Wednesday, 5 June 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ नरवा न्यूज़ लाइव स्मृति शुक्ला संवाददाता**गोंडा* की धानेपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए आंख में मिर्च पाउडर फेंककर लूट की घटना को अंजाम देने और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव स्मृति शुक्ला संवाददाता**अयोध्या* में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति विराजित की गई,तब यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना।भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा पूरा किया और कयास लगाए जाने लगे कि भाजपा को पूरे देश में प्रचंड जीत मिलेगी।लेकिन लोकसभा चुनाव में हुआ इसके उलट।भाजपा की सीटें देश के साथ यूपी में तो कम हुईं।सबसे चौंकाने वाला नतीजा अयोध्‍या में था, जहां भाजपा के मौजूदा सांसद लल्‍लू सिंह ही हार गए।उन्‍हें समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने 54000 से ज्‍यादा वोटों से मात दे दी।नतीजे के बाद सभी हैरान रह गए कि भला भाजपा अयोध्‍या में कैसे हार सकती है?

ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव स्मृति शुक्ला संवाददाता*लखनऊ।* यूपी की 80 सीटों के यूं तो नतीजे आ गए हैं और इंडिया गठबंधन ने अच्‍छी सीटें जीतीं और एनडीए को बड़ा झटका लगा… इसी बीच एक प्रत्‍याशी की चर्चा काफी ज्‍यादा है। कहें तो इस चुनाव में वो ‘हीरो’ बनकर उभरा है. न तो उसे इंडिया गठबंधन का साथ मिला, न ही एनडीए का. सीट जीती, अपने बलबूते।हम बात कर रहे हैं चंद्रशेखर आजाद की, जो अपनी पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की तरफ से नगीना सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।यहां उनके सामने बीजेपी, सपा, बसपा जैसी बड़ी पार्टियां भी खड़ी थीं। बावजूद इसके चंद्रशेखर ने मैदान जीत लिया और बाकी प्रत्‍याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। नगीना सीट पर चंद्रशेखर की जीत की वजह से पूरे देशभर में उनका जिक्र हो रहा है।

ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव स्मृति शुक्ला संवाददाता*पटना।* देश की सियासत में फिलहाल नीतीश कुमार बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं। देशभर की नजरें नीतीश कुमार पर टिकी हैं।वहीं देश में मची सियासी हलचल के बीच सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है।नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार तो बनेगी ही, सरकार तो बनेगी ही।नीतीश कुमार दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव उषा राठौर संवाददाता अयोध्या।* अयोध्या आने वाले राम भक्तों को प्रदेश की योगी सरकार एक और खुशखबरी देने जा रही है।अगर आप फ्लाइट के माध्यम से धर्मनगरी अयोध्या आ रहे हैं तो अब आप और भी आसानी से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से सीधे धर्म नगरी अयोध्या पहुंच सकते हैं।इसको लेकर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर तक वीआईपी लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर अयोध्या मंडल के मंडलाआयुक्त गौरव दयाल ने वैकल्पिक मार्गों का निरीक्षण भी किया है। इतना ही नहीं महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से अयोध्या धाम आने वाले सभी मार्गों को फोरलेन किए जाने की भी तैयारी है।

*# ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव उषा राठौर संवाददाता*सीतापुरसीतापुर।* भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी से मिली हार की कई वजह हैं। प्रत्याशी के प्रति असंतोष,कम संवाद करना और भितरघात को हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।इसके अलावा कांग्रेस का इंडी गठबंधन के सहयोगी सपा से बेहतर समन्वय और प्रत्याशी राकेश के भाजपाइयों से पुराने संबंध भी उनकी इस जीत में सहायक बने।इतना ही नहीं भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी ‘विभीषण’ की भूमिका निभाई। बताया जाता है कि जीत के बाद नव निर्वाचित सांसद राकेश राठौर ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपाइयों का भी इस लड़ाई में साथ देने के लिए आभार जताया।**सीतापुर।* भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी से मिली हार की कई वजह हैं। प्रत्याशी के प्रति असंतोष,कम संवाद करना और भितरघात को हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।इसके अलावा कांग्रेस का इंडी गठबंधन के सहयोगी सपा से बेहतर समन्वय और प्रत्याशी राकेश के भाजपाइयों से पुराने संबंध भी उनकी इस जीत में सहायक बने।इतना ही नहीं भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी ‘विभीषण’ की भूमिका निभाई। बताया जाता है कि जीत के बाद नव निर्वाचित सांसद राकेश राठौर ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपाइयों का भी इस लड़ाई में साथ देने के लिए आभार जताया।

ब्रेकिंग न्यूज़ मिनर्वा न्यूज़ लाइव उषा राठौर संवाददाता

*सीतापुर।* भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी से मिली हार की कई वजह हैं। प्रत्याशी के प्रति असंतोष,कम संवाद करना और भितरघात को हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।इसके अलावा कांग्रेस का इंडी गठबंधन के सहयोगी सपा से बेहतर समन्वय और प्रत्याशी राकेश के भाजपाइयों से पुराने संबंध भी उनकी इस जीत में सहायक बने।
इतना ही नहीं भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी ‘विभीषण’ की भूमिका निभाई। बताया जाता है कि जीत के बाद नव निर्वाचित सांसद राकेश राठौर ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपाइयों का भी इस लड़ाई में साथ देने के लिए आभार जताया।

*सीतापुर।* भाजपा को कांग्रेस प्रत्याशी से मिली हार की कई वजह हैं। प्रत्याशी के प्रति असंतोष,कम संवाद करना और भितरघात को हार की बड़ी वजह माना जा रहा है।इसके अलावा कांग्रेस का इंडी गठबंधन के सहयोगी सपा से बेहतर समन्वय और प्रत्याशी राकेश के भाजपाइयों से पुराने संबंध भी उनकी इस जीत में सहायक बने।
इतना ही नहीं भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भी ‘विभीषण’ की भूमिका निभाई। बताया जाता है कि जीत के बाद नव निर्वाचित सांसद राकेश राठौर ने गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपाइयों का भी इस लड़ाई में साथ देने के लिए आभार जताया।

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...