Sunday 26 September 2021

*यूपी मंत्रिमंडल विस्तार : जानिए नए मंत्रियों के बारे में .....**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

*यूपी मंत्रिमंडल विस्तार : जानिए नए मंत्रियों के बारे में .....*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

1. जितिन प्रसाद (कैबिनेट मंत्री)

हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी आये जितिन प्रसाद ब्राह्मण हैं और सवर्ण वर्ग से आते हैं। जितिन उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। 2004 में शाहजहांपुर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद बनें। 2008 में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री बनाये गये। 2009 में परिसीमन के बाद धौरहरा से लड़े और दूसरी बार सांसद बने। यूपीए 2 में सड़क परिवहन, पेट्रोलियम और मानव संसाधन विभाग में राज्यमंत्री रहें। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में धौरहरा से चुनाव हारे। 2017 के विधानसभा चुनाव में शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा सीट से चुनाव हारे। इनके पिता जितेन्द्र प्रसाद भी 4 बार शाहजहांपुर के सांसद रहे। राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के राजनितिक सलाहकार रहे। जितेन्द्र प्रसाद यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे थे। जितेन्द्र प्रसाद 2000 में सोनिया गांधी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था।


2. संगीता बलवंत बिंद (राज्यमंत्री)

वहीं, संगीता बलवंत बिंद की बात करें तो गाजीपुर जिले की सदर सीट से विधायक हैं। संगीता पिछड़ी जाति बिंद समाज से आती हैं। पहली बार विधायक चुनी गयी हैं। छात्र राजनीति और पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आयी हैं। युवा नेता हैं और करीब 42 साल की हैं। 


3. धर्मवीर प्रजापति (राज्यमंत्री)

धर्मवीर प्रजापति विधान परिषद के सदस्य हैं। जनवरी 2021 में विधान परिषद सदस्य बने। ये पश्चिमी यूपी से हैं और ओबीसी समाज से आते हैं। वर्तमान में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। प्रदेश बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।


4. छत्रपाल सिंह गंगवार (राज्यमंत्री)

छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2017 में दूसरी बार विधायक चुने गये थे। ओबीसी हैं और कुर्मी समाज से आते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और करीब 65 साल के हैं। 1980 से आरएसएस में हैं, आरएसएस के प्रचारक भी रह चुके हैं। 


5. दिनेश खटीक (राज्यमंत्री)

विधायक से राज्यमंत्री बने दिनेश खटीक मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। पहली ही बार में दिनेश खटीक ने बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को पराजित कर जीत हासिल की। दिनेश खटीक शुरू से ही भाजपा में रहे हैं और संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके पिता भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 


6. पलटू राम (राज्यमंत्री)

विधायक से ही राज्यमंत्री बने पलटू राम पुत्र बरसाती गोंडा जिला अंतर्गत परेड सरकार गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पलटूराम पहली बार जीतकर बलरामपुर सदर(सुरक्षित)सीट से विधायक बने। पलटू राम मूल रूप से गोंडा जिले के परेड सरकार गांव के निवासी है। वर्तमान में गोंडा जिला मुख्यालय पर इनका आवास है। इनकी पत्नी ज्ञानमती गोंडा जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुकी है। पलटूराम सोनकर(खटीक) बिरादरी से ताल्लुक रखते है। 2017 के चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी शिवलाल को 25000 के भारी अंतर से पराजित किया था। वर्तमान विधायक पलटूराम 51 वर्ष के हैं और परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था। 2017 में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए। पलटू राम प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं और आम लोगों के बीच का काफी लोकप्रिय है।


7. संजीव कुमार गोंड (राज्यमंत्री)

संजीव कुमार उर्फ संजय गोंड सोनभद्र की ओबरा सीट से 2017 में पहली बार विधायक बने थे। यह सोनभद्र के 'गोंड' अनुसूचित जनजाति से आते हैं, इस प्रकार उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में एसटी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक के रूप में राज्यमंत्री बनाया गया है।

*बरवर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,काटे चालान -वाहन चालकों में मचा हड़कंप**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*बरवर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,काटे चालान -वाहन चालकों में मचा हड़कंप*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
*बरवर खीरी* पुलिस चौकी बरवर चौकी इंचार्ज अजीत कुमार सिंह ने अपने हमराहीयों के साथ  बस स्टाप पर दो पहिया चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाकर  ट्रिपल ड्राइविंग करने बाले तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की वाहनों की चेकिंग कर 5000₹ का ऑनलाइन चालान काटे और सभी से मास्क लगाकर बाहर निकलने के काफी जोर दिया ऐसे में अपराध पर अंकुश लगता दिखाई दे रहा है चौकी क्षेत्र में इनदिनों  अपराध का ग्राफ शून्य पर पहुंच गया है।

*श्यामू शुक्ला के द्वारा ब्लाक महोली के दर्जनों गांवों में की गई नुक्कड़ सभाएं**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

*श्यामू शुक्ला के द्वारा ब्लाक महोली के दर्जनों गांवों में की गई नुक्कड़ सभाएं*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

