Sunday 4 April 2021

अवैद्य कच्ची शराब व अवैद्य कारतूस और तमँचे के साथ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

अवैद्य कच्ची शराब व अवैद्य कारतूस और तमँचे के साथ अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार           

                                             

   बाँकेगंज खीरी।जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी पुलिस द्वारा 210 लीटर अवैध कच्ची शराब, 02 अदद अवैध तमंचा, 21 अदद कारतूस एवं शराब बनाने के उपकरणों सहित 02 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया है।                           पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना मैलानी पुलिस द्वारा ग्राम सुआबोझ कॉलोनी से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 210 लीटर अवैध शराब, 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर, 21 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व शराब बनाने के विभिन्न उपकरण बरामद किए गए। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी और जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम द्वारा  गिरफ्तार अभियुक्तगणों मे शिवा पुत्र अशोक नि0 सुआबोझ कॉलोनी थाना मैलानी खीरी और अजीत उर्फ विष्णु पुत्र वेदप्रकाश नि0 सुआबोझ कॉलोनी थाना मैलानी खीरी है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से 02 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 21 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 210 लीटर अवैध कच्ची शराब, ड्रम,पतीला आदि सामान मौके पर बरामद हुआ।अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 प्रवीण कुमार,हे0का0 धर्मेन्द्र यादव ,का0 सौरभ वर्मा,का0 शोभित, का0 रोबिन,का0 विकास कुमार है।

युवा प्रेस क्लब चलाएगा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान- रवि शुक्ला अध्यक्ष युवा प्रेस क्लब

युवा प्रेस क्लब चलाएगा कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान- रवि शुक्ला अध्यक्ष युवा प्रेस क्लब

मोहम्मदी खीरी युवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवि शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में देश में एक बार फिर कोरोना का संकट बढ़ रहा है लोगों के बीच जागरूकता की कमी है सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए समाज के जिम्मेदार लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वह लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए व  वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें क्लब के सभी सदस्यों की राय से यह तय किया गया है कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर तथा वैक्सीन लगवाने में लोगों की उदासीनता को लेकर युवा प्रेस क्लब एक अभियान चलाने जा रहा है जिसमें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने मास्क लगाने और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अभियान के लिए युवा प्रेस क्लब द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है इस कमेटी के सदस्य अधिकारियों सरकारी कर्मचारियों आम जनता के लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करेंगे इसके अलावा युवा प्रेस क्लब द्वारा कोरोनावायरस से बचाव के उपाय व  वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने संबंधित पत्रक छपवाए जा रहे हैं लोगों के बीच शीघ्र ही वितरित किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी महामंत्री इरफान अहमद शिव लू आकाश सैनी समीर हरविंदर सिंह मौजूद रहे

Saturday 3 April 2021

*बी एल एस पी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शोकाकुल परिवार को सांत्वना*गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज

*बी एल एस पी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी शोकाकुल परिवार को सांत्वना*
गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज

मैगलगंज खीरी। भारत लोक सेवक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता आज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मतीन अहमद के मैगलगंज स्थित आवास पर उनकी दिवंगत माता जी के चालीसवें के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता हमारा परिवार है। दुख की घड़ी में मैं और मेरी पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा कई जिलों से आए हुए पदाधिकारियों को संबोधित किया गया।और कहा कि हमारी पार्टी ने जातिगत आरक्षण के खिलाफ जो जंग छेड़ी है।उसका पूरे देश में असर साफ दिखाई पड़ने लगा है।बहुत ही जल्द हमारी पार्टी अपनी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी। और जातिगत आरक्षण से निजात दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। हमारी पार्टी का संकल्प प्रतिभाओं को उनका हक दिलाना है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा मतीन शाह राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रजनीश गुप्ता प्रदेश प्रवक्ता शुभम मिश्रा प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवमोहन दीक्षित युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा जिलाध्यक्ष हरदोई मुकेश जिलाध्यक्ष लखीमपुर प्रशांत जिला सचिव लखीमपुर दिनेश शर्मा कार्यकर्ता दिल्ली पंकज शर्मा कार्यकर्ता दिल्ली प्रिंस कार्यकर्ता दिल्ली सोनम सिंह महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रूप किशोरी जिलाउपाध्यक्ष बरेली नजमा जिलाध्यक्ष बरेली भगवान देई जिला सचिव बरेली आरती, रुपा आदि लोग उपस्थित रहे।

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *हाईवे पर उड़ती धूल से व्यापारी परेशान, पुल निर्माण का कार्य रुकवाया*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *हाईवे पर उड़ती धूल से व्यापारी परेशान, पुल निर्माण का कार्य रुकवाया* 

