Sunday 10 October 2021

*चलती ट्रेन में पहले मचाई लूटपाट, फिर महिला यात्री से किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार**एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

*चलती ट्रेन में पहले मचाई लूटपाट, फिर महिला यात्री से किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार*

*एस.के. खान मिनर्वा न्यूज़*

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ दरिंदगी और लूटपाट की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इगतपुरी और कसारा स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार की शाम कुछ लुटेरों ने 20 वर्षीय महिला यात्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यात्रियों के साथ मारपीट की और उन्हें लूटा।

ट्रेन में यात्रा कर रहे कुर्ला के अंकुश कुमार ने बताया कि आरोपी चाकू दिखाकर लूट रहे थे। यदि कोई विरोध करता, तो उसे पीट देते थे। भिवंडी के मुश्ताक ने बताया कि उससे पांच हजार रुपये लूट लिए। पूरे डिब्बे में दहशत का माहौल था। लोग चिल्ला रहे थे। एक यात्री ने बताया कि हम में से किसी ने कंट्रोल रूम को फोन किया और जैसे ही कसारा स्टेशन पर ट्रेन पहुंची लोग चिल्लाने लगे।

पुलिस तब तक आ चुकी थी। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा और एक शौचालय में चला गया, जिसे बाद में कल्याण पुलिस को सौंपा गया। कुछ आरोपी घाट में जब ट्रेन धीमी हुई, तो उतर गए। सभी आरोपी नशे की हालत में थे। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है।

मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने बताया कि यह अपराध तब किया गया, जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट कर घटना और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेस ट्रेन इगतपुरी स्टेशन से मुंबई की ओर रवाना हुई थी।

इसी दौरान 8 लोग हथियारों के साथ जनरल बोगी में सवार हो गए। आरोपियों ने हथियार दिखाकर यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया। ज्यादातर यात्रियों से मोबाइल और पैसे छीन लिए। 16 यात्रियों से लूटमार की गई। इसके बाद अपने पति के साथ यात्रा कर रही 20 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम प्रकाश उर्फ पक्या, अरशद हुसैन शेख, अर्जुन सुभाष सिंह परदेसी और किशोर नंदू सोनवने उर्फ कालू हैं। इनकी उम्र 20 से 21 वर्ष है। पुलिस इनके पुराने रेकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी इगतपुरी, मालवणी तथा घोटी के रहने वाले बताए गए हैं।

कैसर खालिद ने बताया कि ट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी थी। उन्होंने कहा कि जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘पीड़िता 20 साल की है और उसे हमारी महिला अधिकारी की ओर से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। वह ठीक है। हम सभी सबूत जुटा रहे हैं। हमारी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचितचुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्रप्रेस क्लब की हुई बैठक

अध्यक्ष अब्बास नकवी,महामंत्री आकाश सैनी और कोषाध्यक्ष देवरंजन मिश्रा हुए निर्वाचित चुनाव अधिकारी ने दिए प्रमाण पत्र प्रेस क्लब की हुई बैठक ...