Monday, 20 May 2024

एक सप्ताह से गर्मी फुल बत्ती गुल

1 सप्ताह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीण
ग्रामीणों को नहीं मिल रही बिजली सप्लाई, अधिकारी कर्मचारी कर रहे मनमानी।
उचौलिया खीरी। एक तरफ जहां भीषण गर्मी अपना सितम दिखा रही है। तो वहीं बिजली भी अपनी भूमिका खराब होने में निभा रही हैं। ताजा मामला जंगबहादुरगंज पावर हाउस जो हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। क्योंकि यहां पर तैनात कर्मी खाओ कमाऊ निती अपनायें है। पावर हाउस जंगबहादुरगंज के बरखेरा फीडर के गांव इब्राहीमपुर में करीब 1 सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर फुंका है। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसके चलते कनेक्शन धारक भीषण गर्मी में परेशान हैं। तमाम बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का कोई हल विभाग नहीं निकाल सका है। क्योंकि विभाग में तैनात कर्मचारी अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते हैं और जेई तो मानो अपने आपको विद्युत विभाग का मालिक समझते हैं और जनता की समस्या पर कोई ध्यान नहीं देते हैं आखिर अब देखना होगा। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कब संज्ञान में लेते हैं और कनेक्शन धारकों की समस्या का हल निकाल पायेंगे या फिर समस्या जस की तस बनी रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शवआरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां

पुवायां इंस्पेक्टर राजेश सिंह की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव आरती शुक्ला रिपोर्टर पुवायां  पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवाया...