Thursday, 18 November 2021

*एसडीएम मितौली बाइकुआँ गौशाला व गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।**मैगलगंज खीरी**गुफरान खान तहसील संवाददाता मितौली*

*एसडीएम मितौली बाइकुआँ गौशाला व गन्ना क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।*

*मैगलगंज खीरी*

*गुफरान खान तहसील संवाददाता मितौली*

एसडीएम ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व अन्य कर्मचारियों से गौशाला की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की
गौशाला में मौजूद गायों की संख्या व उनकी देखभाल, चारा पानी व दाने की व्यवस्था के बारे में भी एसडीएम ने जानकारी ली
वहीं ठंड से गायों के बचाव के लिए तिरपाल पन्नी आदि बांधने के दिये निर्देश
एसडीएम ने बीडीओ पसगवां को भी फोन करके शुरू हो रही ठंड से गायों के बचाव हेतु व्यवस्था कराने के दिये निर्देश।गौशाला निरीक्षण के बाद वापस जाते समय एसडीएम ने बाइकुआँ स्थित गन्ना क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया एसडीएम ने सेंटर पर मौजूद किसानों से गन्ना तौल संबंधित समस्याओं की जानकारी ली, किसानों द्वारा किसी प्रकार की समस्या न होने की बात कहने पर एसडीएम ने सेंटर इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...