Saturday, 30 January 2021
आनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण द्वितीय चक्र का हुआ समापनजिले की सविता मौर्य द्वारा दिया जा रहा विभिन्न जनपदों में ऑनलाइन संस्कृत का प्रशिक्षण
*कस्बे में चला श्री रामजन्मभूमि निधि समर्पण अभियान*मो० गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज
मुरादाबाद आगरा हाइवे पर बड़ा हादसा ट्रक और टैंकर से टकराई बस,10 की मौत, 12 घायलमो० गुफरान खान रिपोर्टर
धमाके से कापा अजमेर जोरदार विस्फ़ोट में उड़ गए चिथड़े 9 लोग हुए बुरी तरह घायल। विपिन राठौर यूपी हेड
धमाके से कापा अजमेर जोरदार विस्फ़ोट में उड़ गए चिथड़े 9 लोग हुए बुरी तरह घायल।
विपिन राठौर यूपी हेड
राजस्थान: राजस्थान के अजमेर शहर में पेट्रोल पम्प पर एक जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण आग लग गई। यह घुटना अजमेर शहर के आदर्श नगर स्थित खालसा पेट्रोल पंप पर हुआ जिसमें धमाके के साथ आग लग गई। जिसके कारण चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिलाधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
एलपीजी टैंक को सीएनजी में बदलते समय हुआ धमका
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम को तब घटित हुई जब पेट्रोल पंप परिसर में बने एलपीजी टैंक को सीएनजी में बदलने की प्रक्रिया चल रही थी।
ठेले वालों में आपसी कहासुनी का मामला था।कल ही एनसीआर दर्ज कर ली गई थी और आरोपी को तत्काल पकड़ ही लिया गया था।मो० गुफरान खान मैगलगंज रिपोर्टर
Friday, 29 January 2021
दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास धमाका, जांच एजेंसियां मौके पर; हाई अलर्ट पर दिल्ली मुम्बई और देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश
राजधानी दिल्ली के बेहद पॉश इलाके औरंगजेब रोड पर इजराइली दूतावास के पास शुक्रवार शाम बम धमाका होने की खबर है। NIA की टीम धमाके वाली जगह पर पहुंच रही है। वहीं दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम ने मौके पर पहुंचे कर वहां ब्लास्ट के सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। इसके साथ-साथ आसपास के इलाके में चेकिंग भी की जा रही है। ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है।
ब्लास्ट के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी से बात की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि इजरायल के दूतावास के नजदीक विस्फोट के बारे में वहां के विदेश मंत्री गैबी अश्केनाजी से बात की है और हम इसे बहुत गंभीरता से लिया है। दूतावास और इजरायली राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इस ब्लास्ट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में वहां खड़ी कुछ कारों के शीशे छतिग्रस्त हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने बम धमाके की पुष्टि की है। स्पेशल सेल की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। ब्लास्ट की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे फायर ऑफिसर प्रेम लाल ने बताया कि हमें विस्फोट के बारे में शाम करीब 5:45 बजे फोन आया जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
*संतो के लिए कमरों के निर्माण हेतु जिला पंचायत प्रतिनिधि ने किया नीव पूजन*मो० गुफरान खान रिपोर्टर मैगलगंज
बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगेआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां
बीईओ भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन, सीधी भर्ती से भरे जाएंगे आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज : प्रदेश की बेस...
-
मोहम्मदी खीरी मोहम्मदी खीरी नगर के शाहजहांपुर रोड जिओ पम्प के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत एक घायल जि...
-
सोशल मीडिया पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी करने वाली लूबीना जिआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया शाहजहांपुर।व्यापारी लूबीना जिआ ने सोशल मीडिया ...
-
मोहम्मदी-खीरी लगातार भ्रष्टाचार में डूबी नगर पालिका मोहम्मदी का एक और कारनामा पहले बनी रोड पर खुदाई फिर मिट्टी का डलवा कर छोड़ ...
