Monday, 15 April 2024

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने विभिन्न जगह पर आयोजित की चुनावी जनसभाएंl

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने विभिन्न जगह पर आयोजित की चुनावी जनसभाएंl
ज्ञान पाठक जिला ब्यूरो
लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने जेपी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद मरौरी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों की बैठक ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें मरौरी ब्लाक के तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों ने भाग लिया बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई और सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान करने को लेकर घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का आग्रह किया गया इसके पश्चात बरखेड़ा के अनुराग बैंकट हाल में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार के नेतृत्व में बरखेड़ा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों के साथ बैठक का आयोजन किया गया बैठक को संबोधित करते हुए विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान अपने अपने क्षेत्र में घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करेंगे बरखेड़ा के जयगुरुदेव रेस्टोरेंट में नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल के नेतृत्व में सभी सभासदों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी सभासदों से अपने अपने वार्डों में घर घर जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए सभी मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद,शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, नगर पंचायत बरखेड़ा के चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने भारी बहुमत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को जिताने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...