Thursday, 7 October 2021

*मोदी ने बिना थके बिना रुके कार्य करने की पेश की मिशाल- अनिल अग्रवाल**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*मोदी ने बिना थके बिना रुके कार्य करने की पेश की मिशाल- अनिल अग्रवाल*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*
संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सेवक के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा के 20 वर्ष में बिना थके बिना रुके कार्य करने की मिसाल पेश की है ऐसा वक्तव्य राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल के द्वारा राज नगर मंडल के बूथ 270 पर पन्ना प्रमुख अभियान के शुभारंभ पर दिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के आह्वान पर व शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महानगर के सभी मंडल व बूथों पर गाजियाबाद के वरिष्ठ नेतृत्व व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में राजनगर मंडल के बूथ संख्या 270 के बूथ अध् अध्यक्ष अभिजीत मुखर्जी के आवास पर सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ करने राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल द्वारा किया गया । इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा देते हुए कहा हमें घर घर जाकर मोदी सरकार व योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व सुशासन की जानकारी देनी है। मिशन 2022 की विजयगाथा का मार्ग प्रशस्त करने हेतु संगठन द्वारा पन्ना प्रमुख की रचना की गई है इसमें पन्ना प्रमुख दायित्व अति महत्वपूर्ण है उसके पन्ने पर सभी अंकित मतदाता उसके लिए अति सम्माननीय है। पन्ना प्रमुख अपने मतदाताओं से संपर्क करते हुए उनके सामने देश व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास के कार्यों का पूर्ण विवरण देगा जिससे कि मतदाता अपना मत देना सुनिश्चित कर सकें और पुनः भाजपा के पक्ष में मतदान करें।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमन्त्री को जन्मदिवस की बधाई देते हुए पोस्टकार्ड पर अपनी पसंद की एक भारत सरकार की योजना को अंकित करके पोस्ट करने की तैयारी की गई। जिसमें सभी ने अपने स्वयं सहित आमजन के द्वारा पोस्टकार्ड लिखवाकर भिजवाने का संकल्प लिया। पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के दौरान राजनगर मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, नीरज त्यागी विजय कोरी राजेश्वर यादव मनीष मित्तल, भावना जौहरी,कविता चौहान, नवीन कुमार, आर एन राम, प्रभजोत सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल

मोहम्मदी में बिना मानकों वाले अस्पताल और क्लीनिकों पर उठे सवाल बड़े-बड़े डॉक्टरों के नाम वाले बोर्ड, लेकिन मौके पर डॉक्टर नदारद होने के आरोप...