Friday, 12 March 2021

*प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए अमरोहा के चार भाजपाई*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा
 *प्रदेश कार्य समिति में शामिल हुए अमरोहा के चार भाजपाई* 

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति सदस्यों के नामों की घोषणा की है। पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला व पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर समेत जिले के चार भाजपाइयों को सूची में जगह मिली है। स्थानीय पार्टी नेताओं ने इससे संगठन को हर स्तर पर मजबूती मिलने की बात कही है।
गुरुवार को पार्टी स्तर से जारी हुई प्रदेश कार्य समिति सदस्यों की सूची में अमरोहा जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, पूर्व विधायक हरपाल सिंह व सुरेश चंद्र नागर का नाम शामिल है। चारों सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.ऋषिपाल नागर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के चार सदस्यों को पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे संगठन में और मजबूती आएगी।चारों सदस्यों को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में सभी पदों पर कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके लिए पार्टी स्तर से व्यापक रणनीति बनाई गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि पार्टी स्तर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...