Thursday, 27 August 2026

मीडिया की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

मीडिया की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

मुख्य बिंदु विद्युत विभाग के अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता

मोहम्मदी खीरी_मीडिया को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी रंजीत कुमार एवं उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पटेल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया कर्मियों को विद्युत विभाग से संबंधित कार्यों एवं सूचनाओं को लेकर होने वाली दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत कराया।
मीडिया को अधिकारियों से दूरभाष द्वारा संपर्क न होने को लेकर एक अहम वार्ता की गई *जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष अब्बास ने एवं महामंत्री आकाश सैनी पक्ष रखते हुए अधिकारियों से कहा कि मीडिया के फोन को अधिकारों द्वारा अनदेखा ना किया जाए और साथ ही सीयूजी नंबर सुचारू रूप से चालू रखा जाए* वार्ता के दौरान दोनों अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुखता से लेते हुए मीडिया को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा बैठक का माहौल सकारात्मक रहा और दोनों पक्षों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल ने भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा विभाग और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सहयोग का भरोसा दिलाया इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी महामंत्री आकाश सैनी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह सोमवंशी प्रेस क्लब के सोशल मीडिया प्रभारी शहवाज खान (साहिल) गौरव सिंह उत्कर्ष शुक्ला मौजूद रहे।

Wednesday, 26 August 2026

पुवायां रोड पर सजा पुराने ट्रैक्टरों का बाजार, वाहनों के स्रोत और दस्तावेजों पर उठे सवाल

पुवायां रोड पर सजा पुराने ट्रैक्टरों का बाजार, वाहनों के स्रोत और दस्तावेजों पर उठे सवाल

मोहम्मदी खीरी। नगर के पुवायां रोड पर इन दिनों पुराने ट्रैक्टरों का बड़ा बाजार नजर आ रहा है। सड़क किनारे और आसपास बड़ी संख्या में पुराने ट्रैक्टर खड़े होने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी संख्या में पुराने ट्रैक्टर कहां से और किस माध्यम से यहां लाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में पुराने ट्रैक्टरों की बिक्री और आवक को देखते हुए इनके स्वामित्व, पंजीकरण, खरीद-बिक्री के दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक कागजातों की जांच किया जाना जरूरी है।

आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि संबंधित विभागों की रूटीन जांच महज खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है। यदि नियमित रूप से प्रभावी जांच की जाए तो पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों और दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।

नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पुवायां रोड पर संचालित पुराने ट्रैक्टरों के बाजार की सघन एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दस्तावेजों में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में पुराने ट्रैक्टरों की यहां हो रही आवक पर जिम्मेदार विभाग कब गंभीरता से जांच करेगा?

पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कमीशन के खेल के आरोप,

पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कमीशन के खेल के आरोप,

 मानकों की अनदेखी की चर्चामोहम्मदी। नगर में संचालित कुछ पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर कमीशन के कथित खेल की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के अनुसार, मरीजों को जांच के लिए विभिन्न सेंटरों पर भेजने के एवज में कमीशन दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि इस व्यवस्था का सीधा असर मरीजों की जेब पर पड़ रहा है।वहीं सूत्रों का यह भी दावा है कि नगर में कुछ पैथोलॉजी सेंटर निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित किए जा रहे हैं। यदि ये आरोप सही हैं तो यह मरीजों के स्वास्थ्य और जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर मामला है।स्थानीय लोगों ने संबंधित स्वास्थ्य विभाग से नगर में संचालित सभी पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों की अचानक एवं निष्पक्ष जांच कराने, आवश्यक दस्तावेजों व तकनीकी मानकों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इन शिकायतों का संज्ञान लेकर जांच करता है या फिर कथित कमीशन के इस खेल पर पर्दा पड़ा रहता है।नोट: कमीशन और मानकों की अनदेखी से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी।

मोहम्मदी🏥 बिना मानकों के फल-फूल रहे अस्पताल?

मोहम्मदी🏥 बिना मानकों के फल-फूल रहे अस्पताल?
स्वास्थ्य विभाग बना मूकदर्शक!मोहम्मदी क्षेत्र में कथित तौर पर बिना निर्धारित मानकों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालित हो रहे अस्पतालों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर इन अस्पतालों पर जिम्मेदार विभाग की नजर क्यों नहीं पड़ रही?❓ किसके संरक्षण में फल-फूल रहा कथित अवैध कारोबार?❓ क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा जांच और कार्रवाई?❓ मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर कब होगी जिम्मेदारी तय?👉 स्वास्थ्य विभाग की निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग।मोहम्मदी में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत पर बड़ा सवाल!#BreakingNews #Mohammadi #HealthDepartment #Hospital #KheriVoice

Monday, 24 August 2026

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

सरकारी सीयूजी नंबर न उठाने पर प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी में तैनात विद्युत उपखंड अधिकारी के सरकारी सीयूजी नंबर पर प्रेस क्लब के महामंत्री आकाश सैनी द्वारा फोन किए जाने के बावजूद फोन न उठाए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अब्बास नकवी ने कहा कि मीडिया आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम करती है। किसी भी जनहित के मामले में आवश्यक जानकारी लेने अथवा उपलब्ध जानकारी की पुष्टि के लिए पत्रकारों द्वारा अधिकारियों से संपर्क किया जाता है। ऐसे में सरकारी सीयूजी नंबर पर फोन किए जाने के बावजूद अधिकारी द्वारा फोन न उठाना चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सरकारी नंबर आमजन और मीडिया से संपर्क के लिए होते हैं। यदि अधिकारी सीयूजी नंबर ही नहीं उठाएंगे तो जनहित से जुड़े मामलों में जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अब्बास नकवी ने बताया कि शीघ्र ही इस संबंध में एक ज्ञापन तैयार कर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिकारियों द्वारा सरकारी सीयूजी नंबरों पर आने वाली जनहित की कॉल को गंभीरता से लेने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें।

Saturday, 11 April 2026

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव
आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां 

पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवायां में तैनात इंस्पेक्टर क्राइम राजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उनका शव बाथरूम के अंदर मिलने की सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। इंस्पेक्टर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पुवायां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक इंस्पेक्टर मूल रूप से उन्नाव जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Wednesday, 8 April 2026

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे
आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां 
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेसिक शिक्षा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पदों पर भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन किया जा रहा है। नियमावली में सभी पद सीधी भर्ती से भरे जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पदोन्नति कोटा बरकरार रखने को लेकर प्रकरण सुप्रीम कोर्ट तक गया था, लेकिन कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग के शासनादेश को सही ठहराया। इसके बाद नियमावली संशोधन की प्रक्रिया शुरू हई। शासन से मंजूरी मिल जाने के बाद सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रदेश में बीईओ के सृजित 1031 पदों में 150 से ज्यादा रिक्त हैं।

बीईओ पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन प्राप्त होने पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया पूर्ण कराएगा। इस भर्ती में अर्हता को

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था पदोन्नति कोटे से 20 प्रतिशत पद भरे जाने का प्रकरण

लेकर भी विवाद था, जिसका निस्तारण कर लिया गया है। अर्हता के संबंध में प्रस्तावित किया गया है कि भारत में विधि द्वारा स्थापित एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से स्नातक उपाधि के साथ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से शिक्षा स्नातक (बैचलर आफ एजुकेशन यानी बीएड) की उपाधि अभ्यर्थी के पास होनी चाहिए। अभी समकक्षता को लेकर विवाद के कारण भर्ती अटकती थी। अर्हता स्पष्ट हो जाने से चयन प्रक्रिया बिना रुकावट के पूरी हो सकेगी। नियमावली गजट हो जाने पर रिक्त पदों का अधियाचन भेजकर चयन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...