Tuesday, 2 March 2021

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बरेली परिक्षेत्र को ट्रांसफर हुए

अमरोहा न्यूज़
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बरेली परिक्षेत्र को ट्रांसफर हुए 38 उपनिरीक्षकों में शामिल कई चौकी इंचार्ज चले जाने के बाद उनकी जगह नए दरोगाओं को कमान सौंपी है। वहीं पुलिस लाइन में चल रहे एक दरोगा को आदमपुर का एसएसआई बनाया है, जबकि एक चौकी इंचार्ज का बछरायूं तबादला किया गया है।
बीते महीने जनपद से 38 दरोगाओं का बरेली परिक्षेत्र को तबादला किया गया। जिनमें कई पर पुलिस चौकियों की कमान थी। उनके ट्रांसफर के बाद एसपी ने थानों में चल रहे उपनिरीक्षकों को चौकी इंचार्ज बनाया है। पुलिस लाइन में चल रहे सोकेंद्र सिंह को थाना आदमपुर का एसएसआई बनाया गया है। कैलसा चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार का बछरायूं तबादला किया गया है।
बछरायूं में तैनात एसआई धर्मेंद्र सिंह को ढबारसी चौकी की कमान सौंपी गई है। सोशल मीडिया सैल में चल रहे धर्मेंद्र खोखर जीवाई चौकी इंचार्ज, थाना अमरोहा देहात में तैनात अरुण कुमार को कैलसा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हसनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज बाबू को थाना नौगावां सादात की जमनाखास चौकी की कमान दी गई है। संदीप बालियान को थाना रजबपुर से ट्रांसफर कर नगर कोतवाली की मुरादाबादी गेट चौकी प्रभारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...