 अगले माह होने वाली पंचायत की तैयारियों में जुटे भाकियू नेता तहसील महोली के तीनों ब्लाकों के गाँव गाँव जाकर किसानों से मिलकर पंचायत में आने की कर रहे अपील व संगठन में किसानों को सदस्यता भी दी जा रही। आज सैकड़ों किसानों ने ली संगठन की सदस्यता आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष एलिया बिक्रम गौतम तहसील महासचिव अखिलेश राजवंशी ब्लाक अध्यक्ष महोली विश्वपाल राठौर रमाकांत वर्मा सुरेश चंद्र शर्मा पूर्व प्रधान डालचंद प्रवीण सिंह आदि लोग रहे।

*सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज

*सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एआरटीओ के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

लखीमपुर खीरी 26 सितंबर 2021  : मुख्य सचिव, उप्र शासन द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में  30 सितंबर 2021 तक द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा।

रविवार को सप्ताह के तृतीय दिवस को सड़क सुरक्षा के मदेनजर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न मार्गो पर संचालित वाहनों को हेलमेट, सीट-बेल्ट, मोबाइल एवं ड्रंकन-ड्राइविंग के विरूद्ध सद्भावना पूर्ण चेक किया तथा उल्लंघन करते पाये गये वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 75 चालान किये। जिसमें गैर विधिक साइलेंसर पर 07 बुलेट का भी चालान हुआ। चेकिंग के दौरान उल्लंघनकर्ताओं को कोविड-19 से बचाव व सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए सड़क सुरक्षा सम्बन्धी वीडियो क्लिप भी मोबाईल फोन के ज़रिए दिखायी तथा जनमानस में पेम्फलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल वितरित किये। वहीं मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान उपनिरीक्षक यातायात निर्मलजीत यादव मौजूद रहे।

*समाजवादी लोहिया वाहिनी के कोषाध्यक्ष बने राजकुमार गुप्ता**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

*समाजवादी लोहिया वाहिनी के कोषाध्यक्ष बने राजकुमार गुप्ता*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जनपद लखीमपुर खीरी का राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष नामित किया गया  इस मौके पर मौजूद पूर्व राज्य मंत्री बंसीधर राज व समाजवादी जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव कस्ता विधानसभा दावेदार प्रत्याशी श्री कृष्ण राज व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खान व कैशर अहमद कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

* फिर एक बार हुआ रिश्तों का कत्ल:* *शख्स ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकू से गोदा* *एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

* फिर एक बार हुआ रिश्तों का कत्ल:*
 *शख्स ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को चाकू से गोदा* 

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

*संपत्ति विवाद में दोहरे हत्याकांड से सनसनी*


वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहीमपुर नई बस्ती में रविवार सुबह संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहीमपुर नई बस्ती निवासी  मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी इसी मसले पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मुन्ना अपने कमरे से चाकू लाया और छोटे भाई निसार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुश्बू (30) आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब दोनों की मौत हो गई।
आरोपी गांव से फरार इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

*गोला विधानसभा में सपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

*गोला विधानसभा में सपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज*

जनपद लखीमपुर खीरी के 139 विधानसभा गोला क्षेत्र के ब्लाक कुम्भी-गोला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मूड़ा खालसा के मजरा ग्राम नरायनपुर में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व सपा नेता 139 विधानसभा गोला ने बैठक का आयोजन किया जिसमें समाजवादी पार्टी की नीतियों का बताया गया है और बैठक का संचालन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जनाब लियाकत हुसैन ने किया।समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व सदस्य जिला पंचायत वारिस अली अंसारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों , युवाओं को बेरोजगार करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने खेती को एक घाटे पर चलने वाला व्यवसाय बना दिया है। जिसके कारण किसानों की पूंजी लगातार घट रही है और धान गेहूं जैसी फसलों का पूरा दाम नहीं मिल पा रहा है।
गन्ना किसानों की दशा तो बहुत ही खराब हो चुकी है, गन्ना भुगतान तो एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है।
भाजपा फूट डालो और शासन करो की नीति अब किसानों , मजदूरों , नौजवानों पर इस्तेमाल कर रही है जिसके कारण हम सब के भविष्य में खाद्दान्न संकट की भायानक स्थिति बन सकती है।
अब समय आ गया है कि देश में और प्रदेश में इन प्रतिक्रियावादी एवं संप्रदायिक तत्वों एवं पूंजी पतियों के कठपुतलों से मुक्ति दिलाई जा सकते हैं हम सभी लोगों को आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करना है और माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।इस मौके पर लियाकत हुसैन, नैमिष वर्मा,इसराइल उर्फ मिथुन, नन्दकिशोर भार्गव,सरदार टीटूसिंह, दिलीप यादव,अंकित यादव,सर्वेश गौतम,मुन्ना अन्सारी,आसिफ अली अन्सारी,अंशू यादव ,रमाकांत यादव, धीर सिंह यादव ,पूर्व बीडीसी सिसुपाल यादव ,सत्रोहन सिंह, जितेंद्र यादव,धनेश्वर यादव, अमित यादव, रमेश एडवोकेट, डॉ सुरेंदर कुमार और सैकड़ो की संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...