जोया में रोड पर पुल निर्माण करा रही कंपनी के अव्यवस्थित तरीका अपनाने के कारण वहां की स्थिति बिगड़ गयी। धूल रोकने की व्यवस्था नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने वहां पर चल रहे काम को रुकवा दिया। वहां पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर से व्यापारियों की जमकर नोकझोंक हुई। मामला बहुत ही बिगड़ जाता लेकिन, व्यापारियों ने संयम का परिचय देते हुए काम होने नहीं दिया। कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक पुल निर्माण और मिट्टी खुदाई का काम नहीं करने देंगे। व्यापारियों ने कहा, कंपनी के अधिकारी न समझे तो फिर वे इसके खिलाफ जिलाधिकारी उमेश मिश्र से मिल कर इसकी शिकायत करेंगे।
जोया में हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है।जिस कारण दोनों तरफ मिट्टी का भराव चल रहा है। निर्माणाधीन कंपनी अपना काम तो कर रही है लेकिन तीन दिन से चल रही हवा ने व्यापारियों का जीना मुहाल कर दिया है। चारों तरफ धूल ही धूल उड़ रही है जिससे व्यापार बिल्कुल ठप हो गया है। उड़ रही धूल से परेशान व्यापारियों ने हाईवे पर ओवरब्रिज का काम रुकवा दिया। परेशान व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज पर एकत्र हुए और काम कर रहे मजदूरों को बुला लिया। बाद में आए इंजीनियर दुर्गेश सिंह से व्यापारियों की तीखी नोकझोंक भी हुई।
उसके बाद कंपनी के डीजीएम हेमंत पारीक से फोन पर बात भी की ओर स्पष्ट कहा जब तक पानी का छिड़काव नहीं होगा तब तक काम नही होगा। इस पर डीजीएम हेमंत के जल्द पानी का छिड़काव कराने के आश्वासन पर व्यापारी शांत हुए। साथ ही चेतावनी दी कि पानी छिड़काव की व्यवस्था नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मिलेंगे। इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, विपिन गुप्ता, परमजीत सिंह जीतू, मोविन अहमद, भास्कर शर्मा, अमित भारद्वाज, महेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, सतेंद्र सिंह आदि थे।
व्यापारियों का फोन आया था। मेरी बात हुई थी मैं छुट्टी पर हूँ। संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है। पानी का छिड़काव करा दिया जाएगा।

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *नील गाय से टकराई बाइक,महिला की मौत*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *नील गाय से टकराई बाइक,महिला की मौत* 

रहरा मार्ग पर बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी से लौट रहे मां बेटे की बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों मां बेटा घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय मां की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मंदद का भरोसा दिया।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी छोटन की पत्नी नन्ही(40) अपने बड़े बेटे बिरजू के साथ थाना रहरा क्षेत्र के भावली गांव स्थित रिश्तेदारी से गुरुवार शाम को वापस लौट रही थी। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव छपना के नजदीक रास्ते पर अचानक नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में दोनों मां बेटा घायल हो गए।मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। जहां महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्यवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Thursday 1 April 2021

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *हथकड़ी से हाथ निकाल कर चोरी का आरोपी फरार, दरोगा व सिपाही निलंबित*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *हथकड़ी से हाथ निकाल कर चोरी का आरोपी फरार, दरोगा व सिपाही निलंबित* 

पेट में दर्द की शिकायत पर बुढ़नपुर अस्थायी जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बंदी दो घंटे बाद ही हथकड़ी से हाथ निकाल कर फरार हो गया। बंदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिलेभर में नाकेबंदी कर उसे तलाशा गया लेकिन वह हाथ नहीं आया। एसपी सुनीति ने उसकी तलाश के लिए पांच टीमें गठित की हैं, जबकि लापरवाही के आरोप में एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी भी है।
अस्पताल से फरार हुआ बंदी नवाबपुर भूड़ निवासी हुकम सिंह था। उसे मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के चुचैला कलां के ग्रामीणों ने जंगल में ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी करते हुए पकड़ा था।गुरुवार की सुबह हुकम सिंह ने पेट में दर्द की शिकायत की। सुबह  पुलिस लाइन के एसआई जवाहर सिंह और कांस्टेबल अविनाश उसे लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती करवा दिया।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उसकी निगरानी में लगाए गए दरोगा जवाहर सिंह करीब दो घंटे बाद किसी काम से वार्ड के बाहर चले गए। इस बीच सिपाही अविनाश टॉयलेट गए। इसी बीच बंदी हुकमसिंह हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग गया। जिलेभर में नाकेबंदी करके उसे तलाशा गया लेकिन रात तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। दरोगा व सिपाही को निलंबित कर दिया गया है ।

अमरोहा न्यूज़ शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा *अमरोहा ज़िले में आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग,दो बच्चों को नोंचकर मार डाला ।*

अमरोहा न्यूज़ 
शुभम नागर सिटी रिपोर्टर अमरोहा 

 *अमरोहा ज़िले में आवारा कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग,दो बच्चों को नोंचकर मार डाला ।* 

अमरोहा जिले में आवारा कुत्तों द्वारा आतंक मचने का मामला सामने आया है. हसनपुर थाना इलाके में कुत्तों के झुंड ने दो बच्चों को अपना शिकार बनाया है. कुत्तों ने दो मासूम बच्चों को बुरी तरह नोच दिया. कुत्तों के हमले में बुरी तरह जख्मी दोनों बच्चों की मौत हो गई है. दिल दहला देने वाली ये वारदात रामपुर और दीपपुर गांव की है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गई है.
ये घटना उस समय हुई जब गांव में खेत पर काम कर रहे परिवार के साथ दो बच्चे भी खेत गए हुए थे. तभी जंगली कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्चों को नोच-नोच कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.बच्चों को पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद लोगों ने दहशत का माहौल है. इस घटना के बाद स्थानीय लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं.
वहीं, इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी है. घटना के बाद लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए. लोगों ने विभाग पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जल्द आदमखोर कुत्तों को पकड़ने की बात कही है.

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...