Friday, 12 March 2021

*हादसे में घायल मजदूर की इलाज़ के दौरान मौत ( नितिन शर्मा जिला ब्यूरो)*_

_*हादसे में घायल मजदूर की इलाज़ के दौरान मौत ( नितिन शर्मा जिला ब्यूरो)*_ 

जोया (अमरोहा)। छह दिन पहले हाईवे पर हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
डिडौली गांव में सुखवीर सिंह का परिवार रहता है। वह डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शनिवार को वह साइकिल पर सवार होकर फैक्टरी से घर लौट रहे थे। तभी ढकिया चमन गांव में अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया था। सुखवीर सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उनके परिजन बेहतर इलाज के मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए थे।बुधवार रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव लाकर बगैर कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...