड़ रही है जिससे व्यापार बिल्कुल ठप हो गया है। उड़ रही धूल से परेशान व्यापारियों ने हाईवे पर ओवरब्रिज का काम रुकवा दिया। परेशान व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज पर एकत्र हुए और काम कर रहे मजदूरों को बुला लिया। बाद में आए इंजीनियर दुर्गेश सिंह से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
उसके बाद कंपनी के डीजीएम हेमंत पारीक से फोन पर बात भी की ओर स्पष्ट कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक काम नही होगा। इस पर डीजीएम हेमंत के जल्द पानी का छिड़काव कराने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। साथ ही चेतावनी दी कि पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, परमजीत सिंह जीतू, मोविन अहमद, भास्कर शर्मा, अमित भारद्वाज, महेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सतेंद्र सिंह आदि थे।
व्यापारियों का फोन आया था। मेरी बात हुई थी मैं छुट्टी पर हूँ। संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है। पानी का छिड़काव करा